Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गौतम एक गरीब गुजराती था…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 28, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मनीष सिंह

गौतम एक गरीब गुजराती था…! किसी तरह हीरों के व्यापार और एक दो बंदरगाह चलाकर रूखी सूखी खुम्बी खाता. उसकी गरीबी का आलम यह था कि वह, उसकी पत्नी, उसके बच्चे, उसका ड्राइवर, माली, पायलट, गार्ड, बारमैन, पीए और उसके हजारों कर्मचारी, सारे के सारे फटेहाल गरीब थे.

एक सुबह जब उसके पास अपने जेट में भरवाने के लिए एवियेशन फ्यूल के पैसे भी नहीं रहे तो बीवी ने ताना देकर कहा – ‘तुम तो कहते थे, डिग्रीधर तुम्हारे मित्र हैं. जरूर तुम झूठ कहते हो. ऐसी दयनीय हालत में वो कोई राजा अपने मित्र को छोड़ता है क्या … ??अगर तुम्हारी ये बात जुमला नहीं थी, तो जाकर उनसे कुछ मांग ही लो.’

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

गौतम ऐसे तो बड़ा स्वाभिमानी था, मगर पत्नी के तानो से तंग आकर उसने तय कर लिया कि अब वह रायसीना