Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

बालाकोट : लफ्फाज सरकार और तलबाचाटू मीडिया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 4, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बालाकोट : लफ्फाज सरकार और तलबाचाटू मीडिया

भारतीय वायुसेना हमले में बालाकोट के वजाय जाबा नामक जगह पर हुए पाकिस्तानी ‘नुकसान’

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अहमदावाद में ‘लक्ष्य जीतो’ के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दावा करते हैं कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने आतंकी हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर 250 आतंकियों को मार डाला है. लगे हाथ भाजपा अध्यक्ष के इस दावे पर कोई सवाल न खड़े कर सके इसलिए उसने आगे जोड़ते हुए कहा है कि सशस्त्र बलों बलों के साहस पर ‘शक’ करने और भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का सबूत मांगने वाले विपक्षी पार्टियों का मूंह बंद करते हुए कहा कि अगर ये पार्टियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के जरिए हासिल की गई उपब्धियों की प्रशंसा नहीं कर सकती तो उन्हें ‘चुप’ रहना चाहिए.

वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वायुसेना के ऑपरेशन बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल खड़ा करने और सबूत मांगने पर जवाब देने के बजाय उल्टे निशाना साधते हुए कहा कि स्वाभाविक है कि हमें अपनी सेना पर भरोसा और उन पर गर्व करना चाहिए. मुझे अभी तक समझ में नहीं आया कि कुछ लोग अभी तक क्यों सेना पर सवाल करना चाहते हैं ?

एयर फोर्स चीफ बीएस धनोआ ने साफ कहा है कि वायुसेना का मकसद सिर्फ लक्ष्य पर निशाना साधना होता है, वह मरने वालों की संख्या गिनने का काम नहीं करती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर वायुसेना के हमले से नुकसान नहीं हुआ तो वे (पाकिस्तान) हमला नहीं करने नहीं आते. उनके इस बयान के बाद से यह जरूर साफ हो गया है कि खबरों में मरने वाले आतंकियों की संख्या जो बताई जा रही है, उसका कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2019/03/Imran-Khan-says-Missile-Attack-was-about-to-happen-BBC-Hindi.mp4

पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान का स्पीच

बड़ी दूर की कोड़ी फेंकते हुए भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सर्जिकल एयर स्ट्राईक पर लोगों का मूंह बंद करने का प्रयास किया है. परन्तु, हत्या के मुकदमों को अपने माथे से लगाये अमित शाह और हत्याओं की राजनीति करने वाले नरेन्द्र मोदी को शायद यह नहीं पता है कि सूचना-प्रोद्यौगिकी के तेज प्रसार ने दुनिया को बहुत छोटा बना दिया है, जहां सूचनायें किसी के छिपाये नहीं छिप सकती और झूठ बोलने से कोई फायदा नहीं होने वाला, उल्टे किरकिरी ही मचेगी. देश ही नहीं बल्कि दुनिया के पैमाने पर देश, उसकी सरकार और सबसे आगे बढ़कर यहां की मुख्य धारा की बिकाऊ भोंपू मीडिया की खिल्ली ही उड़ेगी क्योंकि रात्रि के अंधेरे में आखिरी किसने गिना कि कम से कम 250 आतंकी मारे गए हैं ?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा है कि जब सेना ऐसे आंकड़ों की पुष्टि नहीं कर रही है तो क्या यह बयान सेना को झूठा साबित करने के लिए है. वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एयर स्ट्राइक पर सरकार से सबूत मांगा है. इससे एक चीज जो साफ हो रही है, वह यह कि सरकार लोगों को वेबकूफ बना रही है, और झूठे आंकड़े देशवासियों के सामने परोस रही है, जिसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है. इन आंकड़ों का अगर कोई अस्तित्व है तो वह अमित शाह और नरेन्द्र मोदी के दिमाग की ख्याली-पुलाव में है क्योंकि अन्य सूत्रों से आने वाली खबरें साफ तौर पर इन आंकड़ों के अस्तित्व से इंकार करते हैं.




अमित शाह और नरेन्द्र मोदी के इन दावों के विपरित आतंकवादी शिविर पर हमले के केंद्र के दावे पर विपक्ष द्वारा सबूत मांगे जाने के बीच केंद्रीय मंत्री एस. एस. अहलुवालिया ने साफ कहा है कि इस हमले का उद्देश्य मानवीय क्षति पहुंचाना नहीं बल्कि एक संदेश देना था कि भारत दुश्मन के क्षेत्र में अंदर दूर तक घुसकर प्रहार कर सकता है. न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी सरकारी प्रवक्ता ने हवाई हमले के हताहतों पर कोई आंकड़ा दिया है बल्कि यह तो भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया ही था, जहां मारे गये आतंकवादियों की अपुष्ट संख्या की चर्चा हो रही थी. हमने भारतीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खबरें देखी हैं और यह भी देखा कि मोदीजी ने क्या कहा था. हवाई हमले के बाद मोदीजी की रैली हुई और उन्होंने हताहतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदीजी या किसी सरकारी प्रवक्ता या हमारे पार्टी अध्यक्ष ने कोई आंकड़ा दिया है ?

