Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कंपाउंडर और 12 नंबर की दवा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 8, 2021
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक शहर में एक जाने-माने होम्योपैथी के डॉक्टर थे, जिन्होंने प्राण पण से लोगों की सेवा की थी. वे मरीज़ों के घर पर भी जाते और कई बार रेलवे अस्पताल भी जाते.

उस समय के लोगों में एक कॉमन सेंस था कि ज़रूरत मरीज़ों को बचाने की है, न कि विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की मीन मेख करने की.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

ख़ैर, एक शाम जब बूढ़े डॉक्टर अपनी क्लिनिक में मरीज़ों को देख रहे थे तो एक मरीज़ के घर से बुलावा आ गया. उन्होंने जाते हुए अपने कंपाउंडर को कहा कि फलाना शशि आने वाले हैं और उनको 12 नंबर की दवा रैक पर से देना है.

कंपाउंड, जिसके पास मूर्खोचित अति आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं थी, ने ज़ोर से गर्दन हिलाई और डॉक्टर साहब आश्वस्त हो कर चल लिए.

रात गई बात गई.

दूसरे दिन सुबह दस बजे डॉक्टर साहब क्लिनिक पहुंचे. कंपाउंडर ने साफ़ सफ़ाई कर दी थी. डॉक्टर साहब के बैठते ही रोते दहाड़े मारते हुए शशि पहुंचा.

‘क्या हुआ रे ?’ ये वही मरीज़ था जिसके लिए डॉक्टर साहब ने कंपाउंडर के पास दवा छोड़ गये थे.

‘मर गया डॉक्टर साहब…’ दर्द से छटपटाते हुए मरीज़ ने कहा.

‘बहुत ज़ोर से प्रेशर आ रहा है और पैखाना जाने पर कुछ नहीं निकलता…मर गया सर.’

डॉक्टर साहब चौंक पड़े – ‘अरे ये कैसे !’

फिर कंपाउंडर को पूछा – ‘तूने 12 नंबर की दवा दी थी शशि को ?’

कंपाउंडर ने जिसके चेहरे पर अभी भी आत्मविश्वास का तेज चमक था, धीरे से कहा – ‘हाँ सर ?’

‘फिर ऐसा हो ही नहीं सकता !’ कहते हुए डॉक्टर साहब ने रैक को खंगाला. 12 नंबर की दवा वहीं पड़ी थी.

‘हरामजादे तूने क्या दे दिया शशि को ?’

‘सर, वो 12 नंबर की दवा नहीं मिली तो 5 नंबर और 7 नंबर की दवा मिला कर 12 नंबर बना दिया.’

डॉक्टर बंगाली थे. उन्होंने बंगला में कहा – ‘हे भगवान. साते टान पांचे बेग, तूई हारामजादा दूटो मिशिए 12 बानिये दिली !!’

मतलब, 7 नंबर की दवा पैखाने को रोकने के लिए है और 5 नंबर की दवा पेट साफ़ करने के लिए है, तुम हरामजादे ने दोनों को मिला कर 12 नंबर की दवा बना दी ?

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

डरपोक प्रधानमंत्री का ‘प्रधानमंत्री राज्यमंत्री विस्तार परियोजना’

Next Post

भूख

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

भूख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंदुत्व फासीवाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा

December 9, 2024

मैं जश्न तब मनाऊंगा जब हर आंख से आंसू पोंछ दिया जाएगा – हिमांशु कुमार

August 15, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.