Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मिश्रा का हस्तांतरण वैज्ञानिक समुदाय को व्यापक रूप से हतोत्साहित करेगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 5, 2018
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मिश्रा का हस्तांतरण वैज्ञानिक समुदाय को व्यापक रूप से हतोत्साहित करेगा
तपन मिश्रा, वैज्ञानिक, इसरो

भारत की सत्ता पर काबिज ब्राह्मणवाद के पोषक आरएसएस का एक अंग भाजपा देश में एक बार फिर ब्राह्मणवाद का भरपूर प्रसार कर रहा है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस ब्राह्मणवादी प्रसार में दलितों के समाज के लोगों को मुखड़ा बनाया गया है. चाहे वह नरेन्द्र मोदी हो या रामनाथ कोविंद अथवा रामविलास पासवान. ये सभी ब्राह्मणवाद के प्रबल पोषक हैं और देश में निजी ब्राह्मणवादी गुंडों का समर्थक भी.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

ब्राह्मणवाद धर्म का सबसे खतरनाक और विद्रूप रुप है, जो शोषण आधारित समाज का ढांचागत निर्माण इतने भयानक तौर पर करता है कि समाज का बड़ा हिस्सा (शुद्र, दलित, महिलाएं) खुद को मनुष्य तक मानने से इंकार कर देता है और खुद के शोषण के विरुद्ध सवाल या हथियार तक उठाने से बलपूर्वक न केवल विरोध ही करता है वरन् सवाल या हथियार उठाने वाले व्यक्ति या समूह को ही खत्म कर डालने को उद्धत हो जाता है.

मानव समाज के अग्रिम मोर्चे पर समाज के तीन तबके अथक परिश्रम करते हैं. किसान, मजदूर और वैज्ञानिक. इन्हीं तीनों समूहों के अथक परिश्रम और योगदान के कारण आज मानव समाज ब्रह्मांड के छोड़ तक छूने को प्रयासरत् है. परन्तु भारत की ब्राह्मणवादी भगवाधारी शासक देश के इन तीनों समूहों को खत्म करने के लिए तमाम जतन कर रहा है.

किसान जहां रोज आत्महत्या कर रहे हैं, तो वहीं मजदूर तबका बेरोजगार होकर भटक रहे हैं. वैज्ञानिक समुदाय भी भगवाधारी ब्राह्मणवादियों के हमले से रोज दो चार हो रहा है. इन ब्राह्मणवादियों का ताजा हमला इसरो के वैज्ञानिकों पर है जिन्होंने चांद और मंगल ग्रह को खंगालने की कोशिश की है. इस हमले का एक स्वरुप सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे एक सनकी का विडिओ देखा जा सकता है, जो पूरी बेहाई के साथ विज्ञान और उसके निष्कर्ष से न केवल इंकार ही करता है वरन् पृथ्वी चपटी होने और सूर्य के ही पृथ्वी का चक्कर लगाना बताते हैं. सोशल मीडिया जैसे वैज्ञानिक प्लेटफार्म का इस्तेमाल अवैज्ञानिक मूर्खता को फैलाने का माध्यम बना दिया है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2018/08/37291192_645037269191693_7673568242400493568_n.mp4

तो वहीं दूसरी ओर इसरो के वैज्ञानिक तपन मिश्रा का स्थानांतरण है, जो वैज्ञानिक समुदाय को हतोत्साहित करने के लिया किया गया है. मिश्रा का हस्तांतरण इसरो मुख्यालय में किये जाने के दो कारण हैं: पहला, उन्होंने एक प्रोजेक्ट में देरी का विरोध किया, और दुसरा, क्योंकि वह इसरो के निजीकरण के विरोधी थे. मिश्रा के स्थानांंतरण के विरोध मेंं राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र का हिन्दी अनुुुवाद यहां प्रस्तुत है, जिसे गौहर रजा नेे अनुुदित किया है.

