Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मरी चिरैया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 8, 2023
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक मरी हुई चिरैया
मेरे पांव के सामने पड़ी है
अगला कदम उठाने के पहले
हज़ार बार सोचना है

हर बार ऐसा नहीं होता कि
अतिथि
तुम्हारे दरवाज़े पर आ कर
दम तोड़ दे
और तुम्हारे हिस्से रह जाए
उसके आने के कारण पर
उधेड़ बुन करते हुए
दिन काट लेना

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

जैसे कोई अकारण
बिन बुलाए आ जाता है
और कहता है
बहुत दिनों से उसे तुमसे मिलने का मन था
बस यूं ही
उसी तरह कोई अकारण चला भी जाता है
यहां से

फ़िलहाल
मैं सोच रहा हूं कि
मेरे सामने पड़ी
मरी हुई चिरैया के उपर
अपने शरीर का सारा बोझ
डाल दूं या नहीं

क्या फ़र्क़ पड़ेगा अगर
उसके चमकते हुए, लेकिन
मरी हुई डैनों को
रौंद जाऊं मैं

क्या फ़र्क़ पड़ेगा अगर
आसमान की तरफ़ उठी
उसकी खुली लेकिन निर्जीव आंखें
और खुले हुए चोंच
मेरे शरीर के बोझ तले दब कर
कुछ और विस्फारित हो जाए
जैसे, छर्रे की मार से माथे से
छिटक कर
धरती पर बिखर जाता है भेजा

आख़िर मरी हुई चिरैया ही तो है
क्या फ़र्क़ पड़ता है कि कभी
यही चिरैया गाती थी
और बीट करती थी
मंदिर के माथे पर
और राज प्रासाद के घड़ियालों पर

राज पथ के किनारे उगे पेड़ों पर
फुदकती हुई चिरैया ने देखा था
कई गणतंत्र दिवस की झांकियां
जीवित रहते हुए जिसने
शक्ति का इतना प्रदर्शन देख लिया
क्या मरने के बाद
एक मेरे शरीर का बोझ नहीं संभाल पाएगी

बेशक उसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा
लेकिन, मुझे पड़ेगा
मैं
मृत्यु से सौम्य, शांत हुए
एक अक्षुण्ण काया को
जला सकता हूं
दफ़ना सकता हूं
पानी में बहा सकता हूं
मीनारों पर टांग सकता हूं
लेकिन
अपने पैरों तले रौंद नहीं सकता

मैं जानता हूं कि
मरी हुई चिरैया आजीवन मेरे साथ रहेंगी
मैं जब भी घर लौटूंगा
और काग़ज़ कलम के मुख़ातिब रहूंगा
वही मरी हुई चिरैया
सामने की खिड़की के बाहर
पेड़ पर पड़ी मिलेगी
वही पेड़ जो मुझे रोज़ अंगूठा दिखाता है
अपनी जगह खड़े खड़े

और
हिल डुल नहीं पाता मैं अपनी जगह से

मरी हुई चिरैया की तरह
जमीन से उठे मेरे पैर की तरह

किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की जल्दी
कभी नहीं रही
धनुष पर चढ़े वाण की तरह
जो कभी चला ही नहीं

सभी ज़िंदा हैं जैसे
मौत से मिली
अग्रिम ज़मानत पा कर

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अब बाजार से नहीं, युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा

Next Post

बसंत के हत्यारे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

बसंत के हत्यारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

माओवादियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनसनीखेज खुलासा

February 21, 2025

मैं नास्तिक क्यों हूंं ?

August 24, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.