Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सोशल मीडिया की जनवादी व्यापकता मुख्यधारा की मीडिया पर करारा तमाचा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 5, 2018
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यधारा की दलाल-बिकाऊ मीडिया पर भारी छोटी वैकल्पिक मीडिया

हरीश गिरी गोस्वामी और उनके साथ दुर्व्यहार करने वाले दवाई दुकान का तस्वीर

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

“आप लोगों से अनुरोध करता हूं कि लाइक या शेयर ना करें जवाब देने का कष्ट करें क्या भारत देश में इंसानियत मर चुकी है नीचे पूरा पढ़ें –

“नैनीताल के लालकुआं जिला के दुकानदारों से और जनता से पूछना चाहता हूं कि ‘क्या एक्सपायरी डेट पूछना गुनाह है ?’ मैंने भाटिया मेडिकल स्टोर से दवाई लेना चाहा लेकिन डेट पूछने पर दुकानदार ने दवाई वापस रखते हुए मुझसे बोला कि ‘मैं कपड़ा नहीं बेच रहा हूं.’ क्या कपड़े में भी डेट आने लगी है या डेट पूछना ही गुनाह था जो भाषा का प्रयोग दुकानदार ने किया वह मैं सोशल मीडिया पर भी नहीं डाल सकता हूं. मेरा लालकुआं के पत्रकार महोदय से भी अनुरोध है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत हैं.”

उपरोक्त उदाहरण यह बताने के लिए पर्याप्त है कि आज सोशल मीडिया आम आदमी के जीवन में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है. भारतीय मुख्यधारा की मीडिया जहां चंद पैसे के खातिर अपनी जमीर तक धन्नासेठों के चरणों में गिरवी रख चुका है, जिसे आम जनता की समस्या तभी दिखाई पड़ता है जब वह विकराल रूप धारण कर लेता है अथवा जनता सड़कों पर उतर आती है और उसे अब दबाया नहीं जा सकता. ऐसे दौर में सोशल मीडिया आम आदमी के लिए एक ऐसा हथियार बन कर आया है, जहां आम आदमी अपनी बातें खुलकर रखता है और अपनी समस्याओं को एक हद तक अपनी बुलंद आवाज में तब्दील कर देता है.

सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बयान करते हुए हरीश गिरी गोस्वामी कहते हैं, “सप्लाई इंस्पेक्टर का नंबर होता तो मैं उनसे संपर्क कर लेता. एक कागजी कार्रवाई में 10 दिन से भी ज्यादा लग जा रहे हैं तो ऐसे में क्या करेगी जनता जिसको ज्यादा जानकारी नहीं तो वह क्या जाने सप्लाई इंस्पेक्टर को. मैं एक ₹280 कमाने वाला आम मजदूर हूं. 2:00 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जाने पर दुकानदार के तरफ से गलत व्यवहार किया गया. इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? हमारे भारत देश की सरकार नहीं ? क्या एक्सपायरी डेट पूछना गुनाह है.”

सोशल मीडिया पर ही उठाये गये एक सवाल कि “बातों से लग रहा है दुकानदार साब भाजपा वाले होंगे” के जवाब में श्री गोस्वामी आगे बताते हैं कि  “भाई आप बिल्कुल सही कह रहे हैं क्योंकि उसके व्यवहार से मुझे भी लग रहा था. हो सकता है वह सोशल मीडिया में मुझे फॉलो भी करता हो  क्योंकि वह फोन पर ही लगा हुआ था. भाई मुझे एक्सपायर डेट दिख नहीं रही थी क्योंकि 40 साल की उम्र में आदमी को चश्मा लगने लग जाता है. मेरे पास चश्मा ना होने के कारण मैंने दुकानदार से केवल पूछा कि ‘भाई, इसमें एक्सपायर डेट मुझे दिख नहीं रही है. जरा बताने का कष्ट करें.’ उतने में वह दवाई पकड़ कर अंदर ले जाता है और बोलता है ‘मैं कपड़ा नहीं बेच रहा हूं.’ क्या कपड़े में एक्सपायर डेट आने लगी हो सकता है. भगवा कपड़े में एक्सपायर डेट खत्म होती होगी, हमारे कपड़े में तो एक्सपायर डेट खत्म होती ही नहीं या फिर दवाई फर्जी थी.”

श्री गोस्वामी इसका कारण बताते हुए आगे कहते हैं कि “पैसा हाय नहीं भैया, दिमाग हाए हो गया है क्योंकि अंधभक्ति ही भारत देश में सबसे आगे चल रही है, जैसे राम रहीम के अंधभक्त. अनेक वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के अंधभक्त, अनेक एक-दूसरे की पार्टी को बदनाम करने के लिए अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.”

