Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मेरे फिलिस्तीन बच्चे !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 29, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मेरे फिलिस्तीन बच्चे !
मेरे फिलिस्तीन बच्चे !

मेरे फिलिस्तीन बच्चे !
जब तुम जवां होगे
दुनिया भर के
समाजशास्त्री,
इतिहासकार,
राजनीतिज्ञ,
पत्रकार
बहस कर रहे होंगे कि
हमास आतंकवादी था या
फौजी संस्था
हमास के हमले
अपनी जमीन वापस पाने के लिए
फौजी करवाई थी या
महज आतंकी हमला

तब इन बहसों से दूर
तुम बार-बार अपने चेहरे और हाथों पर
शरीर के अलग-अलग अंगों पर
उभरे अपने घावों को देखना
अपनी स्मृतियों में
शोक गीतों की तरह रचे बसे अपने
पिता
मां
बहन और भाइयों की यादों को कुरेदना
तब एक पूरा इतिहास
एक नन्हें बीज की भांति
तुम्हारे अंदर अंकुरित होने लगेगा
जिसकी जड़ें
1948 की पहली जंग से नहीं
ऑटोमान सम्राज्य से
आजादी की चाह से शुरू होती है
जिसे छल द्वारा फिरंगियों ने
अपना उपनिवेश बना लिया था

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

इस बीज का भविष्य
इसकी तना और टहनियां बन
आजाद फलिस्तीन राष्ट्र का ख्वाब बुनेगा
लेकिन तुम अपने ख्वाब को
इतना तंग मत कर लेना
अपना फलिस्तीन देश बनाने के
ख्वाब पर रुक मत जाना

खून से लथपथ मेरे मासूम बच्चों !
जो तुम बमों और मिसाइलों के
हमले झेल रहे हो
यह दुनिया भर में आने वाली
पीढ़ियों को न झेलना पड़े
इसलिए अपने ख्वाब को और ऊंचाई देना
अपने प्यारे फिलिस्तीन देश की
सीमाओं में ठहर मत जाना

आज जैसे तुम्हें गाजा पट्टी के
कैद में रखा जा रहा है
जंजीरों के घेरे में
और अब तुम्हें भगाया जा रहा है
दुनिया भर में

लेकिन दुनिया तो पहले से ही कैद है
मनुष्य के भाग्य को पूंजी की जंजीरों ने
पहले से ही जकड़ रखा है

इसलिए अपने प्यारे फलिस्तीन
देश की लड़ाई के साथ
धरती को कैद किए जंजीरों पर
अंतिम प्रहार का ख्वाब देखना
मेरे प्यारे बच्चे !

  • नरेन्द्र कुमार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मोदी को वोट देने के पहले कश्मीर की जनता के बारे में सोचो !

Next Post

हमास ने ‘जेल तोड़ने का काम किया, जो मुक्ति का अनुभव देता है !’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

हमास ने 'जेल तोड़ने का काम किया, जो मुक्ति का अनुभव देता है !'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जिंदगी में अगर जेल मिले तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी…!

October 18, 2023

वर्तमान कृषि संकट और उससे निकलने का रास्ता

June 20, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.