Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कुमार विश्वास का “अविश्वास”

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 4, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमानतुल्ला के ब्यान ने कुमार विश्वास के असली चेहरा को सामने ला दिया है. बकौल अमानतुल्ला, ‘‘कुमार विश्वास बीजेपी और आर.एस.एस. के एजेंट हैं’’ से भड़के कुमार विश्वास मीडिया के सामने बहुत कुछ कह गये और वे जितना ज्यादा कहते गये, उनका असली चेहरा जनता के सामने उतना ही ज्यादा साफ आता गया. कुमार विश्वास के अनुसार, ‘‘अमानतुल्ला खान अगर केजरीवाल या सिसोदिया के खिलाफ कुछ भी बोलते तो उन्हें 10 मिनट के भीतर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता.’’ किसी भी आन्दोलनरत् संगठन में अमूमन ऐसा नहीं होता है. दरअसल किसी को संगठन से निकालने या रखने के लिए कुछ तय प्रक्रिया होती है. केजरीवाल संगठन का नेतृत्व करते हंै, पर केजरीवाल या सिसोदिया मात्र ही संगठन नहीं होते. संगठन की नीति-प्रक्रिया से अलग जब कोई शख्स या व्यक्तियों का समूह चलता है तो यह समूचे संगठन की जिम्मेवारी होती है कि उसे संगठन की नीति-प्रक्रिया के तहत समझाये और धारा में वापस लाये. अंततः जब उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आता है तभी उसे पद-अवनति कराते हुए संगठन से बाहर निकाला जाता है. इस प्रक्रिया के तेज या धीमा होना उस शख्स या व्यक्तियों के समूह की सक्रियता पर भी निर्भर करता है. आम आदमी पार्टी ने प्रशांत भूषण-शांति भूषण समेत योगेन्द्र यादव को संगठन से बहिष्कृत करने में भी इस प्रक्रिया को अपनाया था. कुमार विश्वास स्वयं वहां मौजूद थे, इस बात को क्यों भूल जाते हैं ?
सोमवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में पार्टी नेताओं को मीडिया से बात करने से परहेज करने की हिदायत को धता बताते हुए कुमार विश्वास पत्रकारों से बातचीत में कहते हैं, ‘‘वह पार्टी की गलतियों को उजागर करते रहेंगे और देशहित में जो भी सही होगा, उसे बोलने से नहीं रूकेंगे.’’ आम आदमी पार्टी वर्तमान दौर की वह पार्टी है, जो शासकीय भ्रष्टों का सबसे ज्यादा हमला झेल रही है. ऐसे में जब पार्टी के शीर्ष नेता माने जाने वाला व्यक्ति पत्रकारों के बीच खुलेआम पार्टी के कमजोरियों को ‘‘उजागर’’ करता फिरे तब इसे क्या माना जायेगा, यह विश्वास खुद ही खूब जानते हैं. आज ‘‘देशहित’’ में ही अरबों-खरबों के घोटाले हो जाते हैं, ये काश्मीर से लेकर बस्तर के जंगलों और असम-नागालैंड में आम आदमियों की हत्या भी इसी ‘‘देशहित’’ में होता है. रोहित बेमुला की प्रशासनिक हत्या से लेकर जेएनयू को बदनाम करने तक की तमाम प्रक्रिया ‘‘देशहित’’ में ही किया गया था. आप किसी भी पार्टी या काॅपोेरेट घरानों से बात कर लीजिये सारे के सारे काम देशहित में होता है. नोटबंदी से लेकर मंहगाई, हत्या और बलात्कार तक इसी ‘‘देशहित’’ में होते हैं. कोई नहीं बोलता कि उसका किया गया काम देश के हित में नहीं है, कि वह देश का गद्दार है. तो पहला सवाल यही उठता है कि आखिर जब सारे काम ‘‘देश के हित’’ में ही होता है तो फिर इतने देशभक्तों के रहते आखिर देश रसातल में क्यों जा रहा है ? कहना नहीं होगा यह ‘‘देशहित’’ एक काल्पनिक शब्दाबली है, जिसका हर कोई अपने-अपने हित में सहज इस्तेमाल करता है. यह देशहित दरअसल उसका ‘‘स्वहित’’ ही होता है. तभी जब कुमार विश्वास मीडिया के सामने बोलते हैं कि ‘‘उनके मन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या आप संयोजक बनने की केाई