Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

प्रेस कॉम्फ्रेंस : राजद के दलित विधायक के साथ पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का मारपीट और दुर्व्यवहार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 2, 2024
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
प्रेस कॉम्फ्रेंस : राजद के दलित विधायक के साथ पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का मारपीट और दुर्व्यवहार
प्रेस कॉम्फ्रेंस : राजद के दलित विधायक के साथ पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का मारपीट और दुर्व्यवहार

आज दिनांक 2 जून, 2024 को संध्या 6 बज कर 15 मिनट पर 10, मंत्री एनक्लेव, (माननीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के आवास) गर्दनीबाग, पटना में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है. इस प्रेस वार्ता को राजद विधायक दल के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और माननीय विधायक मसौढ़ी श्रीमती रेखा देवी पासवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.

इस संवाददाता सम्मेलन में राजद नेताओं ने मसौढ़ी विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान के साथ हुए दुर्व्यवहार, अपमानित करने तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने‌ तथा बुथ कब्जा करने वालों पर कब कार्रवाई होगी, का सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है. दरअसल मौजूदा चुनाव में बड़े पैमाने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गड़बडिय़ों किये जाने की शिकायतें देश भर से आ रही है. ऐसी ही एक गड़बडिय़ों की जानकारी राजद की ओर से दिया गया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, राजद के विधानसभा में मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मसौढ़ी की विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान एवं प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मीडिया चैनल पर जो भी खबरें चल रही है, वह मिथ्या और मनगंढ़त तथा भाजपा के ईशारे पर चलाई जा रही है.

इन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव द्वारा अपने समर्थकों को बचाने के लिए इस तरह की बातें प्रचारित की जा रही है. इन्होंने कहा कि जिस तरह से दलित समाज से आने वाली एक महिला विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उस मामले से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति कर रहे हैं. जबकि हकीकत यह है कि मसौढ़ी विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान को अपमानित किया गया और उन्हें भद्दी भद्दी गलियां और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया.

इन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त गाड़ी पर मसौढ़ी विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान को जब यह पता चला कि तिनेरी स्थित बुथ संख्या 178 पर भाजपा समर्थकों के द्वारा राजद के पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया और वहां पर दलित, शोषित, वंचित को वोट देने से रोका गया, इससे आहत मसौढ़ी विधायक फौरन वहां पहुंची. वहां पहुंचने पर जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ, उसमें स्पष्ट रूप से दिखता है कि विधायक श्रीमती रेखा देवी जी को जाति सूचक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. और उनके साथ वहां पर मुखिया और उनके समर्थकों ने मारपीट भी की.

इस तरह की घटना को बढा चढ़ाकर रामकृपाल यादव इसलिए प्रस्तुत कर रहे हैं क्योंकि उनको पता चल गया है कि वह चुनाव हार रहे हैं और अपनी हार और अपने समर्थकों को बचाने के लिए वह मनगढ़ंत और मिथ्या बातों के सहारे अपने समर्थको को बचाना चाहते हैं. जबकि सभी को पता है कि इस तरह का गलत व्यवहार और महिला को जाति सूचक शब्दों के साथ अपमानित करवाने में उनकी ही भूमिका रही है.

इस अवसर पर मसौढ़ी विधायक श्रीमती रेखा देवी पासवान ने कहा कि ‘कल जब वह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में घूम रही थी तभी उन्हें सूचना मिली कि तिनेरी बूथ संख्या 178 पर गरीब, दलित और महिलाओं को वोट देने से रोका जा रहा है. जब वह वहां पर पहुंची तो देखा कि हल्का गेट बंद करके भाजपा के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है. वहां पर हमारे द्वारा जब इसका प्रतिकार किया गया और पूछा गया कि हमारे पोलिंग एजेंट कहां गए तो हमारे साथ भद्दी भद्दी गालियां दी गई, दुर्व्यवहार किया गया.

‘इसके साथ ही वहां पर स्थानीय मुखिया और उनके समर्थकों के साथ किस तरह का व्यवहार रहा यह उनके द्वारा ही वायरल वीडियो से समझा जा सकता है. मेरे साथ मारपीट भी की गई. इस संबंध में हमने मसौढ़ी थाना में एफआईआर भी दर्ज करवाया है, लेकिन उन लोगों पर कार्रवाई करने की जगह राजद समर्थक दलित समाज के लोगों के घरों पर पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है.

