Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

विचित्र पत्थर

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 25, 2024
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विचित्र पत्थर
विचित्र पत्थर

वाराणसी से कलकत्ता तक पानी वाले जहाज का संचालन शुरू हो गया है. अभी सिर्फ मालवाहक जहाज ही चल रहे हैं और दो एक साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू हो जाएगा.

बीते 30 मार्च को एक जहाज वाराणसी से बनारसी लंगड़े आमों की खेप लेकर कलकत्ता के लिए निकला. जहाज पर लगभग तीस हजार टन आम लदे हुए थे. हालांकि उस जहाज की क्षमता पच्चीस हजार टन ही थी लेकिन कैलकुलेशन मिस्टेक की वजह से ज़्यादा वजन लोड हो गया और इस कारण उथले पानी में जहाज फंसने की आशंका थी. जहाज के संचालकों ने जब इस ओवर लोड की जांच किया तो पता चला कि जहाज का अबतक निर्धारित न्यूनतम जलस्तर सात मीटर से अभी भी सुरक्षित लेवल पर ही है तो जहाज को रवाना कर दिया गया.

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

दिक्कत सिर्फ वाराणसी से पटना के बीच तक ही थी क्योंकि इसी क्षेत्र में कहीं-कहीं गंगा उथली है. पटना से आगे बढ़ते ही कूचविहार से लेकर हल्दिया तक गंगा नदी खूब चौड़ी और गहरी भी है. जहाज के कप्तान जहाज को सावधानी पूर्वक पटना तक ले जाने में कामयाब रहे. लेकिन जब वो दरभंगा बेसिन को क्रॉस कर रहे थे तभी जहाज अचानक से खड़ा हो गया. क्रू मेंबर घबड़ा गए और उन्होंने वाटर लेबल नापा तो जहाज अभी भी नदी तल से बारह मीटर ऊपर था.

कैप्टन जहाज को बार बार आगे बढ़ाने को कोशिश करता लेकिन जहाज टस से मस नहीं हो रहा था. यह बहुत ही असाधारण स्थिति थी. अंततः कप्तान ने गोताखोरों का मदद लिया और उन्हें जहाज की तली में भेजा गया. गोताखोर जब नीचे गए तो उन्हे तली में एक विचित्र पत्थर मिला. फिर उन्होंने जहाज की तली का पूरा निरीक्षण परीक्षण किया. उन्हें कोई समस्या नहीं दिखी तो वो लोग वापस जहाज पर आ ग‌ए. इस बीच सिर्फ कौतूहलवश उन लोगों ने उस पत्थर को साथ रख लिया.

एक बार जहाज को दुबारा स्टार्ट किया गया और चलाने का प्रयास किया गया. आश्चर्यजनक रूप से वो भारी भरकम जहाज चल पड़ा. तब इन लोगों को उस पत्थर का ध्यान आया कि हो न हो जहाज को रोकने में इस पत्थर का ही हाथ था. सब लोग उलट पुलट कर पत्थर को देखने लगे. दिखने में तो पत्थर बिल्कुल सामान्य-सा था लेकिन उस पर किसी प्राचीन भाषा में कुछ लिखा हुआ था. उन लोगों ने लाख यत्न किया लेकिन पत्थर पर लिखे शब्दों को वो लोग डिकोड नहीं कर पाए. अंततः उन लोगों ने पत्थर को वापस नदी में फेंक दिया.

लेकिन यह क्या ? पत्थर फेंकते ही जहाज फिर से रुक गया. मजबूरन दोबारा गोताखोर नदी में उतरे और पत्थर को वापस खोज कर डेक पर लाया गया. आश्चर्यजनक रूप से जहाज दुबारा चल पड़ा. अब सभी की दिलचस्पी पत्थर में हो चुकी थी. कलकत्ता पहुंचने पर पत्थर लेकर कप्तान सबसे पहले जहाज से उतरा और सीधे हावड़ा ब्रिज के नीचे बैठे एक वृद्ध औघड़ के पास पहुंच पत्थर पर लिखे वाक्य कि अर्थ जानना चाहा.

औघड़ ने बताया कि इस पर दो लाइनें लिखी हुई हैं. पहली लाइन तो यह है कि ’24 में भी आएगा तो मोदी ही’ और दूसरी लाइन है, ‘अबकी बार 400 पार.’

  • ऋषि शुक्ला

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मज़दूरों के लिए इतना बुरा वक़्त कभी नहीं रहा

Next Post

यदुरप्पा की डायरी से बदनाम मोदी से एलन मस्क का मिलने से इंकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

यदुरप्पा की डायरी से बदनाम मोदी से एलन मस्क का मिलने से इंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मृतकों का चुनावी घोषणा-पत्र

February 24, 2022
रोजगार: मोदी सरकार के तीन साल

रोजगार: मोदी सरकार के तीन साल

May 25, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.