Wednesday, July 29, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव पर एक आंकलन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 20, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Saumitra Rayसौमित्र राय

प्रधानमंत्री पगला गए हैं. हेलिपैड पर शून्य में हाथ हिलाने और सायकल पर बम की झूठी बात कहने के बाद उन्होंने हरदोई में यह भी बक डाला कि 2017 से पहले अखिलेश सरकार ने उन्हें काम नहीं करने दिया. 2017 के बाद का काम उन्होंने नहीं बताया. कैसे बताते ? अखिलेश सरकार के 80% काम को योगी बाबा अपने नाम से चढ़ाकर उद्घाटन करते गए. एक हारती हुई पार्टी के प्रधानमंत्री से आगे से ऐसे कई झूठ की उम्मीद ही रखिये.

छुट्टा मवेशियों का मुद्दा यूपी की दर्जन भर सीटों पर बीजेपी के पसीने ला रहा है..पूरा बुंदेलखंड गुस्साया हुआ है. उन्नाव में मोदीजी कह रहे हैं 10 मार्च के बाद इंतज़ाम होगा, फिर योगीजी ने 5 साल में क्या किया ? सब भूल जाओ. अब इंतज़ाम भी कैसा ? गोबर इकॉनमी का. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने इसी के नाम पर हजारों गायों का कत्ल कर दिया. जब इंसान के पास ही खाने को न हो तो पशुओं को क्या खिलायेगा ? और जब पशु खाएंगे नहीं तो दूध और गोबर भी कैसे निकलेगा ? 12वीं के बाद इंटर में दाखिला लेने वाले जवाब कहां से देंगे ?

You might also like

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

मेरी नज़र सपा स्पष्ट नहीं, दो-तिहाई बहुमत पर है, जो तकरीबन चौथे चरण में दिख जाएगी. आज तीसरे चरण के फीडबैक इस प्रकार हैं –

  1. ब्राह्मण, ठाकुरों के वोट कम पड़े, लेकिन ओबीसी, दलित एकमुश्त निकलकर आए.
  2. सपा अब 40% के वोट शेयर को छूती नज़र आ रही है, जो सत्ता परिवर्तन के लिए ज़रूरी है. इसकी वजह है बसपा का सीन से गायब होना. तकरीबन 20 में से बसपा के 10% वोट सपा को शिफ्ट हुए हैं.
  3. आज पीएम की भाषा, बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि बीजेपी के मुद्दे और सोशल इंजीनियरिंग धूल में जा मिली है.
  4. 2017 में 59 में से 49 सीट जीतने वाली बीजेपी के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगी है. वोट शिफ्ट हुए हैं, जिसकी उम्मीद मैंने पहले भी जताई थी.
  5. एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया में बीजेपी के वोटों में सेंध नतीजों में दिखेगी. एटा में 4, मैनपुरी 3, कासगंज 3 और फिरोजाबाद में 3 से 4 सीट पर सपा जीतने की स्थिति में है. हाथरस में भी 3 सीटों पर बीजेपी की हालत पतली है. फर्रुखाबाद में नॉन यादव, मुस्लिम वोट बैंक सपा को शिफ्ट हुआ है. कासगंज में ओबीसी+यादव+दलित वोट शिफ्ट होकर सपा को मिल रहे हैं.
  6. करहल में सपा तो महाराजपुर में बीजेपी अच्छी स्थिति में है. कानपुर में सपा 5 सीटें निकाल ले तो हैरानी की बात नहीं.
  7. बुंदेलखंड की 19 में से सभी सीटों पर काबिज़ बीजेपी को हमीरपुर, ललितपुर, बांदा, झांसी, जालौन में बड़ा नुकसान हो रहा है. पानी, पलायन, रोज़गार और आवारा पशु के स्थानीय मुद्दों ने योगी सरकार की हवा निकाल दी है, जिससे बीजेपी को 12 से ज़्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है.
  8. इस तीसरे चरण में अखिलेश यादव ने खुद को यूपी के अगले सीएम के रूप में स्थापित कर दिया है, इसलिए आगे भी मोदी और योगी- दोनों के निशाने पर वही होंगे.
  9. महिला सुरक्षा का मुद्दा अब बड़ा होने लगा है और कांग्रेस को कुछ सीटें दिला सकता है.
  10. आखिर में- मुझे 59 सीटों में सपा को 40-45 सीटों में जीत की उम्मीद है.

पंजाब को लेकर चुनाव कवर कर रहे मित्रों के फीडबैक कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं हैं. पंजाब एक खंडित जनादेश देता दिख रहा है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को मालवा में कड़ी टक्कर दी है. जट, सिख और अगड़े हिंदुओं ने बीजेपी के बजाय आप पर भरोसा जताया है. मालवा में आप को 38-40% वोट शेयर और कांग्रेस को 35-37% वोट शेयर मिलते नज़र आ रहे हैं. 2017 में कांग्रेस ने 48% वोट हासिल किए थे.

कम वोटिंग से आप को शहरी इलाकों-जैसे अमृतसर में नुकसान हो रहा है. उधर, चन्नी फैक्टर के चलते 60% से ज़्यादा दलित वोट कांग्रेस के हिस्से जाते दिख रहे हैं. लेकिन माझा और दोआबा को देखें तो वहां दलित वोट और जातीय समीकरण बिल्कुल उलट हैं. इससे कांग्रेस को बड़ा फायदा मिल रहा है.

कांग्रेस मालवा में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई तो करती दिख रही है, लेकिन स्पष्ट बहुमत से पीछे है, क्योंकि कई सीटों पर बीजेपी ने आखिरी क्षणों में कड़ी टक्कर दी है. फाजिल्का, होशियारपुर, मुकेरियां, जालंधर सेंट्रल में बीजेपी ने स्थिति काफी सुधारी है, लेकिन सुजानपुर और अबोहर में कांग्रेस जीतने की स्थिति में है.

माझा में कांग्रेस ने 25 में से 22 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार 6 से ज़्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है. इसी तरह दोआबा की 23 में से 15 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार 5 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. आखिर में मालवा- जहां की 67 में से 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने सत्ता पाई थी, वहां वह इस बार अगर 25-27 सीटों पर सिकुड़ आये तो हैरत नहीं होगी. किसानों का संयुक्त समाज मोर्चा 2 सीटों पर टक्कर में है.

पंजाब की 117 सीटों में आप 52-54 सीटों पर परचम लहराकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, लेकिन उसे सरकार बनाने के लिए बीजेपी की मदद लेनी होगी, जो 10 सीटों पर जीतती दिख रही है. कांग्रेस के लिए भी अधिकतम 50 सीटों के साथ सरकार बनाना मुश्किल होगा. खासकर तब, जबकि अकालियों के पास बहुमत के लायक 9 सीटें न हों. बीजेपी का यहां मतलब कैप्टन अमरिंदर से भी है. पंजाब का यह आज का अनुमान है. उम्मीद करें, कल सीट-दर-सीट अनुमान में कांग्रेस बहुमत की ओर दिखे.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

चुनाव बाद पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ेंगे यानी मंहगाई बढ़ेगी ?

Next Post

माओवादी विद्रोही बेहद उन्नत वियतनामी गुरिल्ला रणनीति से लैस है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

by ROHIT SHARMA
July 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
Next Post

माओवादी विद्रोही बेहद उन्नत वियतनामी गुरिल्ला रणनीति से लैस है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बजट 2022 : फ़रेब, फ़रेब और फ़रेब

February 4, 2022

हमें देश की सुरक्षा से ख़तरा है

October 27, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026
Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.