महत्वाकांक्षा नहीं है. पंजाब, गोवा विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में आप के लचर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी के तमाम विधायक केजरीवाल को पार्टी संयोजक पद से हटाने के लिए पैरोकारी कर रहे हैं’’ तो इसका यह भी अर्थ निकलता है कि उसे भी कुछ चाहिए. जैसा कि खबर है कि कुमार विश्वास को राज्यसभा में बतौर सदस्य भेजने की सहमति मिलने के बाद ही कुमार विश्वास शांत हुए हैं. तो यही है ‘‘देशहित’’. देशहित की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अक्सर ही ‘‘स्वहित’’ की बातें करने लग जाते हैं. यह कोई नवीन परिघटना नहीं है.
जहां तक ‘‘पार्टी की गलतियों को उजागर करते रहेंगे’’ का सवाल है तो निःसंदेह अगर कुमार विश्वास इसी तरह चलते रहे तो वे एक दिन पार्टी को ही खत्म कर देंगे. वे पार्टी को दुश्मनों के सामने खड़ा कर उसे बतायेगे कि पार्टी पर यहां हमला कीजिए पार्टी टुट जायेगी या खत्म हो जायेगी. यह ठीक वैसी ही बातें होगी जो विभीषण ने रावण को खत्म करने में निभाया था. दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि राजनीतिक रूप से कमजोर अथवा आदर्शवादी व्यक्ति बहुधा खतरनाक ही साबित होता है. यहीं पर कुमार विश्वास की एक सीमा बंध जाती है. आदर्शगत राजनीति केवल आदर्श समाज में ही संभव है. पर यहां तो वर्ग समाज है, जहां एक ओर अमीरों की विशाल अट्टालिका है, वहीं करोड़ों भूख से तड़पते हुए इंसान हैं. ऐसे में दोनों के लिए ही एक ही राजनीति का होना संभव नहीं है. दोनों के लिए दो तरह की राजनीति होती है. निःसंदेह यही कारण है कि दोनों के लिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टी भी बनेगी. एक वह राजनीति जो कांग्रेस-भाजपा करती है और दूसरे के लिए वह राजनीति जो केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी करती है. इसमें आदर्श की कहीं कोई जगह नहीं होती. दरअसल आदर्श राजनीति करने वाले उसी विशाल अट्टालिका वाले चंद लोगों की चाकरी का ही नाम है, जो दशकों से कांग्रेस-भाजपा करती आ रही है. कुमार विश्वास भी इसी आदर्श की बात करने वाले राजनीति का एक हिस्सा बन रहे हैं या बन चुके हैं. इस बात को भी समझना होगा.
कुमार विश्वास का अपनी बात पार्टी फोरम पर रखने के बजाय संगठन की तय नीति से अलग हट कर सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करना, उनके अहंकार को ही दर्शाता है, जो निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी को और कमजोर बनाती है और विरोधियों को मजबूत करती है, जो निःसंदेह पार्टी विरोधी गतिविधि है. बेशक अमानतुल्ला भी इस नीति का उल्लंघन किये हैं, पर वह कुमार के अहंकारपूर्ण बयानबाजी के जवाब में एक जरूरी कदम माना जा सकता है.
बहरहाल, भावी संकट को आम आदमी पार्टी ने बड़ी ही कुशलता से तत्कालिक तौर पर तो हल कर ही लिया है, भविष्य की बातें भविष्य पर तो छोड़ी ही जा सकती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

Previous Post

आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास का संकट

Next Post

पुलिस अधीक्षक क़ी एक शिकायत मात्र पर जज को किया गया बर्खास्त

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

पुलिस अधीक्षक क़ी एक शिकायत मात्र पर जज को किया गया बर्खास्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मेरे लोगों

January 29, 2024

भीख मांगता हुआ साधु – यही भारत का भविष्य है

March 24, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.