Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कारपोरेट सत्ता का खुल्लमखुल्ला लूट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 1, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कारपोरेट सत्ता का खुल्लमखुल्ला लूट

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

अभी, साल दो साल पहले ही तो हम उन खबरों को देख-सुन कर हलकान हुए जा रहे थे कि कोई रोटोमैक कंपनी सरकारी बैंकों का 2,850 करोड़ रुपये कर्ज लेकर अब उसकी अदायगी में हीला हवाली कर रही है, और कि, सरकार उस कंपनी के मालिक कोठारी बंधुओं पर ‘कड़ी कार्रवाई’ करने के मूड में है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

फिर, खबरें आने लगी कि आज कंपनी परिसर पर सरकार ने छापा मारा, कि आज मालिक बंधुओं से कड़ी पूछताछ हो रही है, कि उनसे बैंकों के कर्ज की राशि वसूल की जाएगी आदि-आदि.

अब आज हम खबरों में देख-सुन रहे हैं कि 2,850 करोड़ रुपये का वह बैंक कर्ज सरकार ने ‘राइट ऑफ’ कर दिया और कंपनी मालिक को ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित कर दिया.

‘राइट ऑफ’ बोले तो, सरकार ने उस कर्ज की राशि को बट्टे-खाते में डाल दिया, जबकि ‘विलफुल डिफाल्टर’ का अर्थ हमें यह समझाया जा रहा है कि ऐसा कर्जदार, जो कर्ज चुकाने में तो सक्षम है, लेकिन चुकाने की मंशा नहीं रखता.

हम तमाम टैक्स पेयर्स, बेरोजगार और निरीह नागरिक ‘विलफुल डिफाल्टर’ और ‘राइट ऑफ’ की परिभाषाएं समझने की कोशिश करते हैरत में हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है ?

कोई हजारों-हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले ले, चुकाने में सक्षम भी हो, लेकिन चुकाने की मंशा नहीं रखता हो, तो कानून क्या करे ? क्या सिर्फ यही कि कर्ज की उस भारी-भरकम राशि को बट्टे-खाते में डाल दे और हमें उसकी परिभाषा समझा दी जाए कि जी, हम भूले नहीं हैं उस कर्ज को, कोशिश जारी है…???

रोटोमैक कम्पनी एक छोटा-सा हिस्सा है इस गोरखधंधे का, जिसमें भारत के मेहनतकश लोगों के बैंकों में जमा पैसों को बड़े लोग कर्ज के रूप में लेते हैं और फिर ‘विलफुल डिफाल्टर’ बन जाते हैं. कोई इस राशि को पचा कर विदेश में ‘सेटल’ हो जाता है, किसी का पता ही नहीं चलता कि आजकल वह है कहांं ?

सुनते हैं, राइट ऑफ की गई राशि 10 लाख करोड़ से ऊपर जा पहुंची है. यानी 10 पर इतने शून्य…जिन्हें गिनते-गिनते आपका माथा सुन्न हो जाए.

पहले यूपीए सरकार इन बड़े लोगों को कर्ज देती थी और फिर वे बड़ी ही मासूमियत से विलफुल डिफाल्टर बन जाते थे, ‘लो जी, मैं कर्ज नहीं चुकाने वाला, जो करना है कर लो.’

उतनी ही मासूमियत से सरकार कर्ज की राशि को राइट ऑफ कर देती थी. पब्लिक में चिल्ल-पों होती तो जो भी संबंधित मंत्री या अधिकारी होता, हमें अर्थशास्त्र की गूढ़ शब्दावलियों में समझा देता कि….

फिर साहब का राज आया. नया नेता, नया दौर. लेकिन बड़े लोग वही, उनका रसूख वही, बैंक वही, कर्ज लेने की शैली वही, लिया हुआ कर्ज न चुकाने की मंशा वही और फिर मंत्री के बोल वही, हाकिमों के बोल वही.

‘…सरकार छोड़ेगी नहीं डिफाल्टर्स को…’

‘…कड़ी कार्रवाई होगी…’

‘…सरकारी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, ताकि बैंकों के कर्ज वसूल किये जा सकें…’

लेकिन निष्कर्ष यही कि हर साल हजारों-लाखों करोड़ के लोन ‘राइट ऑफ’ किये जाते रहे, बैंकों का भट्ठा बैठता रहा, पब्लिक पर टैक्सों की मार बढ़ती गई. देश विकास की नई गाथाएं रचता रहा.

