Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कोरोना एक राजनीतिक महामारी है, जिसका खेल एक बार फिर से शुरू हो गया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 21, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना एक राजनीतिक महामारी है. जिसका सबसे ज्यादा फायदा तानाशाही चलाने वाली सरकारों ने उठाया है. चुनावी रैलियों में हजारों की भीड़ आने पर कोरोना नहीं फैलेगा और शादियों में 200 से अधिक मेहमान आ जाएंगे तो कोरोना फैल जाएगा. ये है दोगलापन इस वर्तमान सरकार का. यही कारण है कि देश में कोरोना एक राजनीतिक महामारी है, जिसका खेल एक बार फिर से शुरू हो गया है.

कोरोना एक राजनीतिक महामारी

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

गिरीश मालवीय

मीडिया में ग़जब की ताकत है. वो कोई भी मुद्दा आपके दिमाग में ठूंंस देता है. आप कुछ दिनों पहले बिहार चुनाव के दिनों को याद करिए. कहीं आपको कोरोना देश में नजर आ रहा था ? लेकिन आज आप देखिए मीडिया कोरोना मय हो चुका है.

सितंबर के आखिर में देश मे रोज लगभग 90 हजार पेशेंट आ रहे थे, तब कोरोना की बड़ी छिटपुट न्यूज़ आती थी लेकिन पिछले 4-5 दिनों से देखिए जैसे ही यूरोप, अमेरिका में पेशेंट बढ़ने शुरू हुए कोरोना की दूसरी लहर का हल्ला मच गया. अचानक से मीडिया में कोरोना प्राइम टाइम में शामिल हो गया, जैसे कोरोना फिर से लौट आया हो ! वैसे आजकल तो सोशल मीडिया के बड़े-बड़े महारथी भी कोरोना को याद कर रहे हैं. रोज कोरोना की पोस्ट कर रहे हैं.

अच्छा, आपको लग रहा होगा कि मैं झूठ कह रहा हूंं तो आपको एक बात और याद दिलाता हूंं. जब शुरुआत में कोरोना के केस बढ़ने शुरू हुए तो मीडिया में खबरें आती थी कि एक बीमार नाई ने दाढ़ी कटिंग बनाई तो दुकान से सैकड़ों लोग संक्रमित हो गए, या हलवाई को कोरोना था तो भोज में शामिल लोगों को भी कोरोना हो गया. जमाती तो खैर कोरोना में ही बदनाम हुए थे लेकिन जब अनलॉक हुआ और भारत में कोरोना केस 80-90 हजार प्रतिदिन आने लगे तो ऐसी खबरें आना बिल्कुल बन्द-सी हो गयी.
क्या तब ऐसा संक्रमण होना बन्द हो गया था ?

ऐसी खबरों का दूसरा दौर फिर से शुरू हो गया है. अब एक बार फिर ऐसी खबरें फैलाई जा रही है, जैसे, हरियाणा के स्कूल में 31 बच्चों को कोरोना हुआ. इंदौर में ज्वेलरी शॉप के 31 कर्मचारियों को कोरोना हुआ और उनसे संपर्क में आने वाले ग्राहको की जांंच की जाएगी.

अच्छा एक बात और बताइये, कहीं आपने ऐसी खबरें पढ़ी कि मोदी की चुनावी रैली में कोरोना पॉजिटिव के शामिल होने से सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव हुए ? या किसी अन्य नेता की रैली के बारे में ऐसी खबर आई हो ?

हमारे इंदौर में जिस समय विधानसभा उप चुनाव की सरगर्मी चल रही थी, मरीज बेहद कम थे जबकि रोज हजारों लोगों की भीड़ जुट रही थी. नेताओं की रैलियां बदस्तूर जारी थी. जिस दिन 3 नवम्बर को यहांं मतदान थे उस दिन इंदौर में सिर्फ 52 मरीज थे. दो दिन पहले मंगलवार को इंदौर में 194 नए मरीज मिले हैं. बुधवार को 293 और गुरुवार को मरीजों की संख्या 313 हो गयी है, यानी चुनाव खत्म मरीज बढ़ा दो ?

क्या महामारी चुनाव की तारीख देखकर आती है ? ये कैसी महामारी है जो प्रशासन की इच्छा पर निर्भर है ? वो जब चाहे मरीज निकालता है, जब चाहता है मरीज निकालना बन्द कर देता है !

ये कैसी महामारी है जो मीडिया की इच्छा पर निर्भर है ? वो जब खबर बताता है, पैनिक फैलाता है तब ही लोगों को याद आता है कि इससे डरना है. जब देश मे 95 हजार मरीज रोज आते हैं तब कोई खबर नही आती लेकिन जैसे ही 40-45 हजार मरीज रोज आते हैं, वैसे ही हल्ला शुरू कर देता है !

कोरोना एक राजनीतिक महामारी है

क्या अब तक भी आपको यह समझ में नही आया कि सरकारें कोरोना टेस्टिंग को टूल की तरह इस्तेमाल कर रही है ? कोरोना का बहाना बनाकर संसद का शीतकालीन सत्र स्थगित किया गया. हमेशा यही कहता हूंं कि कोरोना एक राजनीतिक महामारी है जिसका सबसे ज्यादा फायदा तानाशाही चलाने वाली सरकारों ने उठाया है. चुनावी रैलियों में हजारों की भीड़ आने पर कोरोना नहीं फैलेगा और शादियों में 200 से अधिक मेहमान आ जाएंगे तो कोरोना फैल जाएगा. ये है दोगलापन इस वर्तमान सरकार का.

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

लुंपेन भारत में आपका स्वागत है

Next Post

शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ आसान नहीं है लड़ाई

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ आसान नहीं है लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रूढ़िबद्धताओं और विचारधारा से भी मुक्त है नामवर सिंह की विश्वदृष्टि

February 27, 2023

चे-ग्वेरा के जन्म दिन पर ‘चे’ को याद करते हुए

June 14, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.