Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सावरकर के द्विराष्ट्र सिद्धांत का पाप ढंकने के लिए देश विभाजन पर झूठ फैलाते भक्त

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 3, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कृष्ण कांत

अनपढ़ भक्त आजकल बताते घूम रहे हैं कि देश का बंटवारा गांधी और नेहरू ने कराया. ऐसा वे इसलिए फैला रहे हैं ताकि सावरकर का पाप ढंक सकें जिन्होंने सबसे पहले दो राष्ट्र का सिद्धांत गढ़ा. भारत के बंटवारे का विचार सबसे पहले विनायक दामोदर सावरकर ने दिया था.

1937 में हिंदू महासभा के अहमदाबाद सम्मेलन में सावरकर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि ‘भारत में दो प्रतिद्वंदी राष्ट्र अगल-बगल रह रहे हैं. यह कतई नहीं माना जा सकता कि हिन्दुस्तान एकता में पिरोया हुआ राष्ट्र है. हिन्दुस्तान में मुख्यतः दो राष्ट्र हैं, हिंदू और मुसलमान.’

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

जब मोहम्मद अली जिन्ना ने दो-राष्ट्र सिद्धांत का हवाला देते हुए पाकिस्तान का प्रस्ताव पेश किया तो उन्होंने सावरकर के इसी कथन को आधार बनाया. जवाब में सावरकर ने यहां तक कह दिया कि ‘मुझे जिन्ना के द्विराष्ट्र के सिद्धांत से कोई झगड़ा नहीं है. हिंदू और मुसलमान दो राष्ट्र हैं.’

इसमें कोई शक नहीं कि भारत का बंटवारा सावरकर और जिन्ना का साझा षडयंत्र था. जिस समय महात्मा गांधी, सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू समेत सारी कांग्रेस कह रही थी कि भारत का विभाजन हमारी लाशों पर होगा, उस समय सावरकर जिन्ना का समर्थन कर रहे थे.

अंग्रेजों ने सावरकर को जेल से इसी शर्त पर छोड़ा था कि वे अंग्रेजों का साथ देंगे. सावरकर अंग्रेज सरकार से 60 रुपये महीने पेंशन लेते थे और बदले में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर कांग्रेस, महात्मा गांधी और देश के नायकों के खिलाफ षडयंत्र रचते थे.

सावरकर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत पेश किया और जिन्ना ने इस पर अमल किया. लेकिन आजादी के बाद से लेकर आज तक आरएसएस देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार कहता है. यह विचारधारा ही अपने आप में कायर है. हरदम मुंह छुपाए फिरती है.

चलिए हम मान लेते हैं​ कि गांधी और नेहरू की गलती से देश का बंटवारा हुआ. सावरकर और तुम्हारे जिन्ना आबएजमजम में नहाए पाक पवित्र आदमी थे, लेकिन तुम उस बंटवारे और फिरकापरस्ती को आज क्यों कुरेद रहे हो ? अब तुम उसमें क्या करना चाहते हो ? पाकिस्तान की तरह धर्म पर आधारित हिंदू राष्ट्र बनाने के अलावा आरएसएस का क्या मकसद है ?

असली बात तो ये है कि आपको लोकतंत्र से ​दिक्कत है और आपका मकसद एक धार्मिक राष्ट्र बनाना है जो एक तानाशाह का गुलाम हो, जहां एक चौपट राजा अपनी अंधेरनगरी बसाये, लेकिन कायर लोग खुलकर कह नहीं पाते.

Previous Post

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस और मैं

Next Post

बेगाने शादी में अब्दुल्ला दीवाना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

बेगाने शादी में अब्दुल्ला दीवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

देश का सारा पैसा जा कहां रहा है ?

November 13, 2018

विचारों की बंद गली में नहीं रहते मुसलमान !

October 21, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.