Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग को कानूनन किया जा रहा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 4, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग को कानूनन किया जा रहा है ?

केश नं एक – पहलू खान की मॉबलिंचिंग कर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने हत्या करते हुए उसकी बकायदा विडियो बनाया. मामला पुलिस और फिर न्यायालय में गया. पुलिस ने विडियो के आधार पर हत्यारों की पहचान की और हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. न्यायालय ने हत्या करते हुए बनाये गये विडियो को मानने से इंकार कर दिया. हत्यारों को क्लिनचीट देते हुए न्यायलय ने साफ कर दिया कि मॉबलिंचिंग में हत्या करते हुए बनाये गये विडियो न्यायालय में अमान्य है. हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और उसे सम्मानित भी किया गया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

केश नं. दो – मुजफ्फरपुर बालिका गृह में दर्जनों अनाथ नाबालिग लड़कियों के साथ लगातार बलात्कार किया जाता रहा. विरोध करने वाली लड़कियों की बकायदा हत्या कर दी गई. मामले मीडिया में आने के बाद बबाल बढ़ा. मुकदमे दर्ज किये गये. गिरफ्तारी का नाटक किया गया. न्यायालय ने आदेश जारी किया कि मुजफ्फर बालिका गृह के बलात्कार मामले में मीडिया इस मामले में कोई भी खबर न चलाये. पुलिस ने केश को कमजोर कर आरोपितों को बाहर निकलने का रास्ता आसान किया. अब इसकी खबरें भी मीडिया में नहीं आ रही है.

केश नं. तीन – उन्नाव के बलात्कार पीड़िता ने जब पुलिस में केश दर्ज करने की कोशिश की. बलात्कारियों और उसके सहयोगियों ने बकायदा उसके पिता को पेड़ में बांध कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. पुलिस ने उस बलात्कार पीड़िता के पिता पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर पहले उसे उठाकर थाना और फिर जेल में बंद कर दिया. थाना और फिर जेल में पुलिस की पिटाई के बाद उसकी मृत्यु हो गई. फिर उसके चाचा को अनेक फर्जी मुकदमों लगाकर पुलिस ने जेल में बंद कर दिया. जब कहीं भी पिड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई तब पीड़िता प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की. मामला प्रकाश में आने और पुलिस की भारी थुक्काफजीहत के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दायर किया और उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद करने का ड्रामा किया. अपने चाचा से जेल में मिलने आने और जाने के क्रम में पुलिस की मिलीभगत से आरोपितों ने पीड़िता, उसकी मां, उसकी चाची और उसका मुकदमा लड़ने वाले वकील पर ट्रक चढ़ा कर हत्या करने की कोशिश की. न्यायालय खामोशी से तमाशा देख रही है.

केश नं. चार – कश्मीर के कठुआ की 8 साल की नाबालिग बच्ची अशिफा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. मामला सुर्खियों में आने के बाद बलात्कारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया. बलात्कारियों के पक्ष में सरकार की ओर से प्रयोजित जुलूस-प्रदर्शन किया गया.

केश नं. पांच – पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह को मॉबलिंचिंग कर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारे के खिलाफ मामूली का मुकदमा दायर कर जेल में बंद किया गया. जेल से रिहा होने के बाद उसे माला पहनाया गया और सम्मानित किया गया.

केश नं. छः – तबरेज अंसारी को मॉबलिंचिंग में जय श्री राम का नारा लगाते हुए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने बकायदा इसका विडियों बनाया. पुलिस ने उक्त विडियो के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया. न्यायालय में तबरेज अंसारी की हत्या को हार्ट-अटैक से हुई मृत्यु बनाकर हत्यारो को निर्दोष साबित कर दिया गया.

केश नं. सात – पूर्व गृहमंत्री चिन्मयानन्द का नग्न अवस्था में युवती से तेल मालिस और बलात्कार का दर्जनों विडियो पुलिस को सौंपे जाने और मीडिया में बबाल खड़ा होने के बाद भी चिन्मयानन्द एयरकंडीशन में आराम में कर रहा है और पीड़ित युवती को पुलिस ने फिरौती मांगने की बात करते हुए गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया और उसके दर्जनों विडियो को अमान्य मान लिया गया.

