Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कैमराजीवी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 9, 2022
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कैमराजीवी
कैमराजीवी

किसी युग में एक कैमराजीवी हुआ करता था. इतिहास की पुस्तकों में उसका नाम ठीक-ठीक नहीं मिलता मगर इतना अवश्य ज्ञात होता है कि उसके नाम के अंत में इन्द्र जैसा कोई शब्द था – सुरेन्द्र, धनेन्द्र, सत्येन्द्र, धर्मेन्द्र, वीरेन्द्र या नरेन्द्र टाइप कुछ. वैसे उसका सबसे प्रचलित नाम कैमराजीवी था. उस समय दुनिया में किसी से पूछने पर कि कैमराजीवी किस देश के, किस शहर के, किस पथ के, किस बंगले में रहता है, कोई भी मुस्कुराते या हंसते हुए बता देता था.

बताते हैं कि असली नाम से पूछने पर उसके पड़ोसी तक कन्फ्यूजिया जाते थे. वैसे सच यह है कि उसका कोई पड़ोसी नहीं था. वह भी किसी का पड़ोसी नहीं था. वही अपना पड़ोसी, मित्र, पत्नी, भाई, बहन, बेटा, बेटी, चाचा, ताऊ, मां, पिता सबकुछ था. अपना पूर्वज भी वही था.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

खैर, उसकी विशेषता यह थी कि कैमरे के बिना वह जी नहीं सकता था. कैमरा ही उसका ऑक्सीजन था. उसकी रोटी, दाल, चावल, खिचड़ी, फाफड़ा था. जिस ऑक्सीजन के बगैर हम जी नहीं सकते, उसने सफलतापूर्वक प्रयोग करके दुनिया को दिखा दिया कि उसके बगैर वह आराम से जी सकता है, मगर कैमरे के बगैर दस मिनट जीना भी उसके लिए मुश्किल है.

शुरू में सुबह वह बिस्तर से उठता ही तब था जब कैमरा चालू मिलता था. एक बार कैमरामेन के देर से आने की वजह से उसे दस मिनट तक बिस्तर में यूं ही पड़े रहना पड़ा. उसकी सांस ऊपर-नीचे होने लगी थी. अब गया, तब गया जैसा होने लगा था. खैर दस मिनट तक वह इस ऑक्सीजन के बगैर किसी तरह जिंदा रह गया. इसे वह प्रभु की विशेष कृपा मानता है और इसके लिए वह ईश्वर को धन्यवाद देना कभी नहीं भूलता. इधर वह दूसरों से कहता है, मुझे धन्यवाद दो, उधर वह ईश्वर को बिलानागा इतनी बार धन्यवाद दे चुका है कि बोर होकर ईश्वर ने उसके धन्यवाद को हमेशा के लिए ब्लाक कर दिया है.

एक दिन भगवान श्री राम उसके सपने में मात्र यह बताने के लिए आए थे कि आपने प्रातःकालीन कर्मों को तू कैमरे में दर्ज मत करवाया कर, यह अच्छा नहीं लगता. यह मानव सभ्यता के विरुद्ध है. मैं तुझे गारंटी देता हूं कि तू जब तक तैयार होकर ब्रेकफास्ट की टेबल तक नहीं पहुंच जाएगा, तब तक तुझे कुछ नहीं होगा. उसके बाद के एक मिनट की भी मैं गारंटी नहीं दे सकता.

उसने यह चुपचाप सुन तो लिया मगर फिर उसे ख्याल आया कि वह तो बहुत बड़ी तोप है. उसने पूछा- ‘भाईसाहब, आपकी तारीफ ? और यह भी बताइए कि आप मेरे सपने में किसकी इजाजत से आए हैं ? आपने जो किया है, यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है‌, इससे मेरी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी.

खैर उन्होंने बताया कि मैं फलां- फलां हूं. तब उसने पूछा- ‘आपके पास अपना आधार कार्ड तो होगा ? दिखाइए प्लीज़ वरना मैं कैसे मान लूं कि आप भगवान राम हैं ? मेरे सपने में तो मेरे स्वर्गीय पिताश्री भी आते हैं तो अपना आधार कार्ड साथ लेकर आते हैं और मुझे दिखाते हैं. आप ब्रह्मा, विष्णु, महेश हों तो भी आपको मेरे सपने में आने के लिए थ्रू प्रापर चैनल ही आना होगा. अपना आधार कार्ड दिखाना होगा. सेक्युरिटी क्लीयरेंस लेना होगा. जाइए अब जल्दी भागिए यहां से. मेरी सेक्युरिटी को पता चल गया तो आपकी खैर नहीं. मैं आपको अब एक मिनट भी इंटरटेन नहीं कर सकता. मगर कैमराजीवी की पश्चात बुद्धि ने चमत्कार दिखाया. उसने उसी सुबह से दैनिक कर्मों को कैमरे की नजर से बाहर करवा दिया.

कैमरा इससे दुःखी बहुत हुआ. कैमराजीवी ने कैमरे से कहा कि भाई, दुःखी तो मैं भी हूं मगर लगता है कि सपने में स्वयं भगवान श्री राम आए थे‌. उनकी सलाह को न मानना मैं अफोर्ड नहीं कर सकता. फिर भी तुम्हें इस वजह से जो आत्मिक कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं.

बताते हैं जीवन में उसने पहली और आखिरी बार किसी से माफी मांगी थी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार कैमरे से माफी मांगनेवाला वह दुनिया का पहला और अभी तक का आखिरी इनसान है.

क्षमा मांगने पर कैमरे ने हृदय की उदारता का परिचय देते हुए कैमराजीवी के इस पहले अपराध को माफ कर दिया‌ मगर यह शर्त रखी कि आगे से ऐसी कोई अपराध क्षम्य नहीं होगा. कैमराजीवी ने भगवान की कसम खाकर कहा कि चाहे जो हो जाए, सपने में या प्रत्यक्ष ब्रह्मा, विष्णु, महेश भी प्रकट हो जाएं तो वह उनकी बात नहीं मानेगा. कैमरे को उसके वचनों पर विश्वास तो नहीं था क्योंकि छाती ठोककर दिए गए ऐसे वचनों को न निभाना उसका स्वभाव था मगर फिर भी कैमरा मान गया कि चलो, देखते हैं, होता क्या है.

कहते हैं कि कैमराजीवी ने अपने पूरे जीवन में किसी एक से अपना वचन निभाया तो वह केवल और केवल कैमरा था. आज भी उसकी इस वचनबद्धता को याद करते हुए लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

अब विवाह समारोहों में दूल्हा-दुल्हन से सात नहीं, आठ वचन लेने को कहा जाता है. उसमें एक वचन यह होता है कि जैसे कैमराजीवी ने कैमरे से आजीवन अपना वचन निभाया, उसी तरह हम भी परस्पर वचन निभाएंगे. आजकल इस वचन के बगैर हुआ विवाह अनैतिक और अमान्य माना जाता है.

  • विष्णु नागर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जीएम टेक्नोलॉजी और ड्रोन : मोदी ने भारत की कृषि व्यवस्था की विनाश कथा लिख दी है

Next Post

कब सहिष्णु थे आप ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

कब सहिष्णु थे आप ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलो !

February 1, 2022

कोरोना : महामारी अथवा साज़िश, एक पड़ताल

March 21, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.