Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

भूलने की सजा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 21, 2023
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भूलने की सजा
भूलने की सजा

भूलना बहुत आसान है
लेकिन याद करना एक संघर्ष है
जैसे गहरे कुएं से पानी निकालना

याद करते हुए अक्सर चेहरे पर उभर आती है पीड़ा
जैसे खेत कोड़ते हुए ऊपर आ जाती है नम मिट्टी

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

तुम जो आज हमारे सर पर बैठे हो
हमारे भूल जाने की ही तो औलाद हो

हम तो भूल ही गए थे वे गुप्त मार्ग
जो तुम्हारे अंधेरे तहख़ानों तक जाते थे
उन तहख़ानों तक
जहां सीलन और दुर्गंध में तुम
एक हाथ से लिखा करते थे प्रार्थना-पत्र
और दूसरे हाथ से बनाते थे जहर की गोलियां
इन्हीं तहख़ानों के एक द्वार से
निकलते थे प्रार्थना-पत्र
और दूसरे से पेटी दर पेटी जहर

प्रार्थना-पत्र पहुंचा करते थे सात समुंदर पार
और जहर की पेटी
पहुंचती थी पड़ोस के खेतों में

हमें अपनी मिट्टी की
उर्वरा शक्ति पर बहुत भरोसा था
हमने सोचा था कि ये दो चार पेटियां जहर की
मिट्टी का क्या बिगाड़ लेंगी

और हम भूल गए…

हम तो प्रार्थना-पत्र और
ज़हर का रिश्ता भी भूल गए थे
हम तो मान चुके थे कि मनुस्मृति जल चुकी है
लेकिन हम भूल गए कि
उसी सीलन और दुर्गंध भरे तहखाने में
मनुस्मृति की छपाई कभी रुकी ही नहीं

हमे लगा कि देश संविधान से चल रहा है
हम भूल गए कि ठीक संविधान के नीचे
हजारों लाखों मनुस्मृतियां
गांव गांव घर घर पसर चुकी हैं

हम तो अपने ही सपनों में खोये रहे
और भगत सिंह का सपना भूल गए
हम भूल गये कि अंग्रेजों का जाना,
सफर का एक पड़ाव भर है
हमारी मंजिल नहीं

हां,
विद्रोहियों ने जरूर समय समय पर
हम पर ‘याद’ के गोले दागे
लेकिन हमने उन्हें यह कहकर ख़ारिज कर दिया
कि ‘लोकतंत्र’ में उनके लिए कोई जगह नहीं

हमने सत्ता के साथ मिलकर
वाम को मंच से धक्का दे कर गिरा दिया
और हम भूल गए कि अब
सत्ता के लिए हम ही ‘वाम’ हैं
और अब वह हमें मंच से
गिराने की पूरी तैयारी में है

यह भूलने की ही तो सजा है
कि किसी ‘जादू सा’
वही ‘प्रार्थना पत्र’ अब
‘संविधान’ में बदल रहा है
मनुस्मृति अब दिन के उजाले में छप रही है

दुर्गंध युक्त सीलन भरे तहखाने पर
अब विशाल महल खड़ा किया जा रहा है

दुर्गंध तो अब भी बहुत आ रही है
बल्कि कई गुना ज्यादा आ रही है
लेकिन इसका महज जिक्र करना भी
अब ‘ईश निंदा’ बन चुका है

भूलते हुए दुर्गंध में रहना
या याद करते हुए संघर्ष में रहना…

‘बीच का (अब) कोई रास्ता नहीं…’

  • मनीष आजाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

नवनाजी फासिस्ट जेलेंस्की और 31 देशों के फौजी झुंड नाटो का रुस के सामने अघोषित सरेंडर

Next Post

बुढ़े राजनीतिक कैदियों को समर्पित एक कविता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

बुढ़े राजनीतिक कैदियों को समर्पित एक कविता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूक्रेन और इजरायल कंगाली के चलते दुनिया के मानचित्र से आत्महत्या के मुहाने पर आ गए हैं

April 18, 2024

गांधी, उन ज्ञानचंदों के लिए, जो गांधी को फिल्म देखकर जानते हैं

June 2, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.