श्री गोस्वामी इसी दुकान से दवाई लेने और उक्त दुकानदार द्वारा दवाई नहीं देने पर अपनी पीड़ा को जाहिर करते हुए कहते हैं कि, “हमारे यहां शहर पड़ता है लाल कुआं. दूसरा शहर 45/ 55 किलोमीटर दूर हल्द्वानी, जहां जाने का समय मेरे पास नहीं बचा था इसीलिए दुकानदार से मैंने रिक्वेस्ट भी की. उसके बावजूद भी उसने दवा नहीं दी तो मैंने उससे पूछा कि ‘क्या इंसानियत मर चुकी है.’ उसने मुझसे कहा, ‘हां इंसानियत मर चुकी है. मैं दवाई नहीं दूंगा. तूने जो उखाड़ना है उखाड़ ले.’ एक गरीब मजदूर आदमी कभी भी किसी का कुछ नहीं उखाड़ सकता है केवल लिखने के अलावा इसीलिए मैंने फोटो खींचकर Facebook पर शेयर किया है. दूसरे दुकान में मिलती जब तो फिर क्या दिक्कत थी. फिर अगर दूसरे दुकान में मिल भी रही है तो क्या एक्सपायरी डेट पूछना गुनाह है ? ऐसा मामला मेरे साथ हुआ था. मैंने कहा, ‘दवाई वापस ले ले.’ दुकानदार बोला ‘ये दवाई फेक दे. मैंने कहा लिख के दे दे.’ बडी ही मुश्किल से दवाई के पैसे वापस किये.”

श्री गोस्वामी की यह पीड़ा हर जगह फैली हुई है. अधिकांश मामले दब जाते हैं या लोग नजरअंदाज कर देते हैं और अपने अपमान का घूंट पी जाते हैं. इस देश की व्यवस्था ही इस कदर बना दी गई है कि जीवन बुनियादी जरूरत की हर चीजों को निजी हाथों के भेंट चढ़ाये जा रहे हैं, जो अपने एकाधिकार और दबंगई को कायम रखने के लिए गुंडें तक पालते हैं जो आम आदमी के साथ अपमानजनक व्यवहार करने में कोई हिचक नहीं करते.

श्री गोस्वामी की ही तरह एक अन्य उदाहरण इस बच्ची की है जिसने अपनी सुरक्षा की मांग पुलिस, प्रशासन और समाज के दबंगों से मांगने के बजाय सोशल मीडिया पर अपनी बात रोते हुए कह रही है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2018/05/VID-20180428-WA0038.mp4

श्री गोस्वामी और इस लड़की की पीड़ा को साझा करने और विरोध करने का स्वर यहां की मुख्यधारा की मीडिया में उठाने का साहस नहीं है क्योंकि वे चंद सिक्कों में खुद को बेच चुके होते हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया आम जनता के बीच न केवल गहरी पैठ बना ली है बल्कि इसकी व्यापकता मुख्यधारा की दलाल मीडिया के मुंह पर करारा तमाचा भी जड़ती है. विदित हो अनुसूचित जाति और जनजातियों के हितों को रौंदने की सरकार और सुप्रीम कोर्ट की साजिश के खिलाफ 2 अप्रैल के भारत बंद का व्यापक प्रभाव इसी सोशल मीडिया की ही ताकत को जाहिर किया है, जिसके खिलाफ अब केन्द्र की मोदी सरकार नये तरीके अपना रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर गाली और जान से मारने की धमकी देने वाले गुंडे पाल रखे हैं. परन्तु इस सोशल मीडिया को खरीदना और इसके खिलाफ कदम उठाना किसी भी सरकार और गुंडें के बूते से बाहर ही होगी.

Read Also –

कोबरा पोस्ट की खोजी रिपोर्ट: पैसे के लिए कुछ भी छापने को राजी बिकाऊ भारतीय मीडिया
मुख्यधारा की दलाल-बिकाऊ मीडिया पर भारी छोटी वैकल्पिक मीडिया

Previous Post

गढ़चिरौली मुठभेड़ पर उठते सवाल

Next Post

मार्क्स की 200वीं जयंती के अवसर पर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

मार्क्स की 200वीं जयंती के अवसर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आपबीती दास्तान – फैज़ अहमद फ़ैज़

October 2, 2022

कॉमेडियन जेलेंस्की की ही तरह कॉमेडियन मोदी के राष्ट्रवाद की क़ीमत भारत को चुकानी होगी

March 1, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.