आंख प्रत्यारोपण के लिए बिहार के आईजीआईएमएस, शेखपुरा कैम्प में स्थित आई बैंक ऑफ बिहार लावारिस हालत में हैं. हालात इतनी बदतर है कि आईजीआईएमएस के परिसर में रहने के वाबजूद आईजीआईएमएस के कर्मचारी इसके बारे में नहीं जानते हैं और न ही जरूरत मंदों को इसका पता ही बतला पाते हैं, जिसकारण नेत्रहीनों के एकमात्र आशा की किरण आई बैंक ऑफ बिहार धीरे धीरे अपनी महत्ता खोता जा रहा है.