Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

यह परछाई आपको खा जाएगी एक दिन…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 1, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंततः जीत गये आप
युद्ध भूमि में
अंत के बाद तक
आप ही थे
तब भी जब सारे योद्धा जा चुके थे
यह सोचकर कि युद्ध ख़त्म हुआ

आप घायल थे तो क्या
शेयर बाज़ार में आप गिर चुके थे तो क्या
रहे तो आप ही
वहां युद्ध के मैदान में
सब के जाने के बाद भी अंत तक
मर जाने का स्वांग रचते हुए

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

आपका जीतना तय था
वे झांसे में आ चुके थे
वे रोक नहीं सकते थे आपको जीतने से
उनके गोला बारूद सब खत्म हो चुके थे
एक रिपोर्ट तैयार करने में
एक फैसला लिखने में
और वे आपको मृत समझकर
लौट चुके थे
लेकिन यह आप ही थे
जो जानते थे कि ख़ुद को
विजयी मान कर लौट जाने से
युद्ध ख़त्म नहीं हो जाता
वहाँ अंत तक डटे रहना होता है
औंधे मुंह गिरे रहकर भी

हूक और चीत्कार के बीच
मानवता के इतिहास को कुचलते हुए
आप जिस तरह उठे
और सरके धीरे-धीरे
मंच की ओर
ऐसा कारनामा
कोई कुटिल योद्धा ही कर सकता था
और जबतक वे कुछ समझते
आपने लोकतंत्र की बखिया उधेड़ कर रख दी
अपनी रणनीति से

आपकी जय हो
आपकी व्यूहरचना के कौशल की
जय हो
वे आपसे लड़ते रहे
और लड़ते लड़ते सिमट गये
आपके छप्पन इंची सीने के इर्दगिर्द
जबकि इधर आपने पूरे देश को
प्रयोगशाला बना दिया
लाशें बिछा दी पूरे देश में
आग के हवाले कर दिया मणिपुर को
मेवात को
देखते देखते मुसलमानों के घर
चिन्हित कर लिये आप
बलात्कार से कोई गली अछूती नहीं रही
तब भी क्या कर पाए वो
न तो उनसे बुलडोजर रुक रहा है
और न वे
आपकी ट्रॉल आर्मी
की मक्कारी का सामना ही कर पा रहे हैं

लेकिन
एक खतरा है महोदय
आपकी परछाईं विकराल है
यह परछाईं आपको खा जाएगी एक दिन

  • विनोद शंकर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

प्रस्तावित दस्तावेज : गहराता फ़ासीवादी अंधेरा और हमारा फ़र्ज़

Next Post

नाटो के हर बयान में अफसोस और खून के आंसू

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

नाटो के हर बयान में अफसोस और खून के आंसू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या आपको अभी भी सारकेगुड़ा का नाम याद है ?

October 4, 2021

धारावाहिक ‘स्वराज’ : ग़लत इतिहास मिटाने के नाम पर ग़लत इतिहास बनाने का स्वर्णिम दौर

November 29, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.