Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा के चरित्र पर केजरीवाल का ‘सिग्नेचर’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 7, 2018
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के चरित्र पर केजरीवाल का 'सिग्नेचर'
अरविंद केजरीवाल ने पुल का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘चार दिन पहले 182 मीटर की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था और आज 154 मीटर ऊंचे पुल का उद्घाटन किया जा रहा है. देश को इसका निर्णय करना है कि क्या उसे प्रतिमाओं और मंदिरों की जरूरत है या पुल, स्कूल और अस्पतालों की. सिग्नेचर ब्रिज का विचार उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद दिलाता है. यदि नेहरू ने भेल और सेल जैसे संस्थानों की बजाय मंदिरों और प्रतिमाओं के निर्माण का चयन किया होता तो देश ने प्रगति नहीं की होती. यदि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के ऊपर मंदिरों और मस्जिदों को तरजीह दी गई तो देश 15वीं सदी में पड़ा रहेगा.”



अरविन्द केजरीवाल का उपरोक्त बयान सीधे तौर पर देश को संबोधित करता है. देश की सत्ता पर विराजमान भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जो प्रधानमंत्री के बजाय आरएसएस का कैडर कहा जाना ज्यादा पसंद करते हैं, के चरित्र और चाल पर एक ऐसा ‘सग्नेचर’ है, जिसकी छाप सदियों तक उनके गाल को सहलाता रहेगा. नाम कमाने की मंशा से खुद को बादशाह की तरह रखना, ऊंगली उठाना, झूठा और फर्जी बकवास करना, दूसरों के किये गये कार्यों को अपना बतलाने के लिए होड़ लगाना आदि ऐसी कुकृत्य भाजपा और आरएसएस का पैदाईसी स्वभाव है. यह उन ब्राह्मणवादियों का भी संस्कार है, जो अपनी निजी स्वार्थ को साधने के लिए देश को विदेशियों के हाथों सदियों तक गुलाम बनाया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

भाजपा अपने होने वाले 5 साल के दौरान जनता के विकास के नाम पर एक भी कार्य गिनाने की स्थिति में नहीं है. इसके उलट वह देश को तबाह करने के लिए एक से बढ़कर एक कारनामे कर रहा है. देश की तमाम संस्थाओं सुप्रीम कोर्ट समेत को ढ़ाह देने की स्पष्ट मंशा के साथ काम कर रही भाजपा देश की 14 लाख करोड़ रूपये से अधिक का घोटाला कर चुकी है. यहां तक कि पटेल की मूर्ति बनाने के कारनामे में भी 2700 करोड़ रूपये के घोटाले का संकेत मिल रहा है. इतना ही नहीं पटेल की मूर्ति बनाने के नाम पर गुजरात के मुख्यमंत्री रहते 2500 करोड़ रूपये को लिया गया है. दुनिया के अनोखे और देश के सबसे भ्रष्ट और चोर प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी बिना किसी लज्जा के विपक्षियों को ही झूठ बोलने का आरोप लगाता है. इसी से पता चलता है कि निर्लज्ज नरेन्द्र मोदी देश के कितने बड़े मक्कार और धूर्त हैं.



अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली सरकार द्वारा बनाया गया बेमिशाल ‘सिग्नेचर’ ब्रिज को बनाने के श्रेय लेने को आतुर भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी जब उद्घाटन स्थल पर पहुंचे तो बजाय एक नागरिक के वह वहां अधिकारियों को धक्का देने और मारने पर उतारू हो गया और इस ब्रिज के बनाये जाने का श्रेय खुद लेना चाहा. पर दिल्ली की जागरूक जनता सारे तथ्य को भलीभांति जानती है कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी अपने पद का दुरूपयोग करते हुए किस प्रकार इस ब्रिज को बनने से रोकने के लिए अपना कुत्ता सीबीआई, ईडी आदि का प्रयोग किया और दिल्ली सरकार समेत तमाम अधिकारियों को धमकाया, तिहाड़ जेल का डर दिखाया. इन सब धमकियों के बावजूद जब यह बेमिशाल ब्रिज बनकर तैयार हो गया तब इसका बौखलाया भाजपा मनोज तिवारी को इसका श्रेय लेने के लिए और लोगों को सीधा धमकाने लगा.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2018/11/VID-20181107-WA0061.mp4

सिग्नेचर ब्रीज के उद्घाटन के अवसर पर अरविन्द केजरीवाल का शानदार भाषण

भाजपा का यह निर्लज्जपन ओढ़े मनोज तिवारी का यह व्यवहार सारे देश में दुहराया जा रहा है. जनता के किसी भी काम को रोको, और न रोक पाओ तो उसका श्रेय ले लो, भाजपा की यह रणनीति है. मुझे याद है बिहार के एक विश्वविद्यालय में बेहिसाब फीस बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आन्दोलनरत् (वाम) संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे आन्दोलन के एक चरण में जब बंद का आह्वान किया गया था, तब भाजपा के छात्र मोर्चा एवीबीपी जो इस आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र का रहा था, बंद के ठीक एक रात पहले माईक से सारे शहर में बंद का ऐलान करने लगा. जब उसे याद दिलाया कि यह बंद का आह्वान को संयुक्त मोर्चा के लोगों ने किया है, तो वह साफ मुकर गया और खुद के द्वारा अयोजित बंद बतलाने और लड़ने लगा.



