Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

दिहाड़ी संस्कृति का नग्न सत्य

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 15, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिहाड़ी संस्कृति का नग्न सत्य

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

पता नहीं, यह कैसी मानसिक अवस्था है कि न्यूज वाला ‘दिहाड़ी’ बोलता है और मुझे ‘बिहारी’ सुनाई देता है. वैसे भी, व्यावहारिक रूप से दोनों प्रायः समानार्थी ही हैं. देश में जहां-जहां दिहाड़ी मजदूरों की जरूरत, वहां-वहां बिहारी मौजूद.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

आज, इस भीषण संकट के दौर में ये दिहाड़ी महानगरों के लोगों के गले की हड्डी बन गए हैं. न उगलते बन रहा है न निगलते. अगर इन्हें बसों में लाद कर इनके गांव भेजा जाए तो लॉक डाउन बेमतलब हो जाता है, अगर इन्हें वहीं रहने को विवश किया जाए जहां अभी ये हैं, तो फिर कचरा ही कचरा है.

ये खाने के लिये लंबी लाइन लगाते हैं और इस आशंका में एक दूसरे पर गिरने-पड़ने लगते हैं कि खाने का पैकेट खत्म होने वाला है. कभी किसी बस स्टैंड, कभी किसी रेलवे स्टेशन पर बेतहाशा भीड़ लगा देते हैं कि हम तो अपने गांव जाएंगे. मतलब कि अक्सर ये लॉक डाउन की ऐसी की तैसी कर देते हैं. फिर क्या है ? पुलिस की लाठियां हैं और इन दिहाड़ियों की देह है.

ये भूख से लड़ रहे हैं, लाठियां खा रहे हैं, अपने सुविधा संपन्न घरों में लॉकडाउन में टीवी न्यूज पर नजरें गड़ाए मध्य वर्ग की दुत्कार सुन रहे हैं, ‘ये बिहारी भी न, कभी नहीं सुधरेंगे.’ काश, सुधर जाते बिहारी, तो पता चलता महानगर के लोगों को, फैक्ट्री मालिकों को कि श्रम खरीदना कितना महंगा है ?

लेकिन, बिहारी कैसे सुधरें ? वे राज्य के बाहर बिहारी हैं लेकिन राज्य में लौटते ही कुर्मी हैं, कुशवाहा हैं, यादव हैं, मुसहर हैं, पंडित हैं, ठाकुर हैं. बाहर में, जब भी मार खाने की बारी आती है, लात खाने का दुर्योग बनता है तो सभी बिहारी हो जाते हैं क्या मुसहर, क्या यादव, क्या पंडी जी…सब मार खाते हैं.

लेकिन, रेलगाड़ियों की जेनरल बोगी में बैठ कर जब वे वोट डालने अपने गांव पहुंचते हैं तो उनकी आइडेंटिटी बदल जाती है. गिद्ध की तरह यहां के नेता लोग जिन्हें सिर्फ उनके वोट से मतलब है. वोट के लिये जातीय आइडेंटिटी को उभारना जरूरी है.

बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इन प्रवासी दिहाड़ियों का कितना योगदान है, यह गांव के दुकानदार जानते हैं, आर्थिक विशेषज्ञ जानते हैं लेकिन, जब भी वक्त प्रतिकूल होता है, यह व्यवस्था इन्हें कचरा मानने लगती है. वैसे, अखबारों में नेताओं के सहानुभूति और सहयोग दर्शाते वक्तव्य जरूर छपते रहते हैं.

अब तो जमाना बदल गया है. मास्टर-प्रोफेसर भी दिहाड़ी होने लगे हैं. हालांकि, कोशिश की गई है कि उन्हें दिहाड़ी मास्टर न कह कोई सम्मानजनक शब्द से नवाज़ा जाए, तो…’अतिथि शिक्षक’ कहने का रिवाज है. इसमें भी यूपी वालों के साथ मिल कर बिहारी आगे हैं. देश भर में जितने भी दिहाड़ी प्रोफेसर हैं उनमें अधिकतर बिहार-यूपी के ही होंगे.

इस लॉकडाउन में उनकी खबर कौन ले ? आखिर, विद्वान आदमी हैं वे लोग. इतने बड़े संकट को देख समझ ही रहे हैं. अपनी चिंता खुद कर लेंगे. उनके साथ तो शर्त्त ही थी कि जितने क्लास लोगे, उतना भुगतान होगा. अब क्लास ही नहीं तो भुगतान किस बात का ? अंतःकरण से मांं भारती को याद करते हुए राष्ट्र के समक्ष आए संकट में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करो. वैसे भी, आजकल अपने प्रधानमंत्री जी नागरिकों को कर्त्तव्यों की अधिक याद दिला रहे हैं.

यह तो कोरोना आ गया वरना अपने साहब तो देश भर के हर विभाग में दिहाड़ी संस्कृति लागू करते ही जा रहे थे. क्या रेलवे, क्या युनिवर्सिटी, क्या अस्पताल, क्या फैक्ट्री. यत्र तत्र सर्वत्र दिहाड़ी ही दिहाड़ी. इसी से मिलता जुलता अंग्रेजी का एक शब्द आजकल सरकारों को और कंपनियों को बहुत प्रिय लगने लगा है…’आउटसोर्सिंग.’

नियोक्ता और नियुक्त लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति कर्त्तव्यों की ऐसी परिभाषाएं विकसित की जाने लगी हैं जिनमें नियोक्ता के कर्त्तव्य न्यूनतम हैं. काम करते रहो. कोई ऊंच नीच हो गई, कोई बुरा समय आ गया तो हम कुछ नहीं जानते, अपना जानो.

तो, दिहाड़ी संस्कृति का नग्न सत्य आज सामने है, जिसमें मनुष्य को मनुष्य मानने से इन्कार कर दिया गया है. न सत्ता के एजेंडे में उनकी वाजिब जगह है, न समाज के चित्त में. पता नहीं, ये बिहारी, क्षमा करें, दिहाड़ी कब सुधरेंगे और कब उन्हें सुधार देने पर उतारू हो जाएंगे जो अपने ड्राइंग रूम्स में न्यूज सुनते हुए मुंह बिचका कर, कंधे उचका कर कहते हैं…’ओह, ये बिहारी भी न, कभी नहीं सुधरेंगे.’

Read Also –

राष्‍ट्र के नाम सम्‍बोधन’ में फिर से प्रचारमन्‍त्री के झूठों की बौछार और सच्‍चाइयां
नियोक्ताओं-कर्मियों के आर्थिक संबंध और मोदी का ‘आग्रह’
क्या कोठरी में बंद जिंदगी हिप्पी संस्कृति को जन्म देगी ?
भारत में कोरोना फैलाने की साजिश मोदीजी की तो नहीं ?
लॉकडाऊन : भय, भूख और अलगाव

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

‘आप बोलेंगे, और अपनी बारी आने से पहले बोलेंगे’

Next Post

कोराना की लड़ाई में वियतनाम की सफलता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

कोराना की लड़ाई में वियतनाम की सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जनवादी कवि विनोद शंकर की कविताएं

June 19, 2023

अगर पूरे देश में ऐसे सवाल पूछे जाने लगे तो …

February 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.