Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

हाशिये पर…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 13, 2024
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

और इस तरह
धीरे धीरे उन्होंने
धकेल दिया मुझे हाशिये पर

फुटपाथ की ज़िंदगी पर
छपे रिसालों में छपी हुई मेरी कविताएं
चकले पर रात बीताने वालों को पसंद नहीं आई
ये और बात है कि आमदनी घटने के बाद
ज़्यादातर लोगों ने यहां
अपने घरों को ही मुफ़्त का चकला समझ लिया
जहां आदमी का शरीर बस एक
कशकोल है

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

कशकोल में यदा कदा टपकते
सिक्कों की उठती खनक है
और राजा के प्रति कृतज्ञता दिखाती बत्तीसी

कशकोल कभी पुराना नहीं पड़ता
कबाड़ी हर जगह हैं
छेदयुक्त कशकोलों के अंबार को
श्मशान की भट्ठी में पिघला कर
रोप देता है जवान कोखों में
और इंतज़ार करता है तीन चौथाई साल
नए कशकोलों के पैदा होने का

हाशिये पर धकेले जाने के पहले
मैं इन कशकोलों में उंडेलना चाहता था प्रेम
जैसे बसंत भर देता है मधुछत्ते

हाशिये पर धकेले जाने के पहले
मैं एक भूख को जन्म लेते देख कर
दौड़ पड़ता था अनाज भरे खेतों की तरफ़
कशकोलों को भरने के लिए
उन चीज़ों से जिनका जन्म सिक्कों से नहीं
मिट्टी से हुई है

धीरे-धीरे लोगों को
पसंद आने लगे टकसाल
और टकसाल के जने

ज़मीन जब तक राजा की थी
मुझे अच्छा लगता था
उनमें उगे फसल को काटकर
ख़ाली कशकोलों को भरना

ज़मीन अब प्रजा की है
जहां अब वे गेंहूं नहीं टकसाल बोते हैं

घटवार
आज भी ले जा रहा है
गलाने के लिए
पुराने टकसाल में पुराने कशकोल

अद्वैत से द्वैत की इस यात्रा में
छिन गया है मेरा फुटपाथ
और खोती जा रही है मेरी आवाज़

आदमी अब कशकोल है
टकसाल है
हवन कुंड है
रति क्रिया के बाद
निर्वीय होने का चरम प्रमाद है

ऐसे में मेरा हाशिये पर बने रहना बनता है
हिसाब की उत्तर पुस्तिका के हाशिये पर उभरा
एक रफ़ वर्क की तरह

कभी परीक्षक की नज़र से गुज़र गया तो
परीक्षार्थी को शायद एकाध नंबर और मिल जाए
बेचारे ने कैलकुलेशन तो सही किया था
यद्यपि उत्तर ग़लत लिखा हाशिये के दाहिने तरफ़

बच्चों को इम्तिहान में
ख़ाली कशकोल पाने से बचाने का
बस यही एक आख़िरी रास्ता
बचा है मेरे पास.

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: #कशकोल#टकसाल#हाशियेफुटपाथ
Previous Post

14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल, शांतिपूर्ण किसान मजदूर महापंचायत

Next Post

‘कम्युनिस्ट घोषणापत्र’ के नीचे गोलबंद होकर लड़ रही है दुनिया की मेहनतकश जनता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

'कम्युनिस्ट घोषणापत्र' के नीचे गोलबंद होकर लड़ रही है दुनिया की मेहनतकश जनता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

एक झूठा आदमी जब सत्ता पर काबिज हो जाये

August 27, 2020

अफवाहों, गलत खबरों का जवाब अब किसान देंगे

December 18, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.