Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

दिल्ली में कम्युनिस्ट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 10, 2025
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में कम्युनिस्ट होना सरल है
बनिस्बत हमारे शहर के
और भी कठिन है,
हमारे जिले के किसी गांव के

दिल्ली में कम्युनिस्ट से कोई नहीं घबराता है
सोचते हैं कि कविता-वविता लिखता होगा
अकादमियों में भाषण देता होगा
शराब पी कर नारे लगाता होगा
तब इसे ज्यादातर लोग मत्त समझ कर
आगे बढ़ जाते होंगे
कम से कम कम्युनिस्ट नहीं समझते होंगे
सो,
वह एक सुरक्षित और आदरणीय घेरे में रहता है
और कम्युनिस्ट बना रहता है

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बहुत फर्क है कॉमरेड,
हमारे जैसे छोटे शहर में
कम्युनिस्ट होना,
जहां परली गली तो क्या,
लगभग
सारी गलियों के लोग पहचानते हैं..
जब हारी हुई पार्टी होती है
तब तो वह विदूषक समझ लिया जाता है
लुंपेन, लंपट, दोगले,
जो कल उसे सलाम करते थे
दूर से हंसते हैं,
पास आ कर फुसफुसा कर दांत निपोर कर
चले जाते हैं,
उन्हें,
दिल्ली वालों की तरह पता नहीं होता
कि यह कविता भी लिखता है,
नाटक भी करता था
हमारे शहर में कम्युनिस्ट बने रहना ही
कम्युनिस्ट होना होता है

और भी मुश्किल है,
हमारे जिले के गांवों में जहां,
वह सच ही
कम्युनिस्ट हो जाता है,
होता जाता है,
क्योंकि उनमें से इक्का-दुक्कों नें ही
मार्क्स-लेनिन को पढ़ा होता है,

सो वे गुरबतों की ठोकरें खा कर,
मजलूमियत के धक्के खाते हुए
अपने शत्रु को पहचान लेते हैं
नारे लगाते हैं, जुलूसों में बढ़-चढ़ कर,
सोये बगैर ही
क्रांति के सपने देखते हैं और
अंत में संपत्ति के विवाद के बहाने
उनकी हत्या कर किसी पेड़-सा काट कर
खेत के किनारे फेंक दिए जाते हैं

तो महोदय,
आपको भी लगा ही होगा कि दिल्ली में
कम्युनिस्ट होना सरल तो है,
जबकि दिल्ली वालों को लगता है
कि उनके बगैर तो मार्क्स की हत्या ही हो जाती

  • प्रमोद बेड़िया

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर खूंखार पुलिसियों का बड़ा हमला

Next Post

नून रोटी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

नून रोटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आग

March 2, 2023

भाकपा (माओवादी) ने 20 नवंबर को एक दिवसीय (24 घंटा) ‘भारत बंद’ का किया ऐलान

November 19, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.