Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 29, 2024
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न
आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न

सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग समेत देश की तमाम ऐजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करने और तमाम तुम्बाफेरी के बाद नरेन्द्र मोदी ने आखिरकार तीसरी बार सरकार बनाने में ‘कामयाबी’ हासिल कर लिया है. प्रधानमंत्री पद का शपथ भी ग्रहण कर लिया और अपना मनचाहा निर्लज्जता की हद तक जाने वाला अपना स्पीकर भी ‘पंच-परमेश्वर की सीट पर बिठाल दिया है. बस मोदी सरकार की तीसरी बार यही सफलता की कहानी है.

देश की जनता को मोदी सरकार से कभी कोई उम्मीद नहीं रही है. देश की जनता कभी भी मोदी सरकार से भ्रष्टाचार, मंहगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, मकान, रोजगार की कोई उम्मीद नहीं रखती है. इसलिए मोदी सरकार के तीसरी बार भी सत्ता पर आने से किसी के भी चेहरे पर कोई उम्मीद या उत्साह नहीं दिख रहा है. मोदी के 15 लाख और दो करोड़ रोजगार के वादे के बाद भी कोई उससे मांगने नहीं गया, लेकिन कांग्रेस यानी ‘इंडिया’ गठबंधन के साढ़े आठ हजार देने के बादे पर लोग कटोरा लेकर जरूर पहुंच गए, क्योंकि उन्हें जो भी उम्मीदें हैं, कांग्रेस वाली ‘इंडिया’ गठबंधन से है, मोदी गठबंधन से नहीं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

मोदी की तीसरी बार औने-पौने बनी सरकार फिर से अपने रंगत में आ गई है. राष्ट्रपति मूर्मू की भाषण ने एक बार फिर जतला दिया कि भले ही उसे कितना भी बेइज्जती का सामना करना पड़ा हो और आगे भी करनी हो, लेकिन वह अपने मालिक मोदी के खिलाफ चूं तक नहीं करेगी. उन्होंने अपने भाषण के जरिए यह भी जतला दिया है कि वह भविष्य की ओर नहीं, अतीत में जीती है और यही मोदी सरकार की नियती भी है. जिस तरह पांच दशक पुराने ‘आपातकाल’ का राग अलापा गया, वह यही बताता है.

बी. एम. प्रसाद अपने सोशल.मीडिया पेज पर लिखते हैं- भाजपा से बड़प्पन की उम्मीद करना बेमानी है और नरेंद्र मोदी से बड़ा दिल दिखाने की अपेक्षा करना बेवक़ूफ़ी. संसद सत्र शुरू हुआ, नेता विपक्ष राहुल गांधी और नेता सदन नरेंद्र मोदी एक साथ स्पीकर महोदय को लेकर ऊपर पहुंचे. एक नई शुरुआत की पहल ख़ुद राहुल गांधी ने पहले हाथ बढ़ा कर की.

नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन में उनका पहला वक्तव्य बेहद उम्दा था. धीर गंभीर बात, विपक्ष और लोगों के प्रतिनिधित्व की बात करते हुए – विपक्ष की आवाज़ को जगह दिये जाने की पुरज़ोर पैरवी की. यहां से अगर भाजपा चाहती तो एक अच्छी पहल हो सकती थी. लेकिन छोटे मन के लोगों से बड़ी बातों की उम्मीद करना ही ग़लत है.

स्पीकर ने 49 साल पहले लगी इमरजेंसी का प्रस्ताव रखा. पुराने घाव कुरेदने से क्या हासिल होगा ? इमरजेंसी का निर्णय ग़लत था, इसमें कोई दोराय नहीं है. लेकिन यह भी सच है कि इंदिरा जी ने ख़ुद उस गलती को माना था और लोकतांत्रिक चुनाव कराए थे. यही नहीं, इमरजेंसी से कोई वास्ता ना होने के बावजूद स्वयं राहुल गांधी ने इमरजेंसी को एक गलती बताया है और ऐसा कभी दोबारा ना हो इसीलिए वह संविधान को हर हाल में सुरक्षित रखने के किए प्रतिबद्ध हैं. लेकिन अब क्योंकि छेड़ ही दिया है तो कुछ सवाल पूछ ही लिए जायें –

