Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अर्नब गोस्वामी : कल किसने देखा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 6, 2020
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अर्नब गोस्वामी : कल किसने देखा है ?

पत्रकारिता के नाम पर देश में फर्जी खबरों को परोसने और न्यूनतम मानवीय शिष्टाचार को भी जूते के नीचे रौंदने वाले रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी को मुम्बई की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी में सबसे अहम् बिन्दु है गोस्वामी पर लगे आरोप, जिसमें अर्नब गोस्वामी ने न्यूनतम व्यवसायिक और मानवीयता को भी दरकिनार कर दिया है. मामला है इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी माता कुमुद नाइक के आत्महत्या की. अर्नब गोस्वामी ने अन्वय नाइक से एक करार के तहत रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो का इंटीरियर करवाया था, जिसमें 5.40 करोड़ रूपये का भुगतान अर्नब गोस्वमी ने उन्हें नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें भयानक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और अंत में अपनी माता के साथ आत्महत्या कर लिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

कहा जाता है कि अर्नब गोस्वामी की वजह से भयानक आर्थिक तंगी से बदहाल अन्वय नाइक और उनकी माता कुमुद नाइक की आत्महत्या को ढ़कने के लिए ही अर्नब गोस्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को हत्या बताने के लिए ऐन-केन-प्रकारेण पूरी कोशिश लगा दी थी. परन्तु, लाख कोशिशों के वाबजूद वह सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को हत्या साबित नहीं कर पाया. इस कोशिश में उसने फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर मुम्बई पुलिस, मुम्बई सरकार और मुम्बई फिल्म सिटी को बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश की. यहां तक कि पूरी मुम्बई की फिल्म सिटी को ही हत्यारा और ड्रग के नशे में झूमनेवाला साबित करने की कोशिश की, जिसमें वह बकायदा शिष्टाचार के न्यूनतम सीमा को भी पार कर गया, जबकि वह खुद अन्वय नाइक और उनकी माता कुमुद नाइक को आत्महत्या करने पर मजबूर करने का अपराधी था.

दरअसल, मई 2018 में 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक अलीबाग तालुका के कावीर गांव के अपने फार्महाउस पर मृत पाए गए थे. अन्वय प्रथम मंजिल पर मृत पाए गए, जबकि उनकी मां का शव ग्राउंड फ्लोर पर मिला था. इसके बाद 48 वर्षीय अन्वय की पत्नी अक्षता नाइक ने आत्महत्या का मामला दर्ज कराया था. उस घटना के बाद जो सुसाइड नोट मिला, उसमें मृतक ने आरोप लगाया था कि उसे और उसकी मां को अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि उन्हें अर्नब गोस्वामी और दो अन्य फिरोज शेख और नितेश सरदा के द्वारा 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया.

सुसाइड नोट की छायाप्रति

मई 2020 में अन्वय नाइक की बेटी अदन्या ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से से दोबारा जांच करने की गुहार लगाई. अन्वय नाइक की बेटी अदन्या ने आरोप लगाया कि अलीबाग पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की थी. इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने नए सिरे से जांच की घोषणा की. भाजपा की महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की, जिसे वर्तमान महाराष्ट्र की सरकार ने नये सिरे से जांच की, और इसी मामले में पत्रकारिता को बदनाम करने वाले अर्नब गोस्वामी को मुम्बई की पुलिस उठा कर ले गई.

