Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल, 2023 : सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की मोदी की तैयारी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 5, 2024
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल, 2023 : सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की मोदी की तैयारी
ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल, 2023 : सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की मोदी की तैयारी

हर सत्ता विरोधियों को कुचलना चाहती है लेकिन मोदी सरकार जनता को कुचलना चाहती है. मोदी सरकार की लड़ाई विरोधियों से नहीं, देश की जनता से है. इसके लिए उसने लगातार दस सालों से जमकर प्रयास किया. देश को अंतहीन झगड़ों में बांट दिया. झूठ, मिमिक्री, गालियां, अश्लील इशारों के जरिए उसने देश की जनता को बेवकूफ बनाने का जोरदार अभियान चलाया. लाखों स्कूलों को बंद कर दिया. लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों को जेलों में डाला, उनकी हत्या तक की, और अपने जरखरीद (गोदी) मीडिया के जरिये देश में कोहराम मचा दिया.

जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तब उसने तरह तरह का भेष धर कर लोगों को भरमाया. मंदिरों, गलियारों के नाम पर अरबों खरबों का लूट मचाया, देश के किसानों की लाशों पर चढ़कर अडानियों के लिए मुनाफा का समुद्र खोल दिया. और जब जनता की ओर से आवाज उठी तो उसे कुचलने के लेकिन हजारों फौजियों को सड़क पर उतार दिया. सड़कों को काट दिया. सड़कों को कंटेदार लोहे की रड से जाम कर दिया. किसान बाप को फौजी बेटों से पिटवाया, लाठी-गोलियों से आतंक का नया मिसाल कायम किया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

देश के तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर अपना पिट्ठू बैठा दिया. सुप्रीम कोर्ट में दलालों को भर दिया, चुनाव आयोग में अपने दलालों को चुनाव जिताने का जिम्मा सौंप दिया. लेकिन ऐसे भयावह आतंक के बाद भी जब जनता ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से अपना आवाज बुलंद किया, अपनी पीड़ाओं को देश भर में साझा किया, सरकारी आतंक का एक के बाद एक पोल खोल दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि मोदी का तमाशा और उसका आतंक टांय टांय फीस्स हो गया और मोदी सरकार बैशाखी पर आ गई.

विभिन्न संस्थाओं ने जब चुनाव आयोग की दुश्चरित्रता का जांच किया तो निकलकर सामने आया कि चुनाव आयोग ने खुल्लमखुल्ला मोदी के पक्ष में चुनाव को प्रभावित किया और करीब 79 सीटों को घपलाबाजी करते हुए मोदी के झोला में डाल दिया. अन्यथा, मोदी 161 सीट से ज्यादा नहीं जीत सकता था. इससे घबरायी मोदी सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स को नियंत्रित करने के लिए एक बिल संसद में ले आया, जिसका नाम है – प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 (ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज (रेगुलेशन) बिल, 2023).

इस विधेयक के बारे में बोलते हुए विपक्ष की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक लाकर डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफार्मों, निजी तौर पर लिखने और बोलने वालों पर लगाम लगाने की तैयारी करने की कार्यवाही का बिल बताया है. उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी (यंग इंडिया, 1922) और जवाहर लाल नेहरू (मार्च, 1940) भाषण और प्रेस की स्वतंत्रता पर जोर दिया था.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमें सबसे पहले स्वतंत्र अभिव्यक्ति और संगठन के अधिकार को हासिल करना चाहिए और इन अधिकारों की रक्षा जान देकर भी करनी चाहिए. प्रेस की आजादी का मतलब यह नहीं होता कि जो चीजें हम छपी हुई देखना चाहें, सिर्फ उन्हीं की अनुमति दें, इस तरह की आजादी से तो कोई अत्याचारी भी सहमत हो जाएगा. नागरिक स्वतंत्रताओं और प्रेस की आजादी का मतलब है कि हम जो चीज न चाहें उनकी भी अनुमति दें और अपनी आलोचना बर्दाश्त करें.’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हमारे नागरिकों को मिली अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिली है. इसके लिए वर्षों तक लाखों लोगों ने लड़ाई लड़ी है. नागरिक स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की महान विरासत है. आजाद भारत के इतिहास में कभी कोई सरकार नागरिकों को मिली स्वतंत्रता को कुचलने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी. आज एक तरफ सत्ता के जोर से पूरे मीडिया को सरकारी भोंपू बना दिया गया है दूसरी तरफ, भाजपा सरकार ब्रॉडकास्ट बिल लाकर डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, ओटीटी प्लैटफॉर्म्स और यहां तक कि निजी हैसियत में लिखने-बोलने वालों की जुबान पर ताला लगाने की तैयारी कर रही है. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. देश ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा.’

