Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आदिवासी भीमा की जमीन पर CRPF ने कब्जा कर कैम्प बनाया, जमीन वापस करें कांग्रेसी सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 8, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कानून के मुताबिक़ किसी अनुसूचित जाति या जनजाति के व्यक्ति की ज़मीन पर कब्ज़ा करना अत्याचार की श्रेणी में आता है और गैर ज़मानती अपराध है.
आदिवासी भीमा की जमीन पर CRPF ने कब्जा कर कैम्प बनाया, जमीन वापस करें कांग्रेसी सरकार
आदिवासी भीमा की जमीन पर CRPF ने कब्जा कर कैम्प बनाया, जमीन वापस करें कांग्रेसी सरकार
हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, गांधीवादी विचारक

मुझसे अक्सर पुलिस अधिकारी शिकायत करते हैं कि आप सरकार की गलती तो बताते हैं लेकिन आप नक्सलियों की गलती कभी नहीं बताते..मैं जवाब देता हूं कि क्योंकि मैं सरकार की तरफ हूं इसलिए सरकार को गलती करने से रोकता हूं. अगर मैं नक्सलियों की तरफ होता तो उनका सलाहकार बन कर उन्हें उनकी गलतियां बताता और उनके आन्दोलन को आगे बढ़ाता.

यही गलती हमारे बहुत अच्छी सोच वाले दोस्त भी करते हैं. वो मोदी और भाजपा के विरोधी हैं, इन्हें हटाना भी चाहते हैं. वे रोज़ मोदी और भाजपा की आलोचना करते हैं. वो मानते हैं कि मोदी को हटाने का काम कांग्रेस कर सकती है इसलिए कांग्रेस की गलतियों को छिपाओ और अगर कोई कांग्रेस को सुधारने की बात करे तो उस तरफ से मूंह घुमा लो लेकिन इससे यह होगा कि जिसकी आप गलतियां छिपाओगे, वह गलतियां करता जाएगा और बर्बाद हो जाएगा. जिसकी आप गलतियां बताओगे, वह खुद को सुधारता जाएगा और बचा रहेगा.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

अभी जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां कांग्रेस को उसकी गलतियां बताना और उन्हें करने से रोकने से कांग्रेस का फायदा होगा या नुकसान होगा ? तो जो मित्र भाजपा को हटाना चाहते हैं उन्हें कांग्रेस को बताना ही पड़ेगा कि आप ऐसी गलतियां मत कीजिये और खुद को भाजपा से बेहतर बनाइये. मैं एक उदहारण देता हूं.

भीमा एक आदिवासी है. वह छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के अपने गांव गोरका का पटेल है. गांव में वह अपने पूर्वजों की ज़मीन पर खेती करके अपने परिवार का गुज़ारा करता है. भाजपा शासन में सन दो हज़ार नौ में पुलिस को भीमा की ज़मीन अपने सैनिकों के लिए कैम्प बनाने के लिए पसंद आ गई. ज़मीन खरीदने के चक्कर में कौन पड़े ? तो पुलिस ने भीमा को घर से उठाया और जेल में डाल दिया. इसके बाद भीमा की ज़मीन पर कब्ज़ा कर उस पर सीआरपीएफ के लिए कैम्प बना दिया गया.

भीमा को जब पुलिस ने पकड़ा था तब हमारी संस्था का कार्यकर्ता पुलिस से पूछने गया कि आपने भीमा को किस अपराध में पकड़ा है ? पुलिस ने हमारे उस आदिवासी कार्यकर्ता को भी जेल में डाल दिया. दो साल बाद जज साहब ने पुलिस से पूछा – ‘इन लोगों का कुसूर क्या है ?’

पुलिस ने कहा – ‘इनके पास से हमें बम और नक्सलवादी साहित्य मिला.’

जज साहब ने पूछा – ‘बम कहां है दिखाओ ?’

पुलिस ने कहा – ‘बम तो हमने फोड़ दिया.’

जज साहब ने कहा – ‘नक्सली साहित्य दिखाओ ?’

पुलिस ने कहा – ‘साहित्य हमने जला दिया.’

चूंकि मामला पूरी तरह फर्जी था इसलिए पुलिस के पास कोई सबूत तो था ही नहीं. जज साहब ने भीमा और हमारे कार्यकर्ता को बाईज्ज़त बरी कर दिया. इस बार मैं गोमपाड़ गया तो भीमा मुझे तेरह साल बाद मिला. उसने अपनी तकलीफ मुझे बताई. मैंने भीमा से कहा – ‘आपको अपनी ज़मीन वापिस मांगनी चाहिए.’

भीमा का आवेदन

भीमा ने अपनी ज़मीन वापिस मांगने के लिए कलेक्टर को लिखा और प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक सीआरपीएफ को भेजी. भीमा ने यह चिट्ठी 4 अक्तूबर 2022 को स्पीड पोस्ट से सबको भेजी थी जिनकी उसके पास रसीदें मौजूद हैं. कानून के मुताबिक़ किसी अनुसूचित जाति या जनजाति के व्यक्ति की ज़मीन पर कब्ज़ा करना अत्याचार की श्रेणी में आता है और गैर ज़मानती अपराध है.

स्पीड पोस्ट से भेजे गये पत्र का रसीद

भयानक बात यह है कि इस अपराध की सूचना आदिवासी भीमा ने भारत के सबसे बड़े संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर बैठी आदिवासी महिला को भेजी है. छत्तीसगढ़ की आदिवासी राज्यपाल को भेजी है. अनुसूचित जनजाति आयोग को भेजी है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी है लेकिन किसी ने एक महीना बीतने के बाद भी जवाब तक नहीं दिया है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी कोई जवाब नहीं दिया है, ना कोई कार्यवाही शुरू की है.

भीमा के जमीन का कागजात

अगर कांग्रेस आदिवासियों के साथ वैसा ही बर्ताव करेगी, जैसा निर्दयी और संविधान को ठेंगे पर रखने वाले भाजपा वाले करते हैं तो कांग्रेस किस मूंह से कहेगी कि हमें वोट दीजिये हम भाजपा से बेहतर हैं ? इस मामले को हम कोर्ट में ले जायेंगे और भीमा को उसकी ज़मीन वापिस ज़रूर दिलवाएंगे.

अब यह कांग्रेस के ऊपर है कि वह सही का साथ देकर खुद को भाजपा से बेहतर साबित करती है या सिर्फ राहुल के चेहरे के बल पर चुनाव जीतने का सपना देखती रहेगी ? फैसला कांग्रेस को करना है. हमने तो उसे खुद को आदिवासियों का दोस्त और संविधान का सम्मान करने वाली सरकार सिद्ध करने का मौका दिया है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

नोटबंदी के 6 साल : कैशलेस से डिजीटल करेंसी यानी सम्पूर्ण नियंत्रण : चौतरफा नियंत्रण

Next Post

मैनेजर पांडेय : एक कम्प्लीट आलोचक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

मैनेजर पांडेय : एक कम्प्लीट आलोचक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुक्ति-योद्धाओं के लिए…

October 12, 2023

मोदी सरकार में गई 20 लाख नौकरियां

April 28, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.