Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अंबानी के बेटे की शादी : सार्वजनिक शोषण से प्राप्त अकूत धन से कल सामंत ऐश करते थे और आज कॉर्पोरेट घराने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 16, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अंबानी के बेटे की शादी : सार्वजनिक शोषण से प्राप्त अकूत धन से कल सामंत ऐश करते थे और आज कॉर्पोरेट घराने
अंबानी के बेटे की शादी : सार्वजनिक शोषण से प्राप्त अकूत धन से कल सामंत ऐश करते थे और आज कॉर्पोरेट घराने
हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

कहा जा रहा है कि अंबानी ने बेटे की शादी में पांच हजार करोड़ खर्च किए. इतनी चर्चा है तो किया होगा. उन्हें अधिकार है अपने शौक पूरे करने का और हमें एक सीमा से अधिक अधिकार नहीं है सार्वजनिक मंचों पर उन्हें इस बिना पर लानत मलामत भेजने का कि आखिर उन्होंने इतना ताम झाम क्यों किया.

जो हमें अधिकार है और जो हमें करना चाहिए वह तो करते नहीं. हमें अधिकार है कि हम सवाल उठाएं कि आखिर अंबानी का बिजनेस मॉडल क्या है कि उन्हें इतनी कमाई होती है, सरकार की आर्थिक नीतियों में उनका क्या और कितना दखल है, रिलायंस के निचले दर्जे के कर्मचारियों के प्रति उनका कैसा रवैया है, उन्हें वे कितना वेतन देते हैं.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

हम खबरें पढ़ते हैं चटखारे लेते हैं लेकिन ऐसे किसी विमर्श में शामिल नहीं होते कि ऐसा क्यों हो रहा है और देश की बहुसंख्य आबादी की आर्थिक सेहत पर इसका कैसा कुप्रभाव पड़ रहा है ? अंबानी और अडानी जैसों के पसरते ही जाते आर्थिक साम्राज्य की पृष्ठभूमि में सत्ता और कॉर्पोरेट का जो नेक्सस अपना खेल कर रहा है, उस पर विमर्श होना चाहिए न कि इस बात पर कि अपने बेटे की शादी में उन्होंने किस तरह ऐश्वर्य प्रदर्शन किया.

बाजारवाद के दौर में एक कहावत बहुत आम है कि ‘पैसा बोलता है, …तो अंबानी का पैसा बोल रहा है और हमारे कानों में ऐसी ध्वनियां गूंज रही हैं कि बेटे की बारात में शामिल सम्माननीय अतिथियों को उन्होंने कितने करोड़ की घड़ी उपहार में दी, रिहाना को नाचने के कितने पैसे दिए, सितारों को खाना परोसने के एवज में क्या क्या दिया.

सामंतवाद के दौर में छोटे बड़े सामंत और राजे महाराजे अपने बेटे बेटियों की शादी को किस तरह उत्सव का रूप देते थे और किस तरह जनता से लूटे गए धन को पानी की तरह बहाते थे यह लोक श्रुतियों और इतिहास की कहानियों में हम पढ़ते सुनते रहे हैं. पहले भी सार्वजनिक शोषण से प्राप्त अकूत धन से ही सामंत लोग ऐश करते थे और आज भी वही कहानी है. अंतर यही है कि आज सामंत की जगह कॉर्पोरेट घराने हैं.

सौ वर्ष पहले भारत के किसी इलाके का नवाब या छोटा मोटा राजा कुछ दिनों के लिए दिल्ली आया था तो उसके साथ उसका मन बहलाने के लिए एक सौ सैंतीस पालतू कुत्ते और बिल्ली, तफरीह के लिए कई घोड़े, एक दर्जन रानियां, चालीस पचास दासियां, सौ पचास सेवक आदि आए थे. सुन कर कितना अजीब लगता है न. अंग्रेजी काल में ऐसे सनकी और अय्याश राजाओं, नवाबों, निजामों की कोई कमी नहीं थी जबकि उस दौर के समाज में पसरी भयावह गरीबी की चर्चा आज भी होती है.

गरीबी तो आज भी भयानक है. उससे भी भयानक है अमीरी और गरीबी का बढ़ता ही जाता अंतर. जब तक यह सार्वजनिक विमर्श का विषय नहीं बनेगा कि आखिर भारत आर्थिक विषमता बढ़ने के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में क्यों है, आजाद भारत के इतिहास में जिस नेता के नेतृत्व में आर्थिक विषमता बढ़ने की दर अपने सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गई उसे राज करने के लिए लगातार तीसरा टर्म क्यों मिला, ये बंदरगाह, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे आदि सरकारें क्यों न चलाएं, अडानी क्यों चलाए…तब तक न हमारा कल्याण होगा, न देश का कल्याण होगा.

जिस पार्टी, जिस नेता की नीतियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की अभिशप्त कब्र पर निजी क्षेत्र की फसल लहलहाने को प्रोत्साहित किया, उसके पीछे कमोबेश पूरे देश की अधिकतर दलित वोटबैंक आधारित पार्टियां खड़ी हैं. सवाल है कि दलितों का आर्थिक उद्धार सार्वजनिक क्षेत्र के माध्यम से होगा कि निजी क्षेत्र के माध्यम से ? अगर दलित मतदाता इतनी भी समझ खुद में विकसित न कर सकें और भेड़ की तरह अपने शातिर और बेईमान हांकने वाले के इशारों पर चलते रहे तो वही होगा जो हो रहा है.

अति पिछड़ी जातियों के लिए भी यही सत्य है कि सार्वजनिक क्षेत्र का सिकुड़ना उनके बाल बच्चों के लिए अभिशाप साबित होगा. लेकिन, हिंदी पट्टी की अति पिछड़ी जातियों के नेताओं का राजनीतिक रुझान क्या है, यह कोई छुपी बात नहीं है. राजनीतिक प्राथमिकताओं का मेल जब तक आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ नहीं होगा, तब तक देश की अधसंख्य आबादी यूं ही महंगे होते जाते डाटा के मूल्य चुका कर आधुनिक राजाओं, महाराजाओं की अपसंस्कृति को निहारती रहेगी.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

रात के मरे हुए काले कुत्ते…

Next Post

आदिवासी औरतों के संघर्षों का अनवरत इतिहास

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

आदिवासी औरतों के संघर्षों का अनवरत इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कार्ल मार्क्स का जन्मदिन – कार्ल मार्क्स की लोकप्रियता का रहस्य

May 6, 2022

‘नाटो सैन्य संगठन को पुतिन जूती की नोक से मसल देने की बात करते हैं’ – एडरिफ गोजा

May 17, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.