सेवा में,
महामहिम राष्ट्रपति महोदय,
मान्यवर,

हमने हाल ही में इसरो वैज्ञानिक तपन मिश्रा के राजनीति से प्रेरित हस्तांतरण के विषय में विभिन्न समाचार पत्रों में पढ़ा, जो काफी चिंताजनक है. एक विशेष समाचार पत्र के अनुसार आधिकारिक हवालों से खबर है कि “स्पेस एजेंसी के मुखिया सलाहकार के रूप में उन्हें अब इस दौड़ से बाहर किया जा चुका है.” यह एक सलाहकार का पद है न की कार्यकारी अधिकारी का पद. चैयरमेन की नियुक्ति हमेशा ही कार्यकारी अधिकारियों में से ही की जाती है. इसके अलावा ऐसा कोई पद संस्था में पहले कभी नहीं था.” न तो सरकार और न ही इसरो ने इन रिपोर्ट्स पर कोई टिपण्णी की है. अंतरिक्ष अनुसन्धान में देश ने जिस तरह की उत्कृष्टता हासिल की है उसे देखते हुए देश आधिकारिक स्पष्टीकरण का इन्तज़ार कर रहा है.

मीडिया ने यह भी रिपोर्ट किया कि मिश्रा का हस्तांतरण इसरो मुख्यालय में किये जाने के दो कारण हैं: पहला, उन्होंने एक प्रोजेक्ट में देरी का विरोध किया, और दुसरा, क्योंकि वह इसरो के निजीकरण के विरोधी थे. अगर यह सच है तो मिश्रा का हस्तांतरण वैज्ञानिक समुदाय को व्यापक रूप से हतोत्साहित करेगा, क्योंकि यह एक साफ़ संकेत है कि या तो वैज्ञानिक उन विचारों के साथ सहमति रखे जो मौजूदा राजनैतिक सत्ता के साथ समानता रखते हैं या फिर इसके लिए तैयार हो जाये कि स्वतंत्र वैज्ञानिक जांंच करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशें. ऐसा लगता है कि वैज्ञानिक उत्कृष्टता का अब कोई औचित्य नहीं बचा है.
हम इसे एक मात्र घटने वाली घटना की तरह नहीं देखते. एक राष्ट्र के तौर पर हमने इसरो, एटॉमिक एनर्जी कमीशन, सी.एस.आई.आर, डी.आर.डी.ओ, आई.ए.आर.आई और अन्य प्रायौगिक अनुसंधान के संस्थान बनाए, जहांं स्थिरता की संस्कृति, अनुसंधान की स्वतंत्रता एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का माहौल पैदा किया. पूरा देश इन 70 वर्षों में गठित किये गए भव्य वैज्ञानिक संस्थानों की तरफ आदर एवं उम्मीद के साथ देखता है. भारत के लोगों का दृढ़ विश्वास है कि यह सभी संस्थान ही देश की प्रगति की नींव हैं और इन संस्थानों ने ही देश का गौरव बढ़ाया है.

हमें विश्वास है कि इन संस्थानों ने देश के निर्माण में अहम् भूमिका इसलिए निभाई है क्योंकि इन्हें अब तक जोड़ तोड़ और संकीर्ण राजनैतिक हस्तक्षेप से दूर रखा गया है. इतिहास यह बताता है कि दुनिया में विज्ञान की प्रगति का आधार सोचने की आज़ादी, अभिव्यक्ति की आज़ादी और बिना डर के अनाधिकृत क्षेत्रों में खोजबीन करने की स्वतंत्रता रही है.

इसके अलावा विज्ञान की प्रगति के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का माहौल भी अनिवार्य होता है. ऐसे समाज में जहांं विज्ञान और वैज्ञानिकों का आदर न किया जाता हो वहांं उचित वैज्ञानिक अनुसन्धान नहीं किये जा सकते. भारत का नागरिक होने के नाते यह हमारा संवैधानिक दायित्व है कि हम “वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाए एवं उसका प्रचार करें”, यही संविधान का अनुच्छेद 51 (Ah) कहता है और जिसका अनुपालन आपकी सरकार का भी दायित्व है.

