Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

लुच्चे मीडिया की मार और राहुल की फटकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 10, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
लुच्चे मीडिया की मार और राहुल की फटकार
लुच्चे मीडिया की मार और राहुल की फटकार
चन्द्रभूषण

राहुल गांधी ने टीवी रिपोर्टर मौसमी सिंह को एक घपलात्मक सवाल के जवाब में भाजपा की टी-शर्ट पहनकर आने की सलाह दी. जवाब में एक ट्वीट करके उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक अनपढ़ जैसा कुछ बताया और अपने चैनल के अलावा यू-ट्यूबर पत्रकार बिरादरी की भी तारीफ पाई. कल्पना करें, ऐसा ही ट्वीट वे नरेंद्र मोदी या अरविंद केजरीवाल के खिलाफ करती. इससे बहुत कम विरोध पर कुछ पत्रकारों की नौकरी जाते हम देख चुके हैं, लेकिन मौसमी का दूर तक कुछ बिगड़ते मैं नहीं देख रहा.

बहरहाल, इस प्रकरण से मुझे अपनी नौकरी के शुरुआती दिनों की याद आई, जब बसपा नेता कांशीराम ने अपने घर पर जमावड़ा लगाए पत्रकारों को अकारण पीट दिया था. कोई सवाल भी उनसे नहीं पूछा गया था. यूपी में उनकी सरकार नहीं बन पा रही थी, उसी फ्रस्ट्रेशन में घर से निकले और मारने लगे. उनके पीछे-पीछे उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के भी हाथ चलने लगे और आशुतोष समेत कई पत्रकारों को ठीक-ठाक चोटें आ गईं. बाद में बीएसपी ने इस पर औपचारिक माफी भी नहीं मांगी और इसे दलित दावेदारी के ही एक नए आयाम की तरह प्रचारित किया.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

संयोग ऐसा कि उस घटना के समय ‘अमर उजाला’ में संपादकीय टिप्पणी लिखने की जिम्मेदारी मुझपर थी. मेरे प्रभारी संजीव क्षितिज अपनी बेटी के जन्म के कारण ऑफिस नहीं आ रहे थे और दफ्तर के शीर्ष व्यक्ति, बिजनेस अखबार ‘कारोबार’ के संपादक राजेश रपरिया भी उस दिन शायद कहीं और थे. किस्साकोताह यह कि जीवन का सबसे गुस्से वाला संपादकीय मैंने उसी दिन लिखा, जिसमें कहा कि ये नेता हम पत्रकारों को न जीने देते हैं, न मरने देते हैं. चाहते हैं कि हम इनके पाप धोएं, साथ में इनके कारिंदों की मार भी खाएं. घटना का समय ? सन 1996 का अंत या 1997 की शुरुआत.

अगले दिन संभवतः अखबार पर बीएसपी का दबाव पड़ा और संजीव जी को ऊपर से बातें भी सुननी पड़ी. लेकिन वे आए तो मुझसे इतना ही कहा कि संपादकीय टिप्पणी लिखते वक्त हमें भावना में बहना नहीं चाहिए. अपनी लिखाई वाली रात मैंने 20 मिनट के ‘आजतक’ प्रोग्राम में एसपी सिंह को भी मेरा वाला ही स्टैंड लेते देखा था. साथ ही यह कहते हुए कि वे चुप नहीं बैठेंगे, कांशीराम की इस दबंगई का जहां तक हो सकेगा, विरोध करेंगे. लेकिन एसपी का कमाल यह था कि वे जितने आक्रोश में कोई बात कहते थे, उतनी ही सहजता से उससे हट भी जाते थे. बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे जाने का मतलब था किसी का मोहरा बनना.

इस प्रकरण के बाद राजनेताओं द्वारा मीडिया पर हमले और पत्रकारों के उनका मोहरा बन जाने के कितने ही मामले देखे, लेकिन ऐसे मामलों में सख्त स्टैंड लेते किसी को नहीं देखा. यहां बताना जरूरी है कि नेताओं की मार खाने वाला मीडिया का हिस्सा अक्सर कोई और होता है और उनकी दलाली करके मजा मारने वाले मीडियाकर्मी कोई और ही होते हैं. यह हकीकत बाहर के लोग नहीं जानते, लिहाजा मीडिया से घृणा का शिकार भी अक्सर वही लोग होते हैं, जो मामूली पगार पर किसी धूर्त लाला की गुलामी करते हैं, साथ में लुटेरे नेताओं के गुंडे कार्यकर्ताओं की मार भी खाते हैं.

हालिया मामले पर आएं तो राहुल गांधी के बारे में इतना ही कहना है कि अभी वे देश के सबसे कद्दावर राजनेता हैं और उन्हें याद रखना चाहिए कि चंद्रमा पर ग्रहण हमेशा ऐन पूर्णिमा के दिन ही लगता है. यह भी कि संघी राजनीति अपने जन्मकाल से चरित्र हनन पर ही आधारित है और बड़ी पूंजी का टहलुआ बड़ा मीडिया चोट खाए नाग की तरह उन्हें डंसने को उछल रहा है. ऐसे में मीडिया से उनके रिश्तों का शत्रुतापूर्ण होना स्वाभाविक है. लेकिन उससे संसर्ग के दौरान उन्हें लगातार संयत और टैक्टफुल रहना चाहिए. फासिस्ट तानाशाही के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई भारत में चल रही है, जो आगे और तीखी होने वाली है. देश का थोथा लिबरल तबका इसे देख ही नहीं रहा, सो ‘राहु’ बनने का उतावलापन उसी में सबसे ज्यादा है.

Read Also –

भारत-मालदीव विवाद: क्या सोशल मीडिया विदेश नीति को चला रहा है ?
गरीबों के घरों पर दहाड़ने वाला बुलडोजर और गोदी मीडिया अमीरों के घरों के सामने बुलडॉग क्यों बन जाता है ?
अत्यंत महत्वपूर्ण ख़बर जिसे इंडियन मीडिया ने मार डाला
पुंसवादी मोदी का पापुलिज्म और मीडिया के खेल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री बने रहने का नैतिक हक खो चुके हैं

Next Post

यूनिसेफ रिपोर्ट, जून 2024 : ‘विकसित भारत’ की डींगें और भूख से बिलखते बच्चे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

यूनिसेफ रिपोर्ट, जून 2024 : 'विकसित भारत' की डींगें और भूख से बिलखते बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूपी में 5 साल तक संविदा नौकरी का प्रस्ताव

September 14, 2020

संदेह या अविश्वास ?

August 6, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.