खैर, आम नागरिकों के सहयोग से शानदार तरीके से बंद हुआ. इस बंदी के बाद भी जब विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कदम नहीं उठाया तब एक खास तिथि को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने का आह्वान संयुक्त मोर्चा के द्वारा दिया गया. इस प्रदर्शन की तैयारी में एवीबीपी का कहीं कोई योगदान तो छोड़िये वह विरोध पर उतारू था. वह जनमत बना रहा था कि मंहगाई बढ़ गई है तो विश्वविद्यालय ने फीस बढ़ाया तो क्या गलत किया जो आप लोग प्रदर्शन करने जा रहे हैं ?

निर्धारित तिथि पर जब दसियों हजार छात्रों का हूजुम उतर आया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने लगा तब यही एवीबीपी का एक-दो कार्यकर्त्ता भगवा झंडा लेकर सबसे आगे खड़ा हो गया और कहने लगा ये सब मेरे छात्र हैं, जो आंदोलन कर रहे हैं. वार्ता कक्ष में भी सबसे आगे जा पहुंचा. पर चूंकि नेतृत्व संयुक्त मोर्चा के हाथ में था, प्रशासन ने संयुक्त मोर्चा के छात्र नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया. पर वार्ता कक्ष में प्रभारी उपकुलपति के अड़ियल रवैये के खिलाफ जब संयुक्त मोर्चा के एक घड़े ने विरोध प्रकट कर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था तब विश्वविद्यालय प्रशासन लाठी चार्ज कर दिया. परिणामस्वरूप छात्र आंदोलन भी उग्र हो गया, जिसकारण सैकड़ों की तादाद में छात्र व नागरिक पुलिस की लाठी और गोली खाकर गिर गये. एवीबीपी के शामिल होने आये गुंडे जो वार्ता के समय बढ़चढ़कर भांज रहे थे, आन्दोलन तीव्र होते ही भाग खड़े हुए.



आरएसएस-भाजपा का यह चरित्र देशव्यापी है और किसी भी हालत में विश्वसनीय नहीं है. आज जब आरएसएस-भाजपा की केन्द्र में सरकार है, तब इसका यह चरित्र और ज्यादा उभर कर सामने आया है. पहले तो जनता के खिलाफ नीतियां बनाता है. जनता के आन्दोलन में घुसकर उसे बदनाम करने का प्रयास करता है. जब इसमें यह सफल नहीं हो पाता है, तब उस आन्दोलन को हस्तगत करने की कोशिश करता है. इसमें भी विफल होने पर उस आन्दोलन से अर्जित लाभ में श्रेय लेने की कोशिश करता है. धन्य है दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को जिसने भाजपा के तमाम हमलों-साजिशों को विफल करते हुए उसके चरित्र पर सफल ‘सिग्नेचर’ कर दिया है.



Read Also –

शेखचिल्ली गपोड़ियों के विश्वगुरु !
अस्पताल बनाम स्टेचू ऑफ यूनिटी
आरएसएस और भाजपा का “रावण”
अरविन्द केजरीवाल को फंसाने के लिए उनके रिश्तेदारों को प्रताड़ित कर रही है मोदी सरकार
मैक्स अस्पताल के लाईसेंस रद्द करने के केजरीवाल सरकार की शानदार कार्रवाई के खिलाफ भाजपा और अनिल बैजल का निजी चिकित्सा माफियाओं से सांठगांठ का भंडाफोर



[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



[ लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रतिभा एक डायरी को जन-सहयोग की आवश्यकता है. अपने शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे यथासंभव आर्थिक सहयोग हेतु कदम बढ़ायें. ]
Previous Post

शेखचिल्ली गपोड़ियों के विश्वगुरु !

Next Post

अमानवीय हालत में काम कर रही महिला आरक्षियों के साथ मानवीय व्यवहार प्राथमिक शर्त हो !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अमानवीय हालत में काम कर रही महिला आरक्षियों के साथ मानवीय व्यवहार प्राथमिक शर्त हो !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रेम की अधूरी कविताएं

April 3, 2024

माफीवीर सावरकर ‘वीर’ कैसे ?

May 29, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.