उपरोक्त तमाम उदाहरणों में आरोपित देश की सत्ता पर बैठी हुई भाजपा के मंत्री, विधायक या उसके रसूखदार नेता और कार्यकर्त्ता शामिल रहे हैं. यह चंद उदाहरण यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग की घटना पर पुलिस और न्यायापालिका का रूख सहमति का है. यह सहमति की बात समझ में नहीं आती अगर न्यायापालिका मॉबलिंचिंग और बलात्कार की घटनाओं में जारी की जा रही विडियों को अमान्य न घोषित करती. सरकार इस केश की पुलिसिया तफ्तीश को कमजोर न करती और सबसे बढ़कर न्यायालय मॉबलिंचिंग के खिलाफ देश के जाने-माने हस्तियों के ही खिलाफ मुकदमा दर्ज न कर रही होती.

विदित हो कि भारतीय न्यायापलिका एक से बढ़कर एक मिसाल कायम करते हुए अब प्रसिद्ध इतिहासकार रामचन्द्र गुहा, फिल्मकार श्याम बेनेगल, गायक शुभा मुदगल, बंगाली सिनेमा जगत के जानकार सौमित्रो चटर्जी, दक्षिणी फिल्म निर्माता अभिनेता रेवती, सामाजिक कार्यकर्ता बिनायक सेन, समाजशास्त्री आशीष नंदी, मणिरत्नम, अर्पणा सेन समेत 50 देश की जानी-मानी हस्तियों पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति यह कहते हुए दी है कि देश भर में मॉबलिंचिंग के मामलों पर इन लोगों ने जो चिंता जाहिर की है, उससे देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि धूमिल हुई है. पुलिस ने मॉबलिंचिंग के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखने की जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जो भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी धाराओं के अन्तर्गत है.

इस मुकदमें से जो चीजें साफ उभर कर सामने आई है वह यह कि देश में मॉबलिंचिंग कर किसी की हत्या करना देना जायज है, और उसकी खिलाफत करना देशद्रोह है. बलात्कार जैसे मामलों का विरोध करना जघन्य अपराध है, अगर बलात्कारी आपकी (पीड़िता) की हत्या नहीं कर पाता है तो न्यायालय खुद उस पीड़िता को गिरफ्तार कर जेल में बंद करेगी. अभी बलात्कार के एक अन्य मामले में तो न्यायालय ने पीड़िता को साफ आदेश दिया है कि पीड़िता अपने साथ दो चश्मदीद गवाह को कोर्ट में पेश करे.

भारतीय न्यायपालिका का यह मिसाल दुनिया में बेमिशाल है. न्यायपालिका ने अपने फैसलों से स्पष्ट कर दिया है कि देश में अब किसी की भी मॉबलिंचिंग कर हत्या करना, उसका विडियो बनाकर वायरल करना, बलात्कार करना कोई अपराध नहीं है बल्कि सम्मान की बात है और इसका विरोध करना देशद्रोह जैसा एक जघन्य अपराध है, जिसमें आपकी हत्या भी की जा सकती है.

Read Also –

किताबों से थर्राती सरकार और न्यायपालिका
इंसाफ केवल हथियार देती है, न्यायपालिका नहीं
लड़कियों की स्वतंत्रता और हिटलर
महिलाओं के खिलाफ हिंसा में पुलिसकर्मियों की भूमिका और आम जनों का प्रतिशोध
नेशनल रजिस्टर ऑफ़ इंडियन सिटिजनशिप (NRC)
इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Tags: उन्नावकठुआचिन्मयानन्दतबरेज अंसारीन्यायापलिकामॉबलिंचिंगसुबोध सिंह
Previous Post

हउडी मॉबलिंचिंग मोदी : सब अच्छा है, सब चंगा है

Next Post

जनसंख्या, लिंगानुपात और संघी कुतर्क

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

जनसंख्या, लिंगानुपात और संघी कुतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फैसला

February 27, 2023

रीढ़ की हड्डी

November 12, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.