Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अगर तुम युवा हो … !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 17, 2021
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब तुम्हें होना है…
हमारे इस ऊर्जस्वी, सम्भावनासम्पन्न,
लेकिन अंधेरे, अभागे देश में,
एक योद्धा शिल्पी की तरह..!
और रोशनी की एक चटाई बुननी है..!
और आग और पानी और फ़ूलों
और पुरातन पत्थरों से
बच्चों का सपनाघर बनाना है..!

तुम सुस्ता रहे हो…
एक बूढ़े बरगद के नीचे..!
अपने सपनों के लिए,
एक गहरी कब्र खोदने के बाद..!
तुम्हारे पिताओं को उनके बचपन में,
नाजिम हिकमत ने भरोसा दिलाया था,
धूप के उजले दिन देखने का..!

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

अपनी तेज-रफ्तार नावें,
चमकीले-नीले-खुले समन्दर में दौड़ाने का..!
और सचमुच हमने देखे कुछ उजले दिन..!
और तेज-रफ्तार नावें लेकर,
समन्दर की सैर पर भी निकले..!
लेकिन वे थोड़े से उजले दिन,
बस एक बानगी थे..!
एक झलक-मात्र थे..!
भविष्य के उन दिनों की,
जो अभी दूर थे और जिन्हें तुम्हें लाना है..!
और सौंपना है अपने बच्चों को..!
हमारे देखे हुए उजले दिन..!
प्रतिक्रिया की काली आंधी में,
गुम हो गये दशकों पहले..!
और अब रात के दलदल में,
पसरा है निचाट सन्नाटा..!
बस जीवन के महावृत्तान्त के समापन की
कामना या घोषणा करतीं,
बौद्धिक तांत्रिकों की आवाजें,
सुनायी दे रही हैं यहां-वहां..!

हम नहीं कहेंगे तुमसे,
सूर्योदय और दूरस्थ सुखों,
और सुनिश्चित विजय,
और बसन्त के उत्तेजक चुम्बनों के बारे में,
कुछ बेहद उम्मीद भरी बातें..!
हम तुम्हें भविष्य के प्रति आश्वस्त नहीं,
बेचैन करना चाहते हैं..!
हम तुम्हें किसी सोये हुए गांव की
तन्द्रिलता की याद नहीं,
बस नायकों की स्मृतियां,
विचारों की विरासत,
और दिल तोड़ देने वाली पराजय का
बोझ सौंपना चाहते हैं..!
ताकि तुम नये प्रयोगों का धीरज संजो सको..!
आने वाली लड़ाइयों के लिए,
नये-नये व्यूह रच सको..!
ताकि तुम जल्दबाज योद्धा की गलतियां न करो..!

बेशक थकान और उदासी भरे दिन आयेंगे,
अपनी पूरी ताकत के साथ..!
तुम पर हल्ला बोलने और
थोड़ा जी लेने की चाहत भी,
थोड़ा और, थोड़ा और जी लेने के लिए लुभायेगी..!
लेकिन तब जरूर याद करना कि किस तरह,
प्यार और संगीत को जलाते रहे,
हथियारबन्द हत्यारों के गिरोह..!
और किस तरह भुखमरी और युद्धों और
पागलपन और आत्महत्याओं के बीच,
नये-नये सिद्धान्त जनमते रहे..!
विवेक को दफ़नाते हुए,
नयी-नयी सनक भरी विलासिताओं के साथ..!

याद रखना फिलिस्तीन और इराक को,
और लातिन अमेरिकी लोगों के
जीवन और जंगलों के महाविनाश को,
याद रखना सबकुछ राख कर देने वाली आग..!
और सबकुछ रातों-रात,
बहा ले जाने वाली बारिश को..!
धरती में दबे खनिजों की शक्ति को..!
गुमसुम उदास अपने देश के पहाड़ों के निःश्वासों को..!
जहर घोल दी गयी नदियों के रुदन को..!
समन्दर किनारे की नमकीन उमस को
और प्रतीक्षारत प्यार को..!

एक गीत अभी ख़त्म हुआ है..!
रो-रोकर थक चुका बच्चा अभी सोया है..!
विचारों को लगातार चलते रहना है..!
और अन्ततः लोगों के अन्तस्तल तक पहुंचकर,
एक अनन्त कोलाहल रचना है..!
और तब तक, तुम्हें स्वयं
अनेकों विरूपताओं और अधूरेपन के साथ,
अपने हिस्से का जीवन जीना है..!
मानवीय चीजों की,
अर्थवत्ता की बहाली के लिए लड़ते हुए..!
और एक नया सौन्दर्यशास्त्र रचना है..!

तुम हो प्यार और सौन्दर्य और
नैसर्गिकता की निष्कपट कामना..!
तुम हो स्मृतियों और स्वप्नों का द्वन्द्व..!
तुम हो वीर शहीदों के जीवन के वे दिन,
जिन्हें वे जी न सके..!
इस अंधेरे, उमस भरे कारागृह में,
तुम हो उजाले की खिड़कियां..!
अगर तुम युवा हो..!

  • शशिप्रकाश

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

सिपाहियों ! आओ, लोकतंत्र के नाम पर हम सब एकजुट हो जायें – चार्ली चैपलिन

Next Post

ऑपरेशन क्लीन : क्या मोदी सरकार अपने और अपने मालिक के खात्मे का जोखिम उठाने के लिए तैयार है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

ऑपरेशन क्लीन : क्या मोदी सरकार अपने और अपने मालिक के खात्मे का जोखिम उठाने के लिए तैयार है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिन्दू ब्रेन वाशिंग और हिन्दू बोट बैंक की राजनीति

July 29, 2024

उड़नतश्तरियों की दहशत और वैज्ञानिक शोधों के जीरो नतीजे

August 19, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.