Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मंदिर-मस्जिद विवाद गुलामी की निशानी है – गांधी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 29, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मंदिर-मस्जिद विवाद गुलामी की निशानी है - गांधी
मंदिर-मस्जिद विवाद गुलामी की निशानी है – गांधी

अंग्रेजों की जासूसी संस्था (आरएसएस) का बच्चा संगठन भाजपा पिछले आठ साल से देश की सत्ता पर काबिज है. इस संगठन का मुख्य कार्य है देश के बहुसंख्यक समुदाय को, जिसमें शुद्र, महिलाएं, आदिवासी और अल्पसंख्यक आते हैं, को शिक्षा से दूर करना. इसके लिए भाजपा शासित केन्द्र सरकार की ओर से दो प्रधान कार्य हाथ में लिये गये हैं –

पहला, इन बहुसंख्यक समुदाय की पहुंच वाले शिक्षण संस्थानों को बंद करना, अगर तत्काल बंद न कर सके तो बदनाम करना ताकि फिर भी बंद किया जा सके. दूसरा, मस्जिद के नीचे मंदिर ढ़ूंढ़ना और ‘मस्जिद गिराओ, मंदिर बनाओ’ अभियान लगातार चलाते रहना ताकि बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाये रखा जा सके. हलांकि इन्हीं मंदिरों के आगे इन शुद्रों, महिलाओं, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का प्रवेश निषेध का बोर्ड भी टंगा होता है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

मस्जिद के नीचे मंदिर तलाशने की इस संघी कोशिश कोई आज की बात नहीं है, यह सौ साल पुरानी कोशिश है, दरअसल, ब्राह्मणवादियों ने अपने सम्पूर्ण अस्तित्व काल में समाज को गुलामी देने के अतिरिक्त और कोई भी काम नहीं किया है, जिस कारण लज्जित यह ब्राह्मणवादियों ने पिछले सौ साल में एक नया हथकंडा अपनाया है, वह है तमाम प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों पर अपना कब्जा सिद्ध करना, जिसके लिए फर्जी इतिहासकारों द्वारा फर्जी इतिहास लिखवाया जा रहा है.

इस फर्जी इतिहास का दुश्चक्र इस हालत में पहुंच गया है कि पौराणिक साहित्यिक ग्रंथों मसलन, रामायण, महाभारत, गीता, पुराण, वेदों में भी छेड़छाड़ कर इतिहास बदलने का कार्य बकायदा सरकारी स्तर पर किया जा रहा है, ताकि लोक स्थापित गाथाओं के माध्यम से इन बहुसंख्यक तबकों को शिक्षा से दूर किया जा सके, और इसके लिए मस्जिद के नीचे मंदिर ढ़ूंढने का कार्य तेज किया जा रहा है.

मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढने की इस परंपरा पर महात्मा गांधी का अपना विचार है, जिसे उन्होंने ‘गुलामी का प्रतीक’ बताते हुए 1937 ई. में एक पत्र के माध्यम से श्रीराम गोपाल ‘गोयल’ को भेजा था. इस पत्र को तत्कालीन अखबार नवजीवन ने 27 जुलाई, 1937 ई. में छापा था. उस पत्र में प्रकाशित मजमून के अनुसार –

किसी भी धार्मिक उपासना गृह के ऊपर बलपूर्वक अधिकार करना बड़ा जघन्य अपराध है. मुगलकाल में धार्मिक धर्मांधता के कारण मुगल शासकों ने हिंदुओं के बहुत से धार्मिक स्थानों पर कब्जा कर लिया, जो हिंदुओं के पवित्र आराधना स्थल थे. इनमें से कई को लूटा गया और कई को मस्जिदों में तब्दील कर दिया गया. हालांकि मंदिर और मस्जिद दोनों ही भगवान की पूजा करने के पवित्र स्थल हैं और दोनों में कोई अंतर नहीं है. मुसलमानों और हिंदुओं के पूजा करने का तरीका अलग है.

धार्मिक नजरिए से देखें तो मुस्लिम कभी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हिंदू उस मस्जिद में लूटपाट करें, जहां वह इबादत करते हैं. इसी तरह हिंदू भी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि जहां वह राम, कृष्ण, विष्णु और अन्य भगवानों की पूजा करते हैं, उसे ध्वस्त कर दिया जाए. जहां भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, वे गुलामी की निशानी हैं. जहां विवाद हैं, हिंदू और मुस्लिमों को आपस में इनको लेकर तय करना होगा. मुसलमानों के वे पूजा स्थल जो हिंदुओं के कब्जे में हैं, हिंदुओं को उन्हें उदारता से मुसलमानों को देना चाहिए. इसी तरह हिन्दुओं के जिन धार्मिक स्थलों पर मुसलमानों का कब्जा है, उन्हें खुशी-खुशी हिन्दुओं को सौंप देना चाहिए. इससे आपसी भेदभाव दूर होगा और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता बढ़ेगी, जो भारत जैसे देश के लिए वरदान साबित होगी.

गांधी ने अपने इस संक्षिप्त पत्र में मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच एक शानदार समाधान सुझाया है, जिसका इमानदारी से पालन होना चाहिए. लेकिन मौजूदा संघी निजाम भारतीय राजसत्ता का अवैध इस्तेमाल करते हुए हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश कर रहा है और न्यायालय पर अपने दल्लों को बिठाकर खुदाई करवाने की कुचेष्टा कर रहा है ताकि देश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर शिक्षा को खत्म किया जा सके.

यह मंदिर-मस्जिद विवाद तब पैदा किया जा रहा है जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने बकायदा संसद में कानून बनाया है कि किसी भी ऐतिहासिक धरोहरों में छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है. विदित हो कि संघ-भाजपा भारत के किसी भी कानून को नहीं मानता है और न ही किसी संवैधानिक संस्थाओं को. यहां तक कि वह भारत के संविधान को भी नहीं मानता है. ऐसे में विवाद पैदा करने के लिए उसपर कोई अंकुश नहीं लगा सकता है, सिवाय आम जनता के.

मोदी के दक्षिणपंथी अतीतजीवी सत्ता के आगे नतमस्तक हो चुके देश के संवैधानिक संस्थाओं के इस अंधकारपूर्ण में आम जनता को मशाल जलाना होगा. जागरूकता के केवल इस मशाल की रौशनी ही देश को नई दिशा दे सकती है और सत्ता के आगे नतमस्तक हो चुके रीढ़विहीन संवैधानिक संस्थाओं को खड़ा होने की हिम्मत मिल सकेगी.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: मंदिर-मस्जिद विवाद गुलामी की निशानी है - गांधी
Previous Post

भारतीय अर्थव्यवस्था के बर्बादी का 8 साला जश्न

Next Post

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को बेचकर अडानी ड्रोन के लॉबिंग में मस्त मोदी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को बेचकर अडानी ड्रोन के लॉबिंग में मस्त मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रद्दी के ये पुलिंदे

June 28, 2020

स्टालिन के बारे में सच्चाई की खोज : यूरी ज़ुकोव की पुस्तक ‘इनोई स्टालिन’ (‘डिफरेंट स्टालिन’) के बारे में

January 16, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.