Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

एक भगोड़े शिक्षक की आत्म-प्रवंचना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 3, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जगदीश्वर चतुर्वेदी

मैं आठ वर्ष से अधिक तक चार महाविद्यालयों में पढ़ा चुका हूं. कम्बख्त तनख्वाह ने ऐसा मारा कि भाग खड़ा हुआ. फिर अध्यापक आत्मा में सुबकता रहा. देह पर कमाई की चर्बी चढ़ती रही. वक्त के बियाबान में सेवानिवृत्ति की उम्र पार हो गई. शिक्षक उसमें दफ्न हो गया. हर साल पांच सितंबर को वही शिक्षक देह के फोटो फ्रेम से निकल आता है.

धुल पुंछकर उसे फिर बामशक्कत एक वर्ष की उपेक्षा की कैद हो जाती है. गले के इर्द गिर्द पुष्पहार चाहता है. कुछ न हो सके तो सड़क से गुजरता हवलदार ‘नमस्ते सर‘ कहकर ही निकल जाये, इतनी पहचान के लिए साल दर साल गुमनामी की खंदकों में दफ्न होता रहता है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

भारत को भ्रम भी रहा है कि गुरु गोविन्द से बड़े होते हैं. गुरुपत्नी के साथ व्यभिचार की कथाएं इसी देश में लिखी गई हैं. महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य ने अपने बेटे को दूध के बदले खड़िया घोलकर पिलाया था. दूध और मलाई मंत्रियों और अफसरों की तरह कौरव पांडव मिलकर छकते रहे. राजनीतिज्ञ अर्थनीति के मामले में सदैव एक हो जाते हैं जैसे कांग्रेस और भाजपा. गुरुकुल और आश्रम में विचारकों ने शिष्य पैदा किए. वे त्रेता और द्वापर के नायक बने. वे असंभव संभावनाओं को समेटे आखिरी आदमी के अस्तित्व के नियामक बन गए.

राम और कृष्ण को कहां पता था कि कलियुग में उनकी एक नहीं चलेगी. वैश्वीकरण, विश्व बैंक, डंकल, गैट, एशियन डेवलपमेन्ट बैंक, मेक इन इंडिया, यूरोपियन काॅमन मार्केट, काॅमनवेल्थ गुरुकुल और आश्रमों को नेस्तनाबूद करने में सफल हो गए. गुरुजी के घटते क्रम में शिक्षक, मानसेवी शिक्षक, व्याख्याता, प्राध्यापक, रीडर, प्रोफेसर विजिटिंग प्रोफेसर, प्रोफेसर एमेरिटस, संविदा शिक्षक, शिक्षाकर्मी वर्ग एक दो तीन, सहायक शिक्षक, कनिष्ठ शिक्षक, ट्यूटर, शिक्षा गारंटी गुरुजी जैसे नाम धरे.

शिक्षक अपनी आत्मा के आईने के सामने जाने से घबराने लगा. लाखों कुपोषित, कुसंस्कारित बच्चों की सोहबत में उसे इंसान बनाने की फैक्टरी का प्रभार दिया जाता है. कारखाने की चाबी लेकिन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के पास होती है. वह सत्तारूढ़ पार्टी का दोयम दर्जे का नेता होता है. उसे शिक्षा का चारागाह पेट भरने के लिए दिया जाता है. अमूमन प्रभारी मंत्री का चमचा होता है. प्रभारी मंत्री एक भूतपूर्व घटिया छात्र होने का यश अपने माथे पर लिपे ऐसे गिरोह का सरगना होता है.

इतिहास में नपुंसक विद्रोह भी सत्ता परिवर्तन का कारण होता है. सर्दियों में पड़ी पड़ी नर्म लकड़ी भी पत्थर में तब्दील हो जाती है. कोयला इसी तरह हीरा बनता है. यादें इसी तरह इतिहास बनती हैं. अंधेरी रात में तारों की रोशनी से राह ढूंढ़ी जा सकती है. इस देश का बेड़ा उन शिक्षकों ने भी गर्क किया है, जो दिन रात यूरोप और अमेरिका के ज्ञान की शेखी बघारते हैं, उसकी एजेंसी चलाते हैं. इस देश की जनता के गाढ़े पसीने की कमाई के टैक्स से आई.आई.टी. संस्थान और बिजनेस मेनेजमेन्ट के कोर्स चलाए जाते हैं.

समूची कौम के दिमाग का बेहतरीन अंश विदेशों को निर्यात कर दिया जाता है. ​शिक्षा व्यवस्था से तेल निकालकर बेच दिया जाता है. देश को खली खिलाई जाती है. मंत्रियों के खाते विदेशी बैंकों में सुरक्षित किए जाते हैं. मिडिल फेल राजनेता उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त होते हैं. वे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और हारवर्ड में हो रहे शोध कार्यों का जायजा लेने भेजे जाते हैं. स्कूल से रस्टिकेट हुए अथवा नकल मारते पकड़े गए भूतपूर्व छात्र भावी मंत्री होकर अपने ही अध्यापकों से पुष्प मालाओं की चढ़ोतरी प्राप्त करते हैं और तबादलों के लिए घूस.

राजनीति हम्माम है. वहां आयुर्वेद का स्नातक मुख्यमंत्री होता है. एम.बी.बी.एस. डिग्रीधारी मंत्री, एम.एस. उपाधिकारी विभाग का सचिव, पद्मश्री प्राप्त कुशल डाॅक्टर मेडिकल काॅलेज का डीन. ऐसे इंतजाम में अध्यापक के जीवन और अस्तित्व को लेकर किसे चिंता है ? वह देश जो गुरु का अवमूल्यन करता है, जीने का हकदार नहीं होता.

शिक्षा राष्ट्रीय जीवन की शिरा है. उसमें शिक्षक की अस्मिता और चरित्र का खून सदैव बहता रहना चाहिए. शिक्षक सांस्कृतिक अहसास का फेफड़ा है. वहां इतिहास का खून शुद्ध होता है. शिक्षक दिवस के अवसर पर अपना सम्मान कराने के लिए उसे यदि खुद अपनी चरित्रावली तैयार करने को कहा जायेगा तो इतिहास के हिस्ट्रीशीटर राजनेताओं का मुंह काला होता है. इक्कीसवीं सदी की दहलीज़ पर तो यही हो रहा है.

Read Also –

पाठ्यक्रम में बदलाव : बौद्धिक रूप से पंगु, नैतिक रूप से कंगाल और राजनीतिक सामाजिक चेतना शून्य समाज संघियों का लक्ष्य
शिक्षक दिवस के उत्तरार्द्ध पर गुरुओं से जुड़ी खट्टी मीठी यादें
5 सितंबर शिक्षक दिवस : हलो शिक्षक ! हाउ डू यू डू ?
 
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

चांद चमकता हुआ कंकर है

Next Post

कैमूर बाघ अभ्यारण्य के नाम पर जल-जंगल-जमीन को लूटने की साजिश के खिलाफ प्रतिरोध करने पर साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया हमला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कैमूर बाघ अभ्यारण्य के नाम पर जल-जंगल-जमीन को लूटने की साजिश के खिलाफ प्रतिरोध करने पर साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पेपर लीक या कैंसिल होने के पीछे बाज़ार और सरकार की भूमिका है या और कुछ ?

June 24, 2024

औरत का आग से पुराना नाता है

February 21, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.