इस मामले में सबसे दिलचस्प वाकया यह है कि अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने में केन्द्र की मोदी सरकार की भूमिका है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने वाले अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी फटकार लगाई और उसे कोई राहत देने से साफ इंकार कर दिया. समूचा देश यह जानता है कि सुप्रीम कोर्ट मोदी के पैरों की जूती है, जो उसके इशारे पर नाचती है वरना उस सुप्रीम कोर्ट के जज की भी खैर नहीं. भारत के सुप्रीम कोर्ट को इतनी साहस नहीं है कि वह मोदी के खिलाफ कोई बयान या फैसला दे सके. अगर मोदी के सामने असहाय सुप्रीम कोर्ट अर्नब गोस्वामी को राहत नहीं दी है तो इसका साफ कारण यही है कि खुद मोदी सरकार भी अब अपने पालतू कुत्ता अर्नब को बचाना नहीं चाहती है क्योंकि वह हद से ज्यादा बदनाम हो चुका है और भाजपा की मोदी सरकार उसे बचा कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी और फजीहत नहीं कराना चाहती.

अर्नब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और मोदी सरकार द्वारा उसे बचाने से इंकार ने देश की जनता के सामने यह तो एक बार फिर से साफ कर दिया कि गुंडों का सरगना अपने पालतू कुत्ते की तभी तक हिफाजत करता है जब तक वह उसका सुरक्षित इस्तेमाल करती रहती है. ज्योंहि वह बदनाम हो जाता है, समाज की नजरों में गिर जाता है, तब वह उस बदनाम मोहरे को उसके हाल पर छोड़ देता है. अर्नब गोस्वामी के साथ अब ठीक यही हो रहा है. जब तक वह मोदी के प्रोपगैंडा के तहत काम कर रहा था, उसको लगातार बचाता रहा लेकिन ज्योंहि वह हद से ज्यादा बदनाम हो गया, उसे उसके हाल पर छोड़ दिया, भले ही भाजपा नेता उसके पक्ष में अब बयानबाजी ही क्यों न कर रहा हो.

अर्नब गोस्वामी अपने इस हालत के लिए जिम्मेदार स्वयं है. मोदी की दलाली में वह खुद को इतना ज्यादा गिरा लिया कि न केवल देश के अन्दर बल्कि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी बदनाम और हास्यास्पद हो गया था. उसने अपने साथ ही साथ पत्रकारिता के स्तर को भी गाली-गलौच और मदारी के बन्दर तक ले आया था. अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता जगत, खासकर उन दलाल मीडिया चैनलों के लिए भी एक स्पष्ट संकेत है कि वे किसी की दलाली में नीचे गिरकर बदनाम हो जाने के बजाय अपना काम इमानदारी से करें, वरना कल किसने देखा है ? जनता एक दिन हर किसी का हिसाब करती है, भले ही उसको अंजाम तक कोई दूसरा गुंडा गिरोह ही उसे क्यों न पहुंचा दे.

अर्नब गोस्वामी पर पुलिसिया कार्रवाई को दो गुंडा गिरोह के बीच की परस्पर लड़ाई के तौर पर देखा जाना चाहिए. इसमें किसी का भी पक्ष लेना नुकसानदेह ही है क्योंकि अर्नब को पकड़ने वाली यह पुलिसिया गिरोह देश के तमाम प्रगतिशील लोगों को भी ठिकाने लगा रही है. अर्नब भी चूंकि एक गुंडा गिरोह का कुत्ता है, देर सबेर वह बच भी जायेगा, परन्तु देश की जनता को तो अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी.

Read Also –

‘द नेशन वांट्स टु नो !’ की जाने हकीकत
द ग्रेट बनाना रिपब्लिक ऑफ इंडिया
जानिए, आपका टीवी एंकर आपके खिलाफ लड़ रहा है
दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा
जस्टिस मुरलीधर का तबादला : न्यायपालिका का शव
59 ग्राम गांजा पर वितंडा : अब प्रतिरोध और प्रतिकार जरूरी
दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एपी शाह का भाषण

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

इवीएम की धांंधली से भाजपा को वोट

Next Post

करवाचौथ या अन्धविश्वास

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

करवाचौथ या अन्धविश्वास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संविधान में आस्था बनाम हिन्दू आस्था की चुनावी जंग

February 11, 2019

बहुदलीय भारतीय संसदीय राजनीति का दो-ध्रुवीय घिनौना चरित्र

December 7, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.