Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

स्युडो साईंस या छद्म विज्ञान : फासीवाद का एक महत्वपूर्ण मददगार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 26, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्युडो साईंस या छद्म विज्ञान : फासीवाद का एक महत्वपूर्ण मददगार

भारतवर्ष इसका गवाह रहा है कि पिछले कई वर्षों से आरएसएस-भाजपा के संचालन में किस प्रकार केन्द्र में हिन्दुत्ववादी बहुसंख्यकवाद का उत्थान हुआ है. एक तरह से देंखे तो आरएसएस-भाजपा ने वस्तुतः तरह-तरह की जबरदस्तियों, धौंस-धमकियों और यहां तक कि हत्या कर देने तक के तौर-तरीकों के जरिए देश में सक्रिय सभी तर्कशील, विवेकशील और प्रगतिशील अवाज उठाने वालों के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. नरेन्द्र दाभोलकर, गोविन्द पानसरे, एम.एम. कलबुर्गी और गौरी लंकेश जैसे तर्कशील व विवेकवान लोगों की हिन्दुत्ववादी गुंडों द्वारा हत्या कर दी गयी है. उनका अपराध यह था कि वे उस हिन्दुत्ववादी विचारधारा का विरोध कर रहे थे, जो समाज में प्रचलित विभिन्न अवैज्ञानिक या छद्म-वैज्ञानिक रीति-रिवाजों और तौर-तरीकों का प्रयत्नपूर्वक पोषण करती है. वैसे भी छद्म विज्ञान को हथियार बनाकर जो लोग समाज में अपना प्रभुत्व बनाये रखना चाहते हैं, उनके खिलाफ लोग सदियों से लड़ते आये हैं और आज भी वह लड़ाई जारी है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’




इस साल के बिल्कुल शुरू में ही भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 106वां अधिवेशन आयोजित हुआ था. विगत कई वर्षों से यह कांग्रेस एक ऐसे सर्कस में बदल गयी है (नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक वेंकटरमन की भाषा में), जहां विभिन्न शिक्षाविद और स्वतंत्र अनुसंधानकर्त्ता प्राचीन के विज्ञान और टेक्नोलॉजी के मामलों में गलत-सलत दावे करते आ रहे हैं और इन मामलों में उन्हें काफी प्रश्रय दिया जा रहा है. अभी तक प्रचलित वैज्ञानिक पद्धति के प्रयोग को खारिज करते हुए वे अपने दावों के पक्ष में तथ्यों और सबूतों के तौर पर वेद एवं पुराणों से उदाहरण देते आ रहे हैं. जैसे इस वर्ष के. जे. कृष्णन नाम के एक स्वतंत्र अनुसंधानकर्त्ता ने ऐसा एक अद्भुत दावा किया है जो सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में न्यूटन, आईंस्टीन और हॉकिंग की भूमिका को भी पूरी तरह खारिज कर देता है. यहां तक कि उन्होंने यह तक कहा है कि गुरूत्वाकर्षण तरंगों का नाम बदलकर उन्हें ‘नरेन्द्र मोदी तरंग’ का नाम देना चाहिए.[1]

करीब एक दशक के कठिन परिश्रम के बाद गत 2016 में वैज्ञानिकों ने परीक्षण-निरीक्षणों के जरिए पहली बार गुरूत्वाकर्षण-तरंगों की हरकतों का पता लगाया. इसके फलस्वरूप सापेक्षतावाद का आम सिद्धांत और भी मजबूत आधार पर प्रतिष्ठित हो सका. अतः भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अनुसंधानकर्त्ता जो पूरी तरह अवैज्ञानिक दावे करते आ रहे हैं, वे दावे न सिर्फ आईएससीए (इंडियन साईंस कांग्रेस एसोसिएशन) की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को (यदि सचमुच की ऐसी प्रक्रिया जैसी कोई चीज हो) कारगरता के अभाव को ही प्रमाणित करते हैं, बल्कि साथ ही साथ यह समूची वैज्ञानिक जमात के प्रति जिन्होंने परीक्षण-निरीक्षण से प्राप्त नतीजों के आधार पर सैद्धांतिक अनुमानों की प्रमाणिकता को प्रतिष्ठित करने के लिए अपनी समूची जिन्दगी न्योछावर कर दी है, एक प्रकार का अपमान है.




उससे भी ज्यादा खतरनाक तो यह है कि ये तमाम दावे पेश करते समय श्रोतों के रूप में मूलतः स्कूलों के छात्र-छात्रओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को ही चुन लिया जा रहा है. स्वाभाविक है ये तथाकथित वैज्ञानिक जो मिथक और गल्पकथाएं पेश करते जा रहे हैं, उनमें सच और झूठ की पहचान करने की क्षमता इन कम उम्र छात्र-छात्रओं में नहीं रहेगी. इसके तात्पर्य दो किस्म के हो सकते हैं- पहला तो यह कि इस किस्म के दावे यह साबित करते हैं कि इन अनुसंधानकर्त्ताओं का वास्तविक उद्देश्य केन्द्र में सत्तासीन हिन्दुत्ववादी राष्ट्रवादियों के साथ एक मधुर संबंध विकसित करना है. दूसरा, इससे यह भी साबित होता है कि कम उम्र के बच्चों को शिक्षित करने के मामले में वैज्ञानिक सोच और वैज्ञानिक शिक्षा इसी बीच दो पूरी तरह एक-दूसरे के विपरीत धाराओं के रूप में सामने आयी है. और उसपर भी जब भारतीय विज्ञान कांग्रेस जैसे एक मंच से इस तरह के अवैज्ञानिक व छद्म वैज्ञानिक दावे किये जाते हों, तो स्वाभाविक रूप से समस्या और भी बढ़ जाती है.