वहीं, प्रस्तावित प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 के बारे में चिंता जताते हुए ‘नेटवर्क ऑफ वीमेन इन मीडिया, इंडिया’ (एनडब्ल्यूएमआई) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सौंपे एक आवेदन में कहा है कि विधेयक के परिणामस्वरूप प्रसारण और डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण और अति-विनियमन हो सकता है. एनडब्ल्यूएमआई ने सरकार से आग्रह किया कि वह सभी हितधारकों के साथ गहन विचार-विमर्श किए बिना विधेयक को आगे न बढ़ाए. इसने चेतावनी दी कि यह विधेयक देश में मीडिया परिदृश्य को व्यापक रूप से बदल सकता है.

एक बयान में एनडब्ल्यूएमआई ने कहा कि उसने प्रस्तावित विधेयक के संबंध में केंद्र सरकार को विस्तृत जानकारी दी है, जिसे हाल ही में मंत्रालय द्वारा जनता और हितधारकों से फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है. इस विधेयक में साफ तौर पर कहा गया है, ‘प्रसारण विधेयक, केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 को प्रतिस्थापित करना चाहता है, जिसका घोषित उद्देश्य टेलीविजन से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों तक सभी प्रकार की प्रसारण सामग्री के लिए एक व्यापक नियामक व्यवस्था प्रदान करना है… सरकार देश के मनोरंजन और समाचार मीडिया को नियंत्रित करने के लिए इस विधेयक के माध्यम से खुद को अत्यधिक शक्तियां प्रदान करती है.’

एनडब्ल्यूएमआई ने कहा है, ‘नियंत्रण और अत्यधिक विनियमन का यह इरादा स्वस्थ, स्वतंत्र मीडिया या मनोरंजन की समृद्ध संस्कृति के हित में नहीं है. यह हर जगह परिपक्व लोकतंत्रों में मीडिया की स्वतंत्रता की नींव के खिलाफ है और भारत में मुक्त प्रेस, मुक्त भाषण और रचनात्मक स्वतंत्रता को अपूरणीय क्षति पहुंचाएगा. मसौदा विधेयक के अस्पष्ट शब्दों वाले प्रावधान, जिसमें ‘समाचार और समसामयिक मामलों के कार्यक्रमों’ की परिभाषा भी शामिल है, इसे व्यक्तिगत यूट्यूबर्स, पेशेवर पत्रकारों और यहां तक ​​कि नागरिक पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी कवर करने की क्षमता प्रदान करते हैं. विधेयक समाचार संगठनों पर ऐसी आवश्यकताएं और बोझ डालता है, जो बड़े प्रसारण नेटवर्क के लिए बोझिल होते हुए भी छोटे समाचार ऑपरेटरों को व्यवसाय से बाहर कर सकता है.’

इसमें कहा गया है कि विधेयक में कार्यक्रम संहिता और विज्ञापन संहिता का उल्लेख किया गया है, ‘जैसा कि निर्धारित किया जा सकता है.’ एनडब्ल्यूएमआई ने कहा, “जब तक सरकार प्रस्तावित संहिताओं की रूपरेखा प्रकाशित नहीं करती और उन संहिताओं पर प्रतिक्रिया नहीं मांगती, तब तक विधेयक पर कोई भी सार्वजनिक परामर्श निरर्थक है.’ उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में, मसौदा विधेयक का प्रकाशन ही मनोरंजन और समाचार सामग्री के रचनाकारों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा.

