Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जब सरकार न्याय और सच्चाई की बातें बनाती है तो मैं चुपचाप मुस्कुरा कर चुप हो जाता हूं-हिमांशु कुमार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 19, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Himanshu Kumarआज जब सरकार न्याय और सच्चाई की बातें बनाती है तो मैं चुपचाप मुस्कुरा कर चुप हो जाता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि जब कोई सच्चाई और न्याय के लिए आवाज़ उठाता है तो यही सरकार उस पर हमला कर देती है. आदिवासियों पर सरकारी हमले आज भी उसी तरह से जारी हैं. हमारे ऐशो-आराम के लिए हमारे ही समाज के किन लोगो को मारा जा रहा है, यह हमें कभी पता नहीं चलेगा

-हिमांशु कुमार

आठ तारीख महीना जनवरी का. इसी दिन सन दो हज़ार नौ में छत्तीसगढ़ ज़िले में एक ऐसी घटना घटित हुई थी, जो मेरे मन से कभी नहीं मिटेगी.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

ये तब की बात है जब मैं दंतेवाड़ा में ही काम करता था. सरकार चाहती थी कि आदिवासी गांव खाली कर के भाग जाएं ताकि आदिवासियों की ज़मीनें अमीर उद्योगपतियों को दी जा सकें. सरकार बार-बार आदिवासियों को डराने के लिए गांव पर हमले करती थी.

आठ जनवरी की सुबह सरकारी विशेष पुलिस अधिकारियों ने सिंगारम गांव पर हमला किया. चौबीस लड़के-लड़कियों को पकड़ लिया गया. लड़कियों को एक तरफ ले जाकर बलात्कार कर के चाकू से गोद कर मार दिया गया. लड़कों को एक लाइन में खड़ा किया गया. लड़कों पर फायरिंग कर दी गयी. उन्नीस आदिवासी मारे गए. पांच आदिवासी बच कर भागने में सफल हो गए.

बचे हुए आदिवासी मेरे पास पहुंच गए. मैंने मीडिया के मेरे दोस्तों को इसके बारे में सूचना दी. तहलका पत्रिका से पत्रकार अजीत साही दंतेवाड़ा आ गए. हमारे साथी गांव में पहुंचे. आंध्र प्रदेश से भी पत्रकार गांव में आ गये. हमने मारे गए लोगों के रिश्तेदारों को अपने आश्रम में बुलाया.




पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया. सरकार ने कहा कि यह तो नक्सलवादियों के साथ मुठभेड़ थी, जिसमें नक्सलवादी मारे गए हैं. हम आदिवासियों को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज़ करवाया गया.

हमने सरकार से कोर्ट में पूछा कि आपका कहना है कि मारे गए लोग नक्सली थे तो पहले तो आप यह बताइये कि अगर वे नक्सली थे तो, मुठभेड़ में तो वो आप पर गोली चलते हैं, आप उन पर गोली चलाते हैं लेकिन इस मामले में आपने लड़कियों को चाकू कैसे मारा ? हमने पूछा कि अच्छा आपने इनके पास से कौन से हथियार बरामद किये ?

पुलिस ने पांच सड़ी हुई नाली वाली पुरानी बंदूकें अदालत को दिखाई. हमने पूछा कि आपने छत्तीसगढ़ राज्य बनने से लेकर आज तक कितने हथियार बरामद किये हैं, उनकी सूची दीजिए. पुलिस बेचारी कहां से सूची देती ? उसके पास तो वही पांच-सात बंदूकें थीं, जिन्हें हर फर्ज़ी मुठभेड़ के बाद अदालत को दिखा दिया जाता था. पुलिस अदालत में फंस चुकी थी.




हमने पूछा कि आपने मुठभेड़ के बाद इन लोगों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया ? सरकार ने कहा कि नक्सली अपने साथियों की लाशें उठा कर ले जाते हैं. हमने अदालत से कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है. मारे गए लोग आदिवासी थे. उनकी लाशें कोई नक्सली नहीं ले गए. लाशें तो गांव में ही आदिवासियों द्वारा दफन करी गयी हैं.

अदालत ने आदेश दिया कि हमारी संस्था पुलिस को मारे गए लोगों की कब्रें दिखाए और पुलिस को आदेश दिया कि वह मारे गए लोगों की लाशें खोद कर उनका पोस्टमार्टम करवाए.

तेईस दिन के बाद लाशें फिर से खोदी गयीं. सारी मीडिया के सामने पोस्टमार्टम किया गया. एक लड़की की गर्दन की हड्डी कटी हुई थी. उसकी मां ने कहा कि बलात्कार के बाद उसके गले में चाकू मारा गया था.

मैंने पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर से पूछा कि आप इस कटी हुई गर्दन की बात भी अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखेंगे ना ? सरकारी डाक्टर ने कहा क्यों नहीं लिखेंगे ? लेकिन डाक्टर ने इस बात को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा. सरकार अब हमसे बुरी तरह चिढ़ गयी थी.




सरकार ने हमें सबक सिखाने का फैसला किया. एक दिन सुबह एक हज़ार सिपाही मशीनगनयुक्त गाडियां और चार बुलडोजर लेकर हमारे आश्रम में आ गए. दो घंटे में अट्ठारह साल पुराना हमारा आश्रम धूल में मिला दिया गया. पिछले साल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में क़ुबूल किया कि यह मुठभेड़ फर्ज़ी थी.

कहने की ज़रूरत नहीं है कि सरकार ने इस मामले में किसी को कोई सज़ा नहीं दी. आरोपी आज भी खुलेआम दूसरे आदिवासियों पर हमला कर रहे हैं. नए बलात्कार कर रहे हैं. अदालत ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं दिया.

आज जब सरकार न्याय और सच्चाई की बातें बनाती है तो मैं चुपचाप मुस्कुरा कर चुप हो जाता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि जब कोई सच्चाई और न्याय के लिए आवाज़ उठाता है तो यही सरकार उस पर हमला कर देती है. आदिवासियों पर सरकारी हमले आज भी उसी तरह से जारी हैं. हमारे ऐशो-आराम के लिए हमारे ही समाज के किन लोगो को मारा जा रहा है, यह हमें कभी पता नहीं चलेगा.

  • हिमांशु कुमार





Read Also –

लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”
इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा
आदिवासी संरक्षित क्षेत्र और ऑस्ट्रेलिया
छत्तीसगढ़ः आदिवासियों के साथ फर्जी मुठभेड़ और बलात्कार का सरकारी अभियान 




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”

Next Post

मर्जी है आपका क्योंकि वोट है आपका

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

मर्जी है आपका क्योंकि वोट है आपका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जितने घातक कृषि बिल हैं, उतने ही घातक शिक्षा नीति के प्रावधान हैं

March 3, 2021

आरएसएस का देश के साथ गद्दारी का इतिहास

December 16, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.