  1. एक साथ एक ही सत्र में क़रीब 146 विपक्षी सांसदों को लोक सभा से निलंबित करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  2. विपक्षी सांसदों के माइक बंद कर देना, क्या यह एमरजेंसी नहीं है ?
  3. राहुल गांधी के 14 मिनट के भाषण में 11 मिनट ओम बिरला की शक्ल दिखाना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  4. जबरन काले कृषि क़ानून, CAA, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, भारतीय न्याय संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पास कराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  5. संसद के प्रांगण से छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और बाबासाहेब की प्रतिमाओं को बिना विपक्ष से चर्चा किये बियाबान में डाल देना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  6. सिर्फ़ वॉइस वोट से क़ानून को पारित कराना, लोकसभा में 35% विधेयक एक घंटे से कम समय में पारित कराना और मात्र 16% बिल को Parliamentary Standing Committee के भेजना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  7. विधायकों की नीलामी करके चुनी हुई सरकारें गिराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  8. विपक्ष को ED, CBI, Income Tax से प्रताड़ित करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  9. चुनाव के दौरान मुख्यमंत्रियों को जेल में डालना, मुख्य विपक्षी पार्टी के बैंक खाते बंद करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  10. विपक्षी नेताओं की, न्यायाधीशों की, अफ़सरों की, अपने ख़ुद के मंत्रियों की पेगासस से जासूसी करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  11. एक साल से जलते हुए मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ देना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  12. चीनी अतिक्रमण से आक्रोशित लद्दाख की अनदेखी करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  13. किसानों को सवा साल तक दिल्ली की सरहद पर छोड़ देना जिसमें 750 किसानों की शहादत हो गई, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  14. किसान नरसंहार के मुख्य अभियुक्त के पिता को गृह राज्यमंत्री बनाए रखना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  15. रोज़गार की माँग करते युवाओं को पुलिस से बर्बर लाठीचार्ज कराना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  16. छात्रों को प्रदर्शन करने पर जेल में डाल देना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  17. पेपर पर पेपर लीक होना, परीक्षाएं स्थगित होना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  18. 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट को गिरफ़्तार करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  19. पत्रकारों पर असहज सच दिखाने के लिए राष्ट्रद्रोह के मुक़दमे लगाना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  20. मीडिया को अपने बस में करने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शिकंजा कसने की कोशिश करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  21. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की सबसे बड़ी फैक्ट्री चलाने के बाद अगर किसी और का पोस्ट ठीक ना लगे तो उसे सीधे जेल में डाल देना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  22. मनमाने फ़रमानों से लॉकडाउन लगाना, नोटबंदी करना, क्या यह इमरजेंसी नहीं है ?
  23. औरतों के ख़िलाफ़ जघन्य से जघन्य अपराध हों और सरकार हर बार आरोपी को संरक्षण दे, क्या यह इमरजेंसी नहीं है?

ये चंद सवाल बी. एम. प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उठाए हैं, हालांकि सवालों की लम्बी फेहरिस्त है, लेकिन किसी तरह देश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने वाली मोदी सरकार के लिए ये सवाल कोई अहमियत नहीं रखते. वह एक लोकतांत्रिक देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, कहीं से नहीं दिखता. मध्ययुगीन परंपराओं, अंधविश्वासों, सेंगोल की राजशाही का प्रतीक आदि के सहारे किसी आधुनिक लोकतांत्रिक देश का मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता.

देश के लोगों के वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों की हिफाजत एक ऐसे कायर, संदिग्ध, अंधविश्वासी और अलोकतांत्रिक व्यक्ति के सहारे कभी भी संभव नहीं है, जो खुद को इतना बड़ा समझने लगे कि वे खुद को परमेश्वर ही मान ले. कहना न होगा देश एक ऐसे दुश्चक्र में फंस चुका है जहां शिक्षा हासिल करने के बजाय महज 5 किलो अनाज पर जिंदा रहने को ही लोग अपना सौभाग्य मानने लगे और पढ़ने लिखने को दुर्भाग्य समझ ले. परन्तु, देश.के लोगों ने किसी सांसद को थप्पड़ लगाकर तो किसी के राजशाही ऐश्वर्य पर चप्पल फेंककर अपना प्रतिरोध दर्ज किया है.

Read Also –

मोदी का आपातकाल : ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े 46 पत्रकारों के घरों पर मोदी के पुलिस की रेड
आपातकाल के 45वें वर्षगांठ पर शाह के ट्वीट का करारा जवाब दिया लोगों ने
उद्योगपतियों का रखैल मोदी सरकार का अघोषित आपातकाल
आपातकाल : इंदिरा गांधी, हिटलर और जेटली – असली वारिस कौन?
अरुंधति रॉय पर यूएपीए : हार से बौखलाया आरएसएस-भाजपा पूरी ताकत से जनवादी लेखकों-पत्रकारों पर टुट पड़ा है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

मयंक सक्सेना : जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय !

Next Post

पेपर लीक मामले की पड़ताल : बाजार में खड़ा प्रतियोगिता परीक्षा और उसका रिजल्ट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पेपर लीक मामले की पड़ताल : बाजार में खड़ा प्रतियोगिता परीक्षा और उसका रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रोड हिप्नोसिस / सड़क सम्मोहन

June 20, 2022

आधारः ट्राई अध्यक्ष की निकली हेकड़ी

July 30, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.