पिछले 2014 से आयुष (आयुर्वेद, योग, युनानी नैचुरोपैथी, सिद्ध व होमियोपैथी) नाम का एक मंत्रलय शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरी के कई सारे तौर-तरीकों को प्रचारित करना है. इनमें से अधिकांश ही अविज्ञान या छद्म विज्ञान है.[2] एक ओर यह केन्द्र सरकार अलग मंत्रलय की स्थापना कर इस तरह के अवैज्ञानिक तौर-तरीकों का प्रचार करने के लिए पैसे खर्च कर रही है और दूसरी ओर, स्वास्थ्य परिसेवाओं का लगातार निजीकरण करने के जरिए इन्हें आम लोगों की पहुंच से बाहर बना दिया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रें में जनता तो वैसे ही झोला छाप डॉक्टरों के भरोसे है. नतीजतन जिन सभी बीमारियों से असानी से ही छुटकारा पाया जा सकता है, उनके प्रकोप से भी कई बार ग्रामीण क्षेत्रें में रोगी मौत के मुंह में चले जाते हैं. इस समस्या के हल के लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तरों पर प्रचलित विभिन्न अवैज्ञानिक तौर-तरीकों के खिलाफ लगातार जागरूकता पैदा करने के प्रचार-अभियान चलाये जाएं.इसके अलावा और भी ज्यादा संख्या में ऐसे सरकारी अस्पताल जरूरी हैं, जहां मामूली खर्च से भी प्रचलित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके. पर इन सबकी जगह ‘आयुष’ जैसे कदम उठाये जा रहे हैं.




2016 के दिसम्बर में आईआईटी दिल्ली में एक वर्कशॉप का अयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य था स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंचगव्य (गाय के ही मूत्र, दूध, गोबर, दही और घी) के गुणों की जांच करने के लिए देश में एक प्रोजेक्ट शुरू करना. यहां तक कि दिल्ली आईआईटी को विषय पर देश के विभिन्न शिक्षा-संस्थानों से पचास रिसर्च-प्रस्ताव भी मिले.[3] केरल के केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक प्रेस-विज्ञप्ति के जरिए बताया है कि केवल ‘राष्ट्रीय महत्व’ के विषयों को ही शोध का विषय बनाया जा सकेगा.[4] इस तरह के निर्देश स्वाभाविक रूप से ही अनुसंधानकर्त्ताओं के शोधकर्म की स्वतंत्रता के क्षेत्र में एक सीमाबद्धता पैदा करते हैं. इस तरह के दिशानिर्देश परीक्षण-निरीक्षण पर आधारित वैज्ञानिक मानसिकता के घोर विरोधी हैं.

देश में जो हिन्दुत्ववादी फासीवादी प्रवृत्ति निरंतर बढ़ती जा रही है, उसका प्रतिरोध करना विरोधी मत को सामने लाने के जरिए ही संभव है. इसीलिए हिन्दुत्ववादी फौज सक्रिय रूप से अविज्ञान या छद्म विज्ञान को प्रचारित करने की कोशिशें करती रहती है, जिससे विज्ञान सम्मत मानसिकता के फलने-फूलने से उद्भूत विरोध करने की स्पिरिट को कुचल दिया जा सके. दूसरे विश्वयुद्ध के पहले हिटलर आर्य जाति के वर्ण-अधारित प्रभुत्व की धारणा को प्रचारित करने के जरिए ही जर्मन जनता को यहूदियों के खिलाफ खड़ा करने में समर्थ हुआ था. इतिहास का यह एक उदाहरण साबित करता है कि किस प्रकार छद्म विज्ञान को प्रश्रय देना किसी भी फासीवादी शासन-व्यवस्था की एक आम कार्यपद्धति है. भारत के मामले में भी यदि भीतर से विरोधी मत को जोर-शोर से उठाया नहीं गया तो समाज में फासीवादी प्रवृति को बढ़ावा तो मिलेगा ही, साथ ही, इस तरह के छद्म विज्ञान का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ेगा.




Read Also-

नक़ली दवाओं का जानलेवा धन्धा
उच्च शिक्षा केंद्रों से एससी-एसटी और ओबीसी को पूरी तरह बेदखल कर सवर्णों के एकाधिकार को कायम रखने का रास्ता साफ

106वीं विज्ञान कांग्रेस बना अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने का साधन




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Tags: अवैज्ञानिक या छद्म-वैज्ञानिकइंडियन साईंस कांग्रेस एसोसिएशनगुरूत्वाकर्षण-तरंगोंछद्म विज्ञानहिन्दुत्ववादी फासीवादीहिन्दुत्ववादी बहुसंख्यकवादहिन्दुत्ववादी राष्ट्रवादियों
Previous Post

मोदी सरकार द्वारा सेना के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ सेनाध्यक्षों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Next Post

नियमगिरी में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं पर पुलिस के हमले

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

नियमगिरी में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं पर पुलिस के हमले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

धार्मिक एकता, मानव एकता नहीं होती है, गजा़ में हमास पड़ा अलग-थलग

December 4, 2024

डॉ. सुधाकर राव : सुरक्षा किट की मांग पर बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और पिटाई करनेवाली पुलिस और मोदी सरकार मुर्दाबाद

May 18, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.