Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

फ़ासिस्ट भाजपा से संवैधानिक (चुनावी) तरीके से नहीं जीत सकते हैं !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 17, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
फ़ासिस्ट भाजपा से संवैधानिक (चुनावी) तरीके से नहीं जीत सकते हैं !
फ़ासिस्ट भाजपा से संवैधानिक (चुनावी) तरीके से नहीं जीत सकते हैं !
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी 

बुर्जुआ, लिबरल लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की लड़ाई कोई फ़ासिस्ट लोगों से सांवैधानिक तरीके से नहीं जीत सकता है. इसके लिए जनता की वृहद भागीदारी की ज़रूरत है. फासीवाद सबसे पहले सांवैधानिक संस्थानों पर क़ब्ज़ा कर और फिर न्यायपालिका के प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग से अपने को देश में स्थापित करता है.

यही कारण है कि जब विपक्ष चुनाव आयोग की धांधलियों के खिलाफ चुनाव आयोग में ही शिकायत करता है, या सेंगोलधारी सम्राट के संसद में गुहार लगाता है, तो मुझे हंसी आती है. ठीक इसी तरह की प्रतिक्रिया मेरे मन में तब होती है जब विपक्ष अपनी शिकायतों को लेकर सुप्रीम कोठा पर जाता है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

मुद्दों से पलायन करना अगर सत्ता पक्ष की पहचान बन चुकी है तो लड़ाई के मैदान से पलायन भी विपक्ष की पहचान बन गई है. जिन तथाकथित लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई विपक्ष लड़ने का स्वांग करता है, वो दरअसल जनता के बीच जाकर लड़नी चाहिए. इसलिए मैं बार-बार कहता रहा हूं कि सड़क की लड़ाई संसद या न्यायपालिका में नहीं लड़ी जा सकती है, जीतना तो दूर की बात है.

इस दृष्टि से देखें तो विपक्ष ने भारत में फासीवाद और फासीवाद के खतरों के बारे कितना जागरूक किया है ? क्या कोई दावा कर सकता है कि अगर कल विपक्ष सत्ता में आ जाए तो भारत से फासीवाद का ख़ात्मा हो जाएगा ? मत भूलिए कि इसी जनता के 37% धर्मांध, सांप्रदायिक और कानून और संविधान में विश्वास नहीं करने वाले लोग हो गए हैं, और यह कोई मामूली संख्या नहीं है. कई यूरोपीय देशों की कुल जनसंख्या से दूनी या चौगुनी है.

सवाल यह है कि इतनी बड़ी मानसिक कुष्ठ पीड़ित जनसंख्या को लेकर हम निर्णायक तौर पर फासीवाद से मुक़ाबला कैसे कर सकते हैं, सिर्फ़ चुनावी जीत के सहारे ? विशेषकर उन परिस्थितियों में जब सीपीएम जैसे तथाकथित कम्युनिस्ट पार्टी मोदी को फ़ासिस्ट मानने के लिए आज भी तैयार नहीं है ?

V-dem की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2018 से ही लोकतंत्र मर चुका है. जब 2019 के आम चुनावों के बाद मैंने यही बात कही थी तो लोग मोदी की जीत का श्रेय पुलवामा और फर्जिकल स्ट्राइक को दे रहे थे. दरअसल भारत की अधिकांश जनता और तथाकथित बुद्धिजीवियों को ये मालूम ही नहीं है कि फासीवाद में जनता अप्रासंगिक बना दी जाती है.

2019 के चुनावों के पहले मैंने लिखा था कि ईमानदारी से चुनाव लड़ कर भाजपा 150 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी. किसी ने नहीं माना. आज जब एडीआर की वह रिपोर्ट सिर्फ़ सार्वजनिक ही नहीं, वरन सुप्रीम कोठा के सामने भी पड़ी हुई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि 2019 के चुनावों में भाजपा ने करीब 160 सीटें इवीएम के सहारे जीतीं तो सारे महारथियों को सांप सूंघ गया है.

इसी तरह से 2024 के चुनावों में भी मैंने लिखा था कि भाजपा अपने दम पर बमुश्किल 130 से 140 सीटें लाएगी, तब भी लोगों को विश्वास नहीं हुआ. आज सुप्रीम कोठा के सामने एडीआर की याचिका लगी हुई है कि किस तरह से 240 में से करीब 80 सीटें भाजपा को धांधली से मिलीं. है किसी के पास कोई जवाब ?

सवाल ये है कि विपक्ष इसके खिलाफ क्या कर रही है ? जैसा कि पहले बताया कि संसदीय वाम का एक बड़ा तबका मोदी को फ़ासिस्ट मानता ही नहीं है, कांग्रेस जैसे मध्यम मार्गी दलों की बात तो छोड़ ही दीजिए. जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता को भारत भ्रमण करना पड़ता है ये देखने के लिए कि इस व्यवस्था में कितना अन्याय, शोषण और उत्पीड़न है, उस लीडरशिप की बात जितनी कम की जाए उतना ही बेहतर है.

Bunch of jokers pitted against the worst criminals in the history of mankind! (मानव इतिहास के सबसे बुरे अपराधियों के खिलाफ़ कुछ मज़ाकिया लोगों का एक समूह खड़ा है!)

कुछ दिनों पहले लिखा था कि मेरे अनुमान से महज़ नब्बे से एक सौ अस्सी दिनों के अंदर भारत में वो बगावत शुरू होगी जो इस निजाम को ही नहीं इस क्रोनी पूंजीवादी व्यवस्था को भी प्रकारांतर में ख़त्म कर देगी, तो यह कोई ज्योतिषीय भविष्यवाणी नहीं थी. यह भारत की 145 करोड़ जनता में से 130 करोड़ जनता के दिलों दिमाग में जलती हुई सुसुप्त ज्वालामुखी की एक रीडींग है. हरेक बार की तरह इस बार भी मेरा आकलन सटीक सिद्ध होने जा रहा है, ऐसा मेरा विश्वास है. जब सारे राजनीतिक दल फ़ेल कर जाते हैं, जनता तब भी ज़िंदा रहती है, मत भूलिए.

Read Also –

छलपूर्ण चुनाव : फासीवाद का चौदहवां लक्षण
फासीवाद और उसके लक्षण
आरएसएस-मोदी की महानतम उपलब्धि है – अविवेकवाद
साधु-महात्मा योगगुरुओं के रूप में ठगों का भरमार है, जो भारतीय फासीवाद का जबरदस्त समर्थक है
रजनी पाम दत्त और फासीवाद
फासीवाद को चारू मजूमदार के रास्ते पर चल कर ही हराया जा सकता है
भारतीय फासीवाद का चरित्र और चुनौतियां

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

जादवपुर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने रिपब्लिक भारत चैनल के रिपोर्टरों को कूट-कूटकर बताया मीडिया का सही उपनाम

Next Post

#Grok : झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं, गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

#Grok : झूठ की धज्जियां उड़ रही हैं, गालीबाज खुद की बनाई गालियां खा रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

है तो है

August 27, 2022

कैलेण्डर में महाघोटाला : ब्राह्मणिज्म, बुद्धिस्ट कैलेण्डर के आधार पर पर्व त्योहार क्यों मना रहा ?

February 28, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.