Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अपने और अपने बच्चों के भविष्य खातिर भाजपा-कांग्रेस का बहिष्कार करें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 7, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अपने और अपने बच्चों के भविष्य खातिर भाजपा-कांग्रेस का बहिष्कार करें

देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की करारी हारों के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना भाजपा के लिए जीवन-मरण का प्रश्न जैसा हो गया है. ऐसा इसलिए भी है कि भाजपा ने देश का खजाना लगभग खाली कर दिया है. विजय माल्या, मेहुल चैकसी, नीरव मोदी, निशान मोदी, पुष्पेश वैद्य, आशीष, सनी कालरा, आरती कालरा, संजय कालरा, वर्षा कालरा, सुधीर कालरा, जतिन मेहता, उमेश पारीख, कमलेश पारीख, नीलेश पारीख, विनय मित्तल, एकलव्य गर्ग, चेतन जयंतीलाल, नितिन जयंतीलाल, दीप्ति बेन चेतन जयंतीलाल, साविया सठ, राजीव गोयल, अलका गोयल, ललित मोदी, रितेश जैन, हितेश नागेन्द्र भाई पटेल, मयूरी बेन पटेल और आशीष सुरेश भाई जैसे ये नाम उन 28 कारोबारी लोगों के हैं जिन्होंने भारत के बैंकों की जमा पूंजी लूट कर चलते बने या यौं कहें मोदी सरकार ने इन्हें सकुशल देश से भाग जाने दिया. इन लोगों ने लगभग 10 लाख करोड़ रूपया का देश को चपत लगाया है. इसमें मोदी और भाजपा साझेदार भी है और हिस्सेदार भी. कई जगह इस बात की भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि संभवतः मोदी ने भी अपना ठिकाना विदेश में बना रखा है. भाजपा के सहयोग से इन लूट लिये गये 10 लाख करोड़ रूपये के अलावा भी कई लाख करोड़ ऐसे रूपये हैं जिसे बैंकों ने मोदी सरकार के दवाब में बट्टे खाते में डाल दिया है अर्थात्, उसके कर्ज माफ कर दिये हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देखिये इस भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को रिठाला विधान सभा में लोगों ने इसको रूपया बाँटते हुए पकड़ा है। pic.twitter.com/LVCVTzDfo4

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 7, 2020

भयानक आर्थिक संकट से जुझती मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को पूरी तरह लूट चुके थे, जिसकारण वहां उसके हारने का उसे कोई मलाल भी नहीं है, लेकिन दिल्ली विधानसभा सभा अपने बजट को दोगुना कर चुकी है. इसके साथ ही उसे वहां बेचने के लिए शानदार इमारतों वाली सरकारी स्कूलों की बिल्डिंगें हैं, मोहल्ला क्लिनिक हैं, इसके साथ ही ढेर सारे साजो-सामान हैं, जिसे वह बेचकर हजारों करोड़ जुटा सकती है. यहीं कारण है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए जहर उगलने वाले विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अतिरिक्त 200 से अधिक मंत्रियों-सांसदों को चुनाव प्रचार में उतारा था. केन्द्र के गृहमंत्री खुद अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी तक दिल्ली जैसे केन्द्रशासित प्रदेशों के चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके हैं. इसके लिए उसने झूठे और गंदे आरोपों के साथ-साथ गाली-गलौज तक का सहारा लिया है, जिसे अमित शाह और उसके सिपहसालारों के भद्दे मुख से सुना जा सकता है.

#Mumbai: Uber Cab Driver Takes Poet Bappaditya Sarkar (@Bappadittoh) to Santacruz Police Station After Listening His Conversation About 'Anti-CAA Protests' #CAA_NRCProtests @kavita_krishnanhttps://t.co/QLoo6fvZDG

— LatestLY (@latestly) February 7, 2020

इतना ही नहीं न्याय और इंसाफ की मांग को लेकर पिछले 50 दिनों से धरना पर बैठी शाहीनबाग की महिलाओं को बदनाम करने के लिए भाजपा और उसके गुर्गे हद पार कर गये. जब इससे भी काम नहीं बना तो बकायदा शाहीनबाग की महिलाओं के बीच हथियारबंद आतंकवादी भेजे गये, जो पकड़े जाने पर दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी का कार्यकत्र्ता बताने लगा. यह अलग बात है कि थोड़े से ही तफ्तीश में यह बात साफ हो गई कि वह भाजपा-आरएसएस के ही अनुषांगिक संगठन बजरंग दल का सदस्य था. इस तरह के हथकंडे भाजपा और उसके गुर्गे आये दिन अपना रहे हैं, ताकि वह जनता को दहशत में डाल सके और आम आदमी पार्टी को बदनाम कर सके. विदित हो कि भाजपा के समर्थन में कश्मीर से आने वाले आतंकवादी दविन्दर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का दिल्ली में बकायदा बम-विस्फोट कराकर दहशत फैलाने के मंसूबे पर पानी फिर गया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा-आरएसएस ने देश में किस कदर जहर बोया इसका हजारों उदाहरण दिये जा सकते हैं. कन्हैया के जनगणमन यात्रा पर हर रोज संघियों के द्वारा किये गये पथराव और मुम्बई में एक कवि कार्यकर्र्ता बप्पादित्य सरकार को एक कैब चालक ने महज एनआरसी पर मोबाईल फोन पर बात करने के कारण पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया. उस कैब चालक के दिमाग में किस कदर जहर बोया गया है कि इसका पता उसी के बात से चलता है जब वह पुलिस को कहता है कि, ‘ये देश जलाने की बात कर रहे हैं. बोल रहा है मैं कम्युनिस्ट हूं. हम देश को शहीनबाग बना देंगे.’ इतना ही नहीं उनके हाथ में डफली (संगीत के साथ बजाने वाला एक यंत्र) को बकायदा हथियार के तौर पर प्रस्तुत कर रहा था. संघी और भाजपा ने देश की जनता का क्या हाल बना दिया है, जहां उसे अपना हित और अहित तक नहीं दिखता ! इतना ही नहीं शाहीनबाग की महिलाओं के बीच में जिस कदर बुर्काधारी गुंजा कपूर घुसकर स्टिंग के नाम पर रिेकार्डिंग करने लगी, वह बेहद ही भयानक है. इससे भी ज्यादा यह भयावह है कि इस गुंजा शर्मा को खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फाॅलो करते हैं.

दिल्ली की जनता को एक बार फिर यह तय करना ही होगा कि वह एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांगेस समेत तमाम डम्मी उम्मीदवारों को बाहर का रास्ता दिखा दें ताकि उसका, उसके बच्चों का और उसकी बेटियों का भविष्य केजरीवाल के नेतृत्वाधीन आम आदमी पार्टी के हाथों में सुरक्षित रहे.

Read Also –

स्कूलों को बंद करती केन्द्र की सरकार
शिक्षा : आम आदमी पार्टी और बीजेपी मॉडल
शरजील इमाम : दिल्ली चुनाव की बैतरणी पार करने का मोदी-शाह का हथकण्डा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में गूंजता हिंसा का पाठ
दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

नए नोट छापने से रिजर्व बैंक का इन्कार यानी बड़े संकट में अर्थव्यवस्था

Next Post

क्या शाहीन बाग से मुगल राज आ जाएगा ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

क्या शाहीन बाग से मुगल राज आ जाएगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सत्ता-परिवर्तन नहीं, व्यवस्था- परिवर्तन

March 18, 2019

2024 में मोदी जीतकर आए तो देश कातिलों के हाथ में होगा, हम आप सब जेल में होंगे

October 27, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.