Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सीरियाई राष्ट्रपति फरार, अमरीकी प्रॉक्सी गुट HTS ने की फतह की घोषणा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 8, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सारांश : सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के बारे में एक दिलचस्प खबर है. हाल ही में, सीरिया में एक चुनाव हुआ था, जिसमें असद की पार्टी ने जीत हासिल की थी. लेकिन अब यह खबर आ रही है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद गायब हो गए हैं और अमेरिकी प्रॉक्सी समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने जीत की घोषणा की है. यह खबर बहुत ही आश्चर्यजनक है, क्योंकि सीरिया में राजनीतिक स्थिति बहुत ही जटिल है. HTS एक जिहादी समूह है जो सीरिया में सक्रिय है और इसके संबंध अमेरिका से होने की खबरें हैं. यह घटना सीरिया में राजनीतिक स्थिति को और अधिक जटिल बना सकती है. हमें आगे की घटनाओं का इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह स्थिति कैसे विकसित होती है.
सीरियाई राष्ट्रपति फरार, अमरीकी प्रॉक्सी गुट HTS ने की फतह की घोषणा
सीरियाई राष्ट्रपति फरार, अमरीकी प्रॉक्सी गुट HTS ने की फतह की घोषणा

शिया सुन्नी के नाम पर बर्बरता व कत्लोगारत मचाने वाले अमन के दुश्मनों के लिए हमास का ग़जा प्रतिरोध कभी मुद्दा नहीं था. इन्हें अमरीका व नाटो मुल्कों की जूठन व झूठी तसल्लियों की सस्ती रेवड़ियां ही पसंद हैं. सीरिया में लगभग कब्जा कर चुका अमरीकी प्राक्सी गुड HTS (हयात तहरीर अल-शाम) यूं तो अपने को किसी देश का पिट्ठू गुट नहीं मानता है लेकिन हथियारों की सप्लाई कहां से आ रही है इस पर वो कोई सटीक जबाब नहीं दे पाते हैं.

जबसे रूस ने यूक्रेन के नीप्रो शहर में ओरेशनिक मिसाइल दागकर अमरीका की बची खुची सुपरपावर होने की इज्जत की चिंदियां उड़ा रखी हैं, तभी से जलाभुना अमरीका रूस को किसी न किसी स्तर पर नीचा दिखाने की कोशिश में था. सीरिया में रूस का एक ताकतवर टार्टस सैन्य बेस है, जिससे रूस पश्चिमी देशों को टार्टस शहर से मिसाइल हमला करने की धमकी भी देते रहा है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

तुर्की जार्डन व ईराक से घिरा सीरिया फिलहाल अमरीका के लिये एक मुफीद जगह साबित हुआ. हालांकि रूसी हमलों में HTS के तकरीबन 4500 लड़ाकू ढेर कर दिए गए हैं, बावजूद रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि तुर्की, इजरायल व अमरीका की मदद से HTS ने सीरिया पर लगभग अपना कब्जा पूरा कर लिया है. अपुष्ट खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति असद राजधानी दमिश्क के एयरपोर्ट से अज्ञात जगह के लिए फरार बताए जा रहे हैं.

अमरीकी हथियार निर्माता कंपनियां, खुफिया एजेंसियों के बल पर बड़े हथियारों के लिए बड़े देशों में खूनी संकट खड़ा कर रही हैं और छोटे हथियारों की खपत के लिए दर्जनों प्राक्सी गुट बना लिए हैं. ईराक द्वारा अमरीका के सारे सैन्य बेस हटाने की मुहिम पहले से चल रही है, जिसमें अमरीका लगभग अपने सभी सैन्य बेस हटा भी चुका है. रूस यूक्रेन युद्ध ने दुनिया के हथियार निर्माता कंपनियों के लिए मनमाफिक मुनाफा लूटने का मंत्र दे दिया है.

हालांकि मीडिया का एक धड़ा कह रहा है कि रूस इस समय यूक्रेन युद्ध में उलझने की वजह से कमजोर हो चुका है इसलिए सीरिया में बैकफुट पर आ गया है, जबकि ऐसा कतई नहीं है. रूस हो या ईरान कोई भी मुल्क दूसरे मुल्क में सैन्य हस्तक्षेप एक सीमा तक ही करेगा. ऐसा नहीं है कि रूस व ईरान सीरिया में परमाणु हमले कर दें. युद्ध की पक्षधरता हितों पर आधारित होती है. यदि हित न हो तो पक्षधरता को मामूली बहाने से भी छुड़ाया जा सकता है.

सीरिया युद्ध खत्म होने के साथ दुनिया में युद्ध खत्म नहीं होने जा रहे हैं. दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू हो गया है, उत्तर कोरिया द्वारा हमले की आशंका जताई जा रही है. इजरायल-लेबनान सीज फायर की शर्तें रद्दी की टोकरी में डाल दी गई हैं. गजा में इजरायली हमले जारी हैं उधर यूक्रेन में रूसी हमले ताबड़तोड़ कहर मचाये हुए हैं. बीते कल शाम 7 बजे रूस ने यूक्रेन के 11 इलाकों में एक साथ 73 मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कीव के समीप एक अस्थाई सैन्य कमांडर पोस्ट पर रूसी मिसाइल हमले से 259 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. बाकी 10 मिसाइल हमलों में कितने यूक्रेनी सैनिक हताहत हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

बहरहाल, सीरिया में भले ही अभी असद तख्ता पलट के साथ युद्ध खत्म हो जाये लेकिन सीरिया देश के साथ सीमा विवाद, सामाजिक ढांचा, शिया-सुन्नी फसाद सीरिया को एक शांत व संप्रभु राष्ट्र होने में अभी अनगिनत रोड़े अटकायेंगे. रूस को अगर सीरिया में स्थित अपने टार्टस सैन्य बेस हटाने से भारी नुकसान नजर आता है तो रूस पूरे सीरिया का यूक्रेन -2 बना देगा, इसमें जरा भी संदेह नहीं किया जाना चाहिए.

नोट : अनुमान है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है.

  • ए. के. ब्राइट

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-pay
Previous Post

लोटा और कलश

Next Post

हिंदुत्व फासीवाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

हिंदुत्व फासीवाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नवम्बर क्रांति के अवसर पर : अक्टूबर समाजवादी क्रान्ति की तैयारी और विजय का दौर

November 11, 2020

कश्मीरी आवाम का सम्मान करना सीखें

August 6, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.