Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अन्ना करेनिना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 3, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फिर समाज में कोई
अन्ना करेनिना बनने की कोशिश न करे
इसी दृढ़ निश्चय के साथ
टॉलस्टॉय लिखने बैठे.

तीस पेज तक आते आते
अन्ना शब्दों से निकलकर
टॉलस्टॉय की मेज पर एक
खूबसूरत छोटी गुड़िया में
अवतरित हो गयी.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

‘टॉलस्टॉय,
तुम मेरे प्रति इतने कठोर क्यों हो ?’
टॉलस्टॉय का सीधा जवाब था
‘तुमने बेवफ़ाई की है’
‘किससे ?’
अपने पति करेनिन से,
समाज से.
तुमने तो अपने प्रेमी ब्रोंस्की के लिए
अपने बच्चे को भी छोड़ दिया
और अब तुम मुझसे नरमी की उम्मीद करती हो ?

अन्ना जब ज़िंदा थी.
तो यह सब सुनने की उसे आदत हो गयी थी !
लिहाजा उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं आया.

अन्ना ने सीधा सवाल किया
बेवफाई क्या है,
प्रेम क्या है,
समाज क्या है ?
टॉलस्टॉय ने इस पर अपना पूरा
बोझिल दर्शन रख दिया.

अन्ना बिना प्रभावित हुए बोली
एक स्त्री को क्या चाहिए
प्यार और सम्मान
ब्रोंस्की ने मुझे दोनों दिया.

इसलिए मैं पति को छोड़
ब्रोंस्की के पास आ गयी
और मां का दायित्व ?
टॉलस्टॉय को लगा कि
इस सवाल से अन्ना निरुत्तर हो जाएगी
लेकिन अन्ना का जवाब था
‘केरेनिन ने मेरे बच्चे को मुझसे छीना
और मैं सिर्फ मां नहीं थी,
एक स्त्री भी थी
स्वतंत्र स्त्री
प्यार और सम्मान की आकांक्षी’.

‘लेकिन ब्रोंस्की ने भी तो तुम्हें धोखा दिया,
आखिर तुम्हें मिला क्या ?’

यह तो तुम ब्रोंस्की से पूछना
मैंने तो बस प्यार किया था
एक मासूम प्यार !

फिर समाज की नैतिकता का क्या ?

नैतिकता के सवाल पर अन्ना भड़क गई,
‘तुम्हारे समाज की नैतिकता
मकड़ी के उस जाले की तरह है
जहां स्वतंत्र स्त्री का गला घोंटा जाता है
उसके प्यार,
उसके सपनों का गला घोंटा जाता है
जैसे मेरा घोंटा गया
क्या मेरा गला घोंटने से
तुम्हारे समाज की नैतिकता बच गयी ?
सच कहूं तो मैंने तो बस प्यार किया था
बहती नदी सा निश्चल प्यार.’

‘अच्छा छोड़ो टॉलस्टॉय
यह बताओ
अगर तुम मेरी जगह होते तो क्या करते ?’

टॉलस्टॉय ने सिगार सुलगाई
बेचैनी में कमरे का कई चक्कर लगाया
फिर बेहद धीमी मगर गंभीर आवाज़ में कहा
‘वही करता जो तुमने किया’

यह सुनकर अन्ना करेनिना
पुनः शब्दों में विलीन हो गयी…….*

*कहते हैं कि टालस्टाय पहले अन्ना को नेगेटिव रूप में चित्रित करना चाहते थे. लेकिन वे ईमानदार रचनाकार थे. इसलिए जैसे जैसे अन्ना के चरित्र में डूबते गए, उनकी अन्ना के प्रति सहानुभूति बढ़ती गयी और अन्ना अंत मे उपन्यास में सकारात्मक पात्र के रूप में उभर कर आई.

  • मनीष आजाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Tags: Anna KareninaTolstoy
Previous Post

प्रेस कॉम्फ्रेंस : राजद के दलित विधायक के साथ पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का मारपीट और दुर्व्यवहार

Next Post

मनुस्मृति फाइल्स

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मनुस्मृति फाइल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्टालिन : मानवता के महान नेताओं में से एक के 144वें जन्मदिन का जश्न मनाये !

August 14, 2023

CMIE रिपोर्ट : नौकरी छीनने में नम्बर 1 बने मोदी

October 24, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.