Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आप: दो कदम आगे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 26, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में चुनाव की यह प्रक्रिया भी अन्य चीजों की तरह अंग्रेजी हुकूमत की ही देन है. इस तथाकथित लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव केवल जनता को धोखा देने के लिए प्रचलित किया गया था, जिसका वास्तविक जन-आकांक्षा से कोई लेना-देना नहीं था.यही कारण है कि आम आदमी के लिए इस चुनाव का कोई मायने-मतलब नहीं था और वोट देने हेतु बाहर नहीं निकलता था. बैलेट पेपर से होने वाली चुनाव प्रक्रिया में बूथ-लूट आदि के माध्यम से तमाम अनियमिततायें बदस्तूर जारी थी.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इस निरर्थक और उबाऊ चुनाव प्रक्रिया में पहली बार जान डालने और लोगों को अपने हित की बात करने वाला साबित करने में आम आदमी पार्टी ने अद्भुत प्रयास किया. उसके ही अथक प्रयास के कारण यह सम्भव हो पाया कि लोगों ने पहली बार चुनाव के माध्यम से बदलाव की प्रवाह को देखा और चुनाव प्रक्रिया में विश्वास जताया. परन्तु अब जब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की सड़ांध द्वारा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की बातें साबित होने लगी है, यह चुनावी प्रक्रिया और भी ज्यादा यंत्रमय, संदिग्ध और नकली बन गया है. आम आदमी का चुनाव प्रक्रिया पर अविश्वास और भी ज्यादा गहराने लगा है. चुनाव आयोग जैसी संस्थान आज दलाली के अड्डे के बतौर कुख्यात हो चुका है और शिकायत करने पर शिकायत के निपटारे के बजाय बात-बात पर शिकायतकत्र्ता को ही कोर्ट का मूंह देखने के लिए बाध्य करता है. निश्चित रूप से चुनाव आयोग को मालूम है कि जब तक कोर्ट का फैसला आयेगा नदी में काफी पानी बह चुका होगा. लाखों करोड़ों का घपला हो चुका होगा. कोर्ट की उबाऊ और लंबी प्रक्रिया के चलते तब तक नये चुनाव का भी बिगुल बज चुकेगा. वैसे में कोर्ट का कोई भी फैसला किसी भी चीज को प्रभावित नहीं करेगा. वैसे भी चुनाव आयोग को यह पता है कि कोर्ट भी उसी की तरह या तो खरीदी जा चुकी है, अथवा डराया जा चुका है.

ऐसे माहौल में जब तमाम शासकीय ढ़ांचे भारतीय जनता पार्टी के कदमों तले रौंदी जा चुकी है और बिकने को आतुर ज्यादातर मीडिया संस्थान खरीदे जा चुके हैं, आम आदमी पार्टी जैसी छोटी ताकत उसे लगातार चुनौती पेश कर रहा है. यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए दिल्ली एम.सी.डी. चुनाव में आम आदमी पार्टी का बढ़ता कदम शासकीय दलों के गले नहीं उतर रही है. एक दुष्प्रचार का बबंडर फैला रखा है जिससे यह साबित होने लगता है मानो आम आदमी पार्टी खत्म हो रही है. आईये, आम आदमी पार्टी के विकास के चार वर्ष को तथ्यों के आईने में देखते हैं:

दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2013 0 से 28 सीटें
लोकसभा चुनाव, 2014 0 से 4 सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2015 28 से 67 सीटों की कीर्तिमान
पंजाब विधानसभा चुनाव, 2017 0 से 22 सीटें
गोवा विधानसभा चुनाव, 2017 0 से 0 सीटें (पर 7 प्रतिशत वोटें)
दिल्ली एम.सी.डी. चुनाव, 2017 0 से 48 सीटें

अगर हम तथ्यों के आलोक में ही देखे तो आम आदमी पार्टी विकास के जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है वह इतिहास में सबसे अलहदा है. इस सबके केन्द्र में निश्चित रूप से अरविन्द केजरीवाल का कुशल और व्यवहारिक नेतृत्व ही वह उज्ज्वल पक्ष है, जिसका निरंतर विकास निश्चय ही देश को एक नया नजरिया प्रदान करेगी. इसके बावजूद कि बिका चुका मीडिया और सोशल मीडिया पर बिठाये गये ट्रोल और चुनाव आयोग की दलाली और फर्जी मतदाताओं का निर्माण परिवर्तन के नये आयाम को रोक पाने में सक्षम नहीं है पर रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर कर दी है.
सवाल उठता है हर तरफ से अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को हारता हुआ दिखाना आखिर क्यों जरूरी है ? यह सवाल हर उस आदमी को जानना चाहिए जो बुनियादी बदलाव की आकांक्षा लिये चुनाव की इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है. दरअसल अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी किसी एक राज्य या पार्टी नहीं है, वे महज एक राज्य के मुख्यमंत्री मात्र नहीं हैं, वरन् अरविन्द केजरीवाल के जीत का मतलब है पूरे देश में भाजपा, कांग्रेस और उनके जैसे राजनीतिक दलों की खरीद-फरोख्त की राजनीति का समाप्त हो जाना. भ्रष्टाचार की बहती नदी का सूख जाना और यह देश का कोई भी नेता या राजनीतिक दल या मीडिया संस्थान नहीं चाहता है. उनकी स्पष्ट सोच है कि तमाम प्रक्रिया के जरिये अगर अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी को खत्म कर दिया गया तो देश के सारे ईमानदार लोग निराश होकर घर बैठ जायेगे और फिर से इन भ्रष्ट लोगों की पुरानी खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया यथावत् चलती रहेगी. यही कारण है कि एम.सी.डी. जैसे छोेटे निकाय के चुनावों को भी राष्ट्रीय स्तर पर ने केवल प्रचारित-प्रसारित किया गया वरन् इवीएम की सेंटिंग के जरिये आम आदमी पार्टी को हारा हुआ दिखाने की पूर जोर आजमाईस होने लगी. इस बात को तमाम ईमानदार लोगों को समझ लेना होगा.

Previous Post

सुकमा के बहाने: आखिर पुलिस वाले की हत्या क्यों?

Next Post

सोशल मीडिया पर अन्ना हजारे की जम कर उड़ी खिल्ली

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

सोशल मीडिया पर अन्ना हजारे की जम कर उड़ी खिल्ली

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    शत् प्रतिशत सच!!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कस्टमर-बैंक मैनेजर संवाद

March 23, 2022

‘देश नहीं बिकने दूंगा’ कहने वालों ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों को बेचने की लिस्ट जारी की

March 14, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.