Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

माओवादियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनसनीखेज खुलासा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 21, 2025
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
माओवादियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनसनीखेज खुलासा
माओवादियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के कुंभ मेला में बस्तर से आये Bastar Takies के पत्रकार विकास तिवारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रश्न किया- ‘बस्तर में आपने नक्सलवाद और माओवाद का नाम सुना होगा. लगभग एक साल में 200-250 लोगों को मारा गया माओवादियों के नाम पर, माओवादी उसमें थे भी. उनके लिए कोई संदेश, जो जंगलों में बन्दूक लेकर घूम रहे हैं.

शंकराचार्य ने दिमाग़ झन्ना देने वाला जवाब देते हुए बताया कि- ‘बात यह है कि हमको एक इंस्पेक्टर मिले थे. वहीं छत्तीसगढ़ गए थे, वो हमसे मिलने के लिए आये थे, मैंने पूछा उससे कुछ कहना है ? उन्होंने कहा कि महाराज जी हमारा थाना अगर नक्सली थाना घोषित हो जाये तो बहुत अच्छा हो जाये. हम बड़े आश्चर्य में पड़ गए. हमने कहा – तुम्हारा थाना नक्सली क्यों घोषित हो जाये ? क्या तुम्हारे यहां नक्सलवाद है ?

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

‘वो बोला – नहीं है. हम चाहते हैं कि थोड़ी नक्सली गतिविधियां हो जाये तो हमारा थाना नक्सली हो जाये. मैंने पूछा ऐसा क्यों चाहते हो ? कान खड़े हो गए हमारे. शरीर एकदम रोमांचित हो गया. धक्का सा लगा. उन्होंने कहा कि महाराज जी हमारे भत्ते बढ़ जायेंगे. हमारी कई चीजें बढ़ जायेगी अगर नक्सली थाना घोषित हो जाये तो.

शंकराचार्य ने आगे बताया कि- ‘जहां ऐसी परिस्थिति है कि लोग (पुलिस) चाहते हैं कि नक्सली आ जाये, वहां नक्सली नहीं आयेगा तो क्या…! नक्सली पुलिस पर उपकार कर रहा है आकर. नक्सली जो है वह पुलिस पर उपकार कर रहा है आकर. नक्सली थाना घोषित करवा दे रहा है दो चार बारदात करके. यह तो एक बात हुई.

‘दूसरी बात है, जो नक्सली लोग है अब उनसे तो कभी बात करने का अवसर हमें मिला नहीं. जब उनसे बात हो, उनकी समस्याएं सुनी जाये और उसको समझा जाये कि क्या उनकी मजबूरी है. या तो किसी ने इनको बरगला दिया है या इनकी कोई स्वयं की अपनी परिस्थिती है, मजबूरी है. बिना समझे किसी के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं. हम कोई पहले से धारणा बना के चलने वाले व्यक्ति नहीं है.

‘इसलिए कोई नक्सली किसी दिन जब हमसे मिलेगा और वो भी गहरा जानकार होगा, हम उनसे समझना चाहेंगे पूरी बात को. कि भाई तुम खुद बताओ हमने अख़बारों में, इंटरनेट पर, अधिकारियों से सुना है, जाना है लेकिन अभी हम संतुष्ट नहीं है. हम चाहते हैं कि कोई पक्का नक्सली कभी मिले वह हमको बतायें.’

ज्ञातव्य हो कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में हुआ था. उनका संन्यास लेने से पहले का नाम उमाशंकर उपाध्याय है. उन्होंने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री और आचार्य की पढ़ाई की है और अपने बेवाक टिपण्णियों के लिए जाने जाते हैं. माओवादियों के संदर्भ में बयान देकर उन्होंने भारत के शासकों का असली चेहरा बेनक़ाब कर दिया है, जो आये दिन देश के ग़रीबों, उत्पीड़तों को अपना शिकार बना रहा है.

Read Also –

यदि आप संविधान, कानून, इंसानियत, लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो आप नक्सलवादी और माओवादी हैं !
माओवादी कौन हैं और वह क्यों लड़ रहे हैं ? क्या है उनकी जीत की गारंटी ?
जब यॉन मिर्डल ने सीपीआई (माओवादी) के महासचिव गणपति का साक्षात्कार लिया
क्रूर शासकीय हिंसा और बर्बरता पर माओवादियों का सवाल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

नरेन्द्र मोदी, भारत में अमेरिकी एजेंट है ?

Next Post

सुब्रतो चटर्जी की पांच कविताएं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

सुब्रतो चटर्जी की पांच कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोरोना से नहीं, ज़्यादातर लोग कोरोना के इलाज से मरे या मारे गए

April 18, 2021

भारतीय जनता पार्टी को जन्मदिन की बधाई तो बनती ही है

April 6, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.