‘मठिया पर गांव के सभी लोग आतंकित हैं और उनको समझ में नहीं आ रहा है कि इस तरह से पुलिस अन्यायपूर्ण व्यवहार क्यों कर रही है, जबकि उनके साथ मारपीट तथा उन्हें वोट डालने से वंचित किया गया. इस तरह का शासन प्रशासन का रवैया स्पष्ट करता है कि किस तरह से बिहार में शासन और प्रशासन दलित, शोषित वंचित के साथ दुर्व्यवहार कर रही है.’

इन्होंने यह भी बताया कि हमारे साथ दिन के 12:30 बजे की घटना हुई जबकि उल्टे रामकृपाल यादव शाम में 7:00 बजे पहुंच कर अपने लोगों को बचाने के लिए मनगढ़ंत और अपने हिसाब से फिर से फर्जी एफआईआर दर्ज करवाने का कार्य किया, जबकि उस समय उनके साथ कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई. उल्टे उनके ही बॉडीगार्ड ने वहां पर गोलीबारी की.

इन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का इस तरह का व्यवहार कहीं ना कहीं दलित समाज को अपमानित करने वाले अपने समर्थकों को बचाने का प्रयास है और पूरी सुनियोजित साजिश के तहत इस तरह का कार्य कर रहे हैं. इन्होंने इस मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है.

राजद के विधानसभा में मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि लोग विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल तथा उन्हें अपमानित किए जाने के कारण आक्रोश में हैं. साथ ही पुलिस के द्वारा जिस तरह का रवैया अपनाया जा रहा है, पूरी तरह से गलत है. इस मामले में रामकृपाल यादव जो मारपीट की बातें कर रहे हैं वह दरअसल अपने लोगों को बचाने का प्रयास मात्र है.

जबकि जिसने बुथ लूटा है और जिसने विधायक के साथ दुर्व्यवहार की है और दलित समाज तथा महिला को अपमानित करने का कार्य किया है उन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस तरह से एक तरफा कार्रवाई से लोगों का शासन प्रशासन पर से विश्वास उठ गया है. इन्होंने अविलंब इस मामले में विधायक श्रीमती रेखा देवी द्वारा दर्ज कराये गये एफआईआर में दर्ज नामित सभी अभियुक्तों के साथ-साथ इस मामले में साजिशकर्ता पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिससे कि सच और सच्चाई सामने आ सके.

राजद का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बताता है कि बिहार में हो रहे चुनावों में किस तरह की धांधली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की मिलीभगत से की जा रही है. चूंकि चुनाव आयोग प्रत्यक्ष तौर पर नरेन्द्र मोदी के अधीन है, इसलिए वह कोई भी कार्रवाई से साफ पीछे हट गई है. इस तरह की हजारों घटनाएं समूचे देश के सभी चरणों के चुनाव के दौरान देखा गया है. इससे एक चीज तो स्पष्ट हो गई है कि मौजूदा चुनाव न तो निष्पक्ष है और न ही विश्वसनीय. ऐसे में सवाल जनता के पास है कि वह क्या निर्णय लेती है क्योंकि अविश्वसनीय चुनाव से विश्वसनीय सरकार कैसे बन सकती है.

Read Also –

नौकरी, भाजपा की सबसे दुखती रग है…और तेजस्वी यादव की पूंजी
लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है चुनाव आयोग
डेमोक्रेटिक बैकस्लाइडिंग के स्पष्ट संकेत : निर्वाचन प्राधिकारियों यानी चुनावी तंत्र पर नियंत्रण
लोकसभा चुनाव 2024 के अवसर पर पांच कम्युनिस्ट संगठनों द्वारा देश की जनता से अपील 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

गांधी, उन ज्ञानचंदों के लिए, जो गांधी को फिल्म देखकर जानते हैं

Next Post

अन्ना करेनिना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अन्ना करेनिना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उत्पीड़कों की हिफाजत कर रही है हमारी कानून व्यवस्था

June 7, 2023

कानून में दम तब है जब वह संकल्पवान लोगों से जुड़ कर चलता है

October 13, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.