एनडब्ल्यूएमआई ने कहा कि विधेयक में न केवल इस बात की समझ की कमी दिखाई गई है कि समाचार क्या होता है, बल्कि समाचार संगठनों की कार्यप्रणाली की भी समझ की कमी दिखाई गई है, जब इसमें उन्हें मनोरंजन विषय-वस्तु के सृजनकर्ताओं के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है, विशेष रूप से समाचारकर्मियों के कार्य को विषय-वस्तु मूल्यांकन समितियों (सीईसी) के अधीन करने के प्रावधान को देखते हुए. इसमें कहा गया है कि विधेयक में प्रयुक्त शब्द ‘स्व-प्रमाणन’ एक गलत नाम है, क्योंकि यह विधेयक केंद्र सरकार को मुख्य चुनाव आयुक्तों के गठन में प्रमुख भूमिका देता है और इसका अर्थ है कि सरकार प्रसारकों द्वारा तैयार की जा रही विषय-वस्तु की निगरानी के लिए संपादकीय पैनल चलाएगी.’

एनडब्ल्यूएमआई ने कहा, ‘ओटीटी प्लेटफार्मों के संदर्भ में, सीईसी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कामकाज की नकल करने के लिए तैयार हैं… एक वैधानिक निकाय जिसकी भारतीय फिल्म निर्माताओं की पीढ़ियों द्वारा आलोचना और विरोध किया गया है… ओटीटी को सीबीएफसी जैसी संस्थाओं के तहत लाना इस सरकार द्वारा गठित और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की समिति की सिफारिश की भावना की अवहेलना करता है, जिसने फिल्मों के लिए भी अधिक उदार प्रमाणन प्रणाली की मांग की थी.’

एनडब्ल्यूएमआई ने कहा कि विधेयक के अनुसार समाचार और मनोरंजन मीडिया के कामकाज में केंद्र की व्यापक भूमिका, प्रसारण सलाहकार परिषद के गठन की आवश्यकता से और बढ़ जाएगी, क्योंकि इसकी संरचना मुख्य रूप से केंद्र द्वारा तय की जाएगी. वहीं भारत के मशहूर जनवादी पत्रकार रविश कुमार ने साफ कहा है कि यह विधेयक सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मौजूद पत्रकारों का मूंह बंद करने की कोशिश है. पूछिए सरकार से कि इस ब्रॉडकास्ट बिल में ऐसा क्यों हैं ?

Read Also –

हामिद अंसारी और भारतीय मीडिया पर पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा का बेबाक राय
गरीबों के घरों पर दहाड़ने वाला बुलडोजर और गोदी मीडिया अमीरों के घरों के सामने बुलडॉग क्यों बन जाता है ?
न्यूज नेटवर्क ‘अलजजीरा’ के दम पर कतर बना वैश्विक ताकत और गोदी मीडिया के दम पर भारत वैश्विक मजाक
गोदी मीडिया मोदी सरकार द्वारा पोषित एक राष्ट्रीय शर्म है
पहली बार कैमरों, सोशल मीडिया के चलते पूरा देश मनु के राज को देख रहा है
लकड़बग्घा की चीख – ‘सोशल मीडिया बंद करो !’
सोशल मीडिया की जनवादी व्यापकता मुख्यधारा की मीडिया पर करारा तमाचा
वैकल्पिक मीडिया व ‘सोशल मीडिया’ और बदलाव की राजनीति

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

विरासत

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप-डे : दुनिया के सबसे बड़े दोस्त क्रांतिकारी फ्रेडरिक एंगेल्स की याद में

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप-डे : दुनिया के सबसे बड़े दोस्त क्रांतिकारी फ्रेडरिक एंगेल्स की याद में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘मेरी मौत हिंदुस्तान की न्यायिक और सियासती व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग होगी’ – अफजल गुरु

January 21, 2020

आसमान से जमीन की हकीकत नहीं दिखती

December 14, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.