Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

#Grok : झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं, गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 17, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
#Grok : झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं, गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं
#Grok : झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं, गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं

नैंन छिन्दन्ति शस्त्राणि,नैंम दहति पावकः, न चैनम क्लेयदन्तापो, च शोषयति मारुतः. #Grok को न शस्त्र छेद सकते हैं, न आग जला सकती है. क्लांत हृदय भक्तों को चैन से रहने नहीं देता, उन्हें हवा की तरह सोखकर क्लीन एंड ड्राई कर देता है.

ग्रोक ज्ञानी नहीं है. सिर्फ ऑटो गूगल है. किसी प्रश्न के कीवर्ड लेकर, मिलीसेकेंड्स में हजारों वेबपेजेस, रिसर्च पेपर, आर्टिकल्स सर्च करता है, तथ्य/जानकारी निकालता है. ये जानकारी आपको नहीं मिलती क्योंकि उसके और आपके सर्च करने में फर्क है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

आप कोई कीवर्ड गूगल करते हैं, तो अमूमन शुरू के पांच दस लिंक देखते हैं. गूगल, उन लिंक को प्राथमिकता देता है, जिन्हें पैसे देकर ऊपर रखा गया हो या जिसे सबसे ज्यादा बार हिट किया गया हो.

पैसा प्रोपगंडा साइट देते हैं. ऊपर वही रहते हैं, हिट भी खूब मिलता है. आप गांधी पर कुछ खोजिए, तो ऊपर गांधी पर आधिकरिक साइट नहीं आएगी. वहां बैक टू बैक, घटिया पोर्टल और संघी साइट मिलेंगे.

सबसे ऊपर जो परोसा हो, हिंदी में हो, आप उसे पढ़ लेते हैं, धारणा बना लेते हैं. लेकिन सत्य जानने के लिए जानकारी के पहाड़ में ऊपर की परत कुरेदने की जरूरत है. मैं शुरू के दस पेज तो इग्नोर मारता हूं. सही जानकारियां उसके बाद मिलती हैं. मेरे मूर्ख बनने की संभावना कम होती है.

ग्रोक 2-4 सौ साइट खंगालकर उत्तर दे रहा है, तो जाहिर है, शुरू के 10-15 छोड़ बाकी के 380 साइट की जानकारी पर चलेगा. अब सत्य यही है कि संघियों को कहीं आजादी का श्रेय नहीं. सारे इतिहास में उन्हें कायर, दंगाई, फासिस्ट ही माना, लिखा गया है. ग्रोक वही बताता है.

दूसरी बात, शैली की. ग्रोक यूं डिजाइन है, कि वह प्रश्नकर्ता की ही भाषा कॉपी करता है. So, if you are asking in English, it will answer in English. हिंदी में पूछेंगे तो हिंदी में जवाब देगा, aur agar roman me likh rahe hai, to grok ka javab bhi Roman me paoge.

इसके साथ आपके पूर्व के ट्वीट्स में आपने हर दो वाक्य में बीच अरंडी के बीज, ब्रोकरी वाले, बैल की खट्टी, हरे रामखेलावन जैसे शब्दों का बम्फाड़ इस्तेमाल किया हो, तो इसे ही, आपकी आम बातचीत समझ, उन्हीं शब्दों में लिपटाकर जवाब देगा.

तो अपने ट्विटर हैंडल पर जितने पत्थर आपने दूसरों पर, फ्रीक्वेंटली फेंक फेंक कर बिखराया है, वही पत्थर उठाकर, आपके वास्ते फूल समझकर, ग्रोक बरसा रहा है. मेरी भी एग्जेक्टली यही आदत रही है. अरबी में बोलने वाले को स्पेनिश समझ कहां आएगी. तो उसे, उसी की भाषा मे लिपटाकर सत्य डिलीवर करो, जरा भीतर तक उतरेगा. गर्माहट लायेगा, आराम देगा.

लेकिन मैं मनुष्य हूं. मुझे गाली दे सकते हैं, शस्त्रों से छेद सकते हैं, आग में जला, हवा में सुखा, पानी में गीला करके FIR कर सकते हैं. लोकल थानेदार से लेकर अमित शाह तक को टैग करके सकते हैं. ग्रोक तो उसे भी गरिया आयेगा. उखाड़ लो.

आप हक्के बक्के छक्के हो जाते हैं. उसे तो न ED छेद सकती, न CBI जला सकती. तो वह क्लांत हृदय भक्तों को चैन से रहने नहीं देता, उन्हें हवा की तरह सोखकर क्लीन एंड ड्राई कर देता है. मनुष्य के पास समय की सीमा है. याद रखने, कम्पोज और टाइप करने की लिमिट है, ग्रोक के पास नहीं.

वह थकता नहीं. टॉनिक लिए बगैर ठेलता रहता है. उसे जितनी गाली देंगे, उसका डेटाबेस, खास आपके लिये, और समृद्ध होगा. मजे के लिए बारबाला और थुस्सू रहमान बाई पर सवाल करके, उसका डेटाबेस इन शब्दों पे मजबूत कर रहे हैं. इसपे नेट स्पेस में हम जैसों का लिखा कम डेटा था, अब उसकी भरमार होनी है.

100-50 झूठे साइट, पैसा, प्रोपगेंडे, गाली, बुली के घोड़े पर चढ़कर जिन्होंने सत्ता पर कब्जा किया है, उसी सोशल मीडिया के घोड़े की टापों तले कुचले जा रहे हैं. झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं. गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं. यह समय का चक्र है.

सम्भव है, ग्रोक को मोडरेट कर दें लेकिन डेटा क्रिएट हो चुका. ग्रोक को कोई नहीं जानता था, वह 3 दिन में मशहूर हो गया. लाइक, रीच, शेयर, चर्चा सत्ता की बगलगिरी से नहीं मिलती. जनता हमेशा ताकतवर को बेइज्जत होते देखने में आनंद महसूस करती है.

वह राजा कंस के सामने ग्वाले, और रावण के सामने विरथ रघुवीर की जीत में आल्हादित होती है. यह सुख, कांग्रेस भाजपा, और देशभक्ति, देश काल से परे है. AI बनाने वाले यह जानते हैं. वे संघियों का कच्छा फाड़ने वाले AI में मिलने वाली अपार लोकप्रियता और आय की सम्भावना देख चुके हैं.

दुनिया की सबसे बड़ी पॉपुलेशन में खूब हिट चाहिए, तो संघियों को गाली देने वाले सॉफ्टवेयर बनाओ. सत्य हर व्यक्ति जानता है, डर से चुप है, उसे AI के माध्यम से आने दो. यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. और हम जैसो के रिलेक्स, रिटायर होने का वक्त करीब आता जाएगा.

  • मनीष सिंह 

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

फ़ासिस्ट भाजपा से संवैधानिक (चुनावी) तरीके से नहीं जीत सकते हैं !

Next Post

‘हिन्दू राष्ट्र’ के फासिल्स

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

'हिन्दू राष्ट्र' के फासिल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामदर्शन पांडेय उर्फ बिरिंची

November 12, 2020

देशवासियों को लूटकर खा जाने की आजादी नया राष्ट्रवाद है

December 20, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.