Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अब बाजार से नहीं, युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 8, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अब बाजार से नहीं, युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा
अब बाजार से नहीं, युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा

हमारे आंखों के सामने एक संसार गढ़ा जा रहा है
और एक संसार मिटाया जा रहा है
विकास के सागर में एक गांव नहीं, एक शहर नहीं,
एक देश नहीं
पूरी दुनिया को डुबाया जा रहा है.
जिसके चीखों से गूंज रहा है आकाश
और धरती फटी जा रही है
फिर भी पूरे देश में विकास का गीत गाया जा रहा है,
जिसे सुनना उन चीख़ों से मुंह मोड़ना है
जो हमारे समय के सबसे जरूरी और मजबूत आवाज है.
जिसमें सपना है, संघर्ष है, दुनिया को बदलने का संकल्प है,
जो आ रही है जंगलों से, खेतों से, कारखानों से
जिनके स्वर में स्वर मिलाने के सिवाय
आज कविता का कोई काम नहीं है.

मैं जा रहा हूं उनके गीतों को गाने
उनके संघर्षों में हाथ बंटाने
ओ मेरे देश, ओ मेरे लोगों, ओ मेरी मां, ओ मेरी प्रेयसी…
तुम सब के लिए जी तो नहीं पाया
पर मरना चाहता हूं
मुझे क्षमा करना !

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

अब मेरे पास बिल्कुल समय नहीं है
कि कुछ पल तुम्हारे साथ रहूं,
तुम्हें प्यार करूं,
मैं जा रहा हूं तुम्हारे खुशियों के लिए,
तुम्हारे सपनों के लिए
जिसके लिए अब तक भटकता रहा हूं,
टूटपुंजिया नौकरियों के बहाने,
खुद को बेचता रहा हूं
पर कहां तुम्हारे सपने पूरा कर पाया
कहां तुम्हारे दिल की गहराईयों में उतर पाया इसीलिए
अब बाजार से नहीं,
युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा.

जो कब का शुरू हो चुका है,
न जाने कब से मुझे बुलावा आ रहा है
पर अब तक टालता रहा
खुद को भ्रम में डालता रहा
कि बिना लड़े भी जिया जा सकता है,
जी तोड़ मेहनत करूं तो क्या नहीं पाया जा सकता है ?
पर भ्रम तो भ्रम है
श्रम तो श्रम है
जिसमें खून पसीना बहता है,
मैंने भी जी भर बहाया है
बदले में इसकी क़ीमत तो दूर
इस समाज (अर्द्ध सामंती-अर्द्ध औपनिवेशिक) में
इज़्ज़त भी नहीं पाया.

इस समाज में जीना पल-पल मरना है
जीते हुए वर्ग का अधीनता स्वीकार करना है,
जो मैं अब कर नहीं सकता,
इसे सह नहीं सकता
बहुत रो लिया,
गिड़गिड़ा लिया,
दया का पात्र बनने के लिए क्या-क्या नहीं किया ?
पर इस समाज मे दया एक माया है
जिसके हाथ में शासन है,
उसकी छाया है,
यह उसी पर पड़ता है,
जो इसके नीचे झुकता है
और जो इसके नीचे झुकता है,
वो फिर कभी नहीं उठता है.

आज मैंने जान लिया है
खुद को पहचान लिया है
कि मैं मरा नहीं ज़िन्दा हूं,
गुलाम नहीं आज़ाद हूं
दुनिया को सुंदर बनाने में बराबरी का हकदार हूं
बराबरी का हिस्सेदार हूं.

  • विनोद शंकर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

उत्पीड़कों की हिफाजत कर रही है हमारी कानून व्यवस्था

Next Post

मरी चिरैया

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

मरी चिरैया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आज अन्तराष्ट्रीय सर्वहारा के दूसरे महान शिक्षक एंगेल्स का स्मृति दिवस है

August 5, 2022

पर्यायवाची

December 21, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.