हाल ही में हमें वैज्ञानिक संस्थाओं में हस्तक्षेप देखने को मिला है और इसके साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर लगातार हमले सामने आये हैं. ऐसे कई लोग जो आपकी सरकार में संवैधानिक पदों पर हैं अपनी निजि मान्यताओं पर आधारित अवैज्ञानिक बयान देते रहे हैं. हमारा यह मानना है कि एक तरफ हस्तक्षेप, दंडात्मक कार्यवाहियांं और प्रायोजित नियुक्तियां और दुसरी तरफ आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार के विरुद्ध माहौल बनना देश की उन्नति के लिए हानिकारक साबित होगा. हम आपसे तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हैं.

सम्बंधित वैज्ञानिकों के नाम पद एवं संबंध

प्रो. मेवा सिंह, जे. सी. बॉस फेलो यूनिवर्सिटी, मैसूर
प्रो. श्यामल चक्रवर्ती, कलकत्ता यूनिवर्सिटी
प्रो. वसी हैदर, भूतपूर्व अध्यक्ष, भौतिकी विभाग AMU
प्रो. ई. हरबाबू, भूतपूर्व कुलपति, हैदराबाद यूनिवर्सिटी
प्रो. इरफ़ान हबीब, प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक, NUPA
डॉ. सुबोध महंती, पूर्व अध्यक्ष, विज्ञान प्रसार
प्रो. गौहर रज़ा, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, CSIR
डॉ. पी.वी.एस. कुमार, पूर्व उच्च वैज्ञानिक, CSIR
दिनेश अब्रोल, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, CSIR
प्रो अमिताभ जोशी विकासपरक जीव वैज्ञानिक, JNCASR
प्रो के. कन्नन, सेवा निवृत्त प्रोफेसर एवं कुलपति, नागालैंड यूनिवर्सिटी
जय प्रकाश संयोजक, भोपाल गैस पीड़ित आंदोलन
डॉ. अनिकेत सुले रीडर, होमी भाभा सेण्टर फॉर साइंस एजुकेशन, मुंबई
डॉ. आर.डी. रिखारी, पूर्व संपादक, NRDC
अमिताभ पांडेय, आर्मेचर अस्ट्रोनॉमर, सलाहकार, विज्ञानं प्रसार
प्रो पार्थिव बासु, कलकत्ता यूनिवर्सिटी
डॉ. अहमर रज़ा, पूर्व सलाहकार, वैकल्पिक ऊर्जा मंत्रालय
प्रो गौतम गंगोपाध्याय, कलकत्ता यूनिवर्सिटी
डॉ. सुरजीत सिंह, NISTADS, CSIR
डॉ. कौसर विज़ारत, पूर्व सहायक प्रोफेसर, NUEPA
डॉ. अशोक जैन, पूर्व संचालक, NISTADS,CSIR
आर.एस. दहिया, सेवा निवृत्त प्रोफेसर, SUH, रोहतक
दीपक वर्मा, वैज्ञानिक लेख निर्माता
राकेश अदानिया, वैज्ञानिक लेख निर्माता
डॉ. ए.के. अरुण, लोक सेवा एक्टिविस्ट
प्रेम पाल शर्मा, वैज्ञानिक लेखक, रेलवे से सेवा निवृत्त
सतीश कालरा, सेवा निवृत्त प्रोफेसर
डॉ. एम.एस. नरवाल, सेवा निवृत्त वैज्ञानिक, हरयाणा कृषि यूनिवर्सिटी
ई. अनुज सिंहा, पूर्व हेड, एनसीएसटीसी, डायरेक्टर, विज्ञान प्रसार.

आज किसान, मजदूर समेत वैज्ञानिकों पर इन ब्राह्मणवादी भगवाधारियों के संगठित हमले का प्रतिकार समय की मांग है, बल्कि यही आज की तारीख में सच्ची देशभक्ति है.

Read Also –

जेएनयू के खिलाफ षड्यंत्ररत् क्यों है आरएसएस ?
स्टीफन हॉकिंगः सदी के महान वैज्ञानिक का यूं चला जाना

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Previous Post

अंबानी : एक समानान्तर सरकार

Next Post

हिन्दुत्ववादी फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारे कार्यभार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

हिन्दुत्ववादी फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारे कार्यभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैक्सीनेशन पास की प्रक्रिया की अनिवार्यता का विरोध

July 22, 2021

Above the Law यानी कानून से ऊपर यानी अब चोर भी Above the Law हो गए !

November 26, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.