Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सुब्रतो चटर्जी की दो कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 3, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हर रोज़
समंदर की तरफ़
खुलती है
एक हत्यारी खिड़की
और वो लड़की
अपनी तर्जनी के
पोर में समेटकर
एक चुटकी अमावस
खींच लेती है दो रेखाएं

उसे यक़ीन है
दुनिया के मटमैले मानचित्र को
देखने में मददगार है
अमावस का टुकड़ा

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

हत्यारी खिड़की
बहा ले जाती है उसे
उसके खुले बाल
बर्फीली आंधी में बची
उष्मा की तरह
चिढ़ाती है मृत्यु को

इसी तरह
जब जब थम जाती हैं हवाएं
गुमसुम समंदर की छाती पर
उभर आता है
एक पुराना रोमांटिक गाना
किसी भटके हुए जहाज़ की तरह

अमावस की दो लकीरें
खींच जाती हैं
षोडशी के थर्राते गालों पर

लड़की
कोई जतन नहीं करती
कलुष धोने का

उसके हाथ
भरे हुए हैं
फूलों के गुच्छों से
जिन्हें अभी अभी चढ़ाना है उसे
एक परित्यक्त कब्र पर
जो लेटा है चुपचाप
हत्यारी खिड़की के बाहर

स्मृतियां

स्मृतियां पारस हैं
माज़ी के कबाड़ में
भूले हुए लोहा लक्कड़ को छू कर
प्राण डाल देतीं हैं उन में

दुर्गा की खोयी हुई कानों की बालियों का मिलना
अपु को देते हैं उसके
नये संसार की आधारशिला

बिछुड़े हुए लोगों की बदरंग तस्वीरों में
क़ैद हैं मेरे जीवन के सबसे ज़्यादा सुनहरे दिन

अचानक
अंधेरे में टटोलते हुए
पाँव से टकरा जाती है
एक पुरानी, जंग लगी
लोहे की ज़ंजीर
जो कभी काम आता था
मेरे उद्दंड बुल डॉग को क़ाबू में करने के लिए

फंदा आज भी अक्षुण्ण है
लेकिन, उसके बीच से कब का
फिसल कर बहुत दूर चला गया है
मेरा कुत्ता
मुस्कुराते हुए सोचता हूं मैं

इस कबाड़ के ढेर में
हरेक चीज़
मेरे प्रिय लोगों को
अपना बनाये रखने की
मेरी नाकाम कोशिशों की गवाही है

स्मृतियां पारस हैं
अब मेरे पास
सोने का वर्क चढ़ा हुआ एक काला संसार है
काले सागर पर बिखरे हुए
सुबह की सुनहरी किरणों की तरह

Previous Post

‘मज़दूरों की हत्याएं नहीं सहेंगे’ – क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा, हरियाणा

Next Post

भाजपा के लिए जेल में बंद केजरीवाल, जेल के बाहर रहे केजरीवाल से ज्यादा खतरनाक है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

भाजपा के लिए जेल में बंद केजरीवाल, जेल के बाहर रहे केजरीवाल से ज्यादा खतरनाक है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या आप सोवियत संघ और स्टालिन की निंदा करते हुए फासीवाद के खिलाफ लड़ सकते हैं ?

June 14, 2021

कोरोना से एक खूंखार जंग

June 21, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.