भाजपा ही मारे गये आतंकियों की संख्या आदि के बारे में विरोधाभास बयान दे रहे हैं, और किसी भी जवाबदारी से साफ इंकार भी कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नेता सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ’तो मकसद क्या था ? क्या आतंकियों को मारने गए थे या पेड़ उखाड़ने ? क्या यह चुनावी हथकंडा था ?’ विदित हो कि पाकिस्तानी चैनल के अनुसार भारतीय वायुसेना ने बालाकोट की सीमा में हमला ही नहीं किया, बल्कि बालाकोट से 25 किलोमीटर दूर और भारतीय सीमा रेखा से महज 1 या डेढ़ मिनट की हवाई दूरी पर जाबा के इलाके में 5-6 मिसाइल दागे हैं, जिसमें 15-20 पेड़ टुट गये हैं और एक व्यक्ति के घर में दरार पड़ गया है. इस दरार पड़ने से गिरे पत्थरों के टुकड़े से महज थोड़ी चोंटे आयी हैं. वहीं, भारतीय वायु सेना के हमले में एक कौआ मारा गया, जो निःसंदेह आतंकवादी नहीं था. पाकिस्तानी चैनल के अनुसार मिसाइल दागे गये इलाके में कोई घनी आबादी नहीं हैं. दूर-दूर स्थिति थोड़े से घर हैं, जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हम यहां पाकिस्तानी मीडिया के द्वारा जारी किये गये लिंक को यहां डाल रहे हैं.

भारतीय वायुसेना हमले में हुए पाकिस्तानी ‘नुकसान’ का पड़ताल करता पाकिस्तानी चैनल

वहीं, पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ किया और भारतीय सीमा में बम गिराये, जिससे भी किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पिकस्तानी सरकार के अनुसार हमारा मकसद भारतीय जान-माल का नुकसान करना नहीं था, बल्कि यह संदेश देना था, कि पाकिस्तानी वायु सेना भी पलटवार कर सकती है, जैसा कि भारत के केन्द्रीय मंत्री अहलुवालिया ने उपर कहा है.

परन्तु, आंकड़ों की इस लुका-छिपी में एक बात साफ हो गयी कि भारतीय वायु सेना के एक विमान को पाकिस्तानी वायुसेना ने मार गिराया और उसके पायलट अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में सकुशल और बिना शर्त भारत को वापस लौटा दिया गया. जिसका लाईव दुनिया भर के लोगों ने देखा और पाकिस्तान की सरकार और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान को भारत और दुनिया के लोगों ने ‘थैंक्यू’ कहा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पाकिस्तान की संसद में दिया गया स्पीच दुनिया में पाकिस्तान का मानवीय चेहरा उजागर किया वहीं, पाकिस्तान की आवाम के द्वारा शांति का संदेश देने के लिए अपनी ही सरकार के समर्थन में और भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई हेतु प्रदर्शन कर यह जता दिया है पाकिस्तान में लोकतंत्र अपनी ताकत पाने लगी है.

पायलट अभिनंदन का मजाक उड़ाते पाकिस्तान के चैनल

ऐसे में स्पष्ट है कि भारत के द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और 250, 300, 350 आदि मारे गये आतंकियों का आंकड़ा भी महज लफ्फाजी है, जिसका वास्तविक कोई वजूद नहीं है. भारत सरकार और उसके जरखरीद भोंपू मीडिया ने दुनिया भर में भारत को मजाक का पात्र बना दिया है. हमारा देश आज अपराधी, कमजोर और अनपढ़ प्रधानमंत्री का दंश झेल रहा है, जिसका बड़बोलापन पूरी दुनिया में जाहिर हो गया है.




Read Also –

लाशों पर मंडराते गिद्ध ख़ुशी से चीख रहे हैं ! देशवासियो, होशियार रहो !
युद्ध की लालसा में सत्ता पर विराजमान युद्ध पिशाच
पुलवामा में 44 जवानों की हत्या के पीछे कहीं केन्द्र की मोदी सरकार और आरएसएस का हाथ तो नहीं ?
पुलवामा : घात-प्रतिघात में जा रही इंसानी जानें




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Tags: इमरान खानपाकिस्तानभारतीय पायलटसर्जिकल स्ट्राइक
Previous Post

युद्ध की लालसा में सत्ता पर विराजमान युद्ध पिशाच

Next Post

देश के साथ गद्दारी का मीठा फल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

देश के साथ गद्दारी का मीठा फल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिन्दुओं के महान संरक्षक महाराजाधिराज मुग़लकुल शिरोमणि प. पू औरंगजेब जी आलमगीर पर हम आपका ज्ञानवर्धन करेंगे

December 24, 2024

बांग्लादेश में यूं ही नहीं हुआ तख्ता पलट..किसकी साज़िश !

August 6, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.