एनडीए सरकार बोलती है कि ‘यह सब यूपीए सरकार का किया धरा है. हम तो उनके पापों को ढो रहे हैं जी.’ यूपीए के नेता बोलते हैं कि ‘हिसाब सामने लाओ, कितने कर्ज हमने बांटे और राइट ऑफ किये, कितने कर्ज आपने बांटे और राइट ऑफ किये.’

जाहिर है, साहब के राज के भी तो सातवें वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं हम. आखिर, यह गंगा साफ होने की जगह और ज्यादा, और ज्यादा मैली ही कैसे होती जा रही है ?

एक अपने मेहुल भाई हैं कोई. सुना है, हीरा आदि का कारोबार करते हैं. कोई नीरव मोदी हैं. ऐसा ही कुछ चमकता-दमकता कारोबार उनका भी है. चर्चा है कि दोनों कभी साहब के नजदीकी थे. फिर, एक दिन सुना कि दोनों विदेश भाग गए. कोई इस देश, तो कोई उस देश.

क्यों भागे ? क्योंकि, दोनों ने 4-5 हजार करोड़ के कर्ज लिए सरकारी बैंकों से, और फिर उन्हें ‘विलफुल डिफाल्टर’ बनने का शौक चर्राया.

कितना मजा आता है न, इस गरीब देश के मेहनतकश नागरिकों के पैसे डकारने में और फिर विदेशों की सैर पर निकल जाने में.

अब सुन रहे हैं कि जो 68,607 करोड़ रुपयों के बैंक कर्ज ‘राइट ऑफ’ किये गए हैं अभी कल-परसों, और दर्जनाधिक महान आत्माओं को ‘विलफुल डिफाल्टर’ घोषित किया गया है, उनमें अपने मेहुल भाई आदि भी हैं.

रोड पर भूखे भटक रहे श्रमिकों को खाना देने के लिये, कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिये सरकार नौकरी करने वालों का डीए रोक कर सवा लाख करोड़ रुपये ले रही है, प्रति माह एक दिन का वेतन अगले एक साल तक अलग से. हालांकि, यह अलग बात है कि कितने भूखों को पेट भर खाना मिल पा रहा है इस अफरातफरी में.

हमें कहा जा रहा है कि देश के लिये बलिदान करो और खरबपतियों का 68,607 करोड़ रुपया आनन-फानन में बट्टे खाते में डाल दिया. मामला 10-11 लाख करोड़ रुपयों पर जा पहुंचा है.

लानत है इस कारपोरेट राज को, जो खुल्लमखुल्ला लूट तंत्र बन गया है. हिसाब सामने आना चाहिये. कितना मनमोहन सरकार ने कारपोरेट लोन बांटा और फिर राइट ऑफ किया, कितना मोदी सरकार ने. एक-एक पाई का हिसाब सामने आना चाहिये और जिम्मेदारी निर्धारित की जानी चाहिये.

बहुत अधिक गरीबी है इस देश में. दुनिया के सर्वाधिक कुपोषितों की भीड़ है यहां. ये सब भी मां भारती की ही संतानें हैं.

हमारी राजनीति कारपोरेट संस्कृति की बंधक बन गई है. सत्ता तो राजनीतिक संस्कृति की कोख से ही निकलती है. तो फिर सत्ता से क्या उम्मीद करें…???

Read Also –

हर संघी ब्राह्मणवाद और सामंतवाद का लठैत मात्र है
कोराना के नाम पर जांच किट में लूटखसोट
मानसिक गुलामी के खेल का नियम तो बदलना ही होगा
गोदामों में भरा है अनाज, पर लोग भूख से मर रहे हैं

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कोरोना वायरस और रेमडेसिवियर दवा

Next Post

21वीं सदी के षड्यंत्रकारी अपराधिक तुग़लक़

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

21वीं सदी के षड्यंत्रकारी अपराधिक तुग़लक़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंडनवर्ग की नई रिपोर्ट को आसान शब्दों में समझें

August 13, 2024

डॉन की तलाश 11 मुल्कों की सेबी और ’11 चौराहों की जनता’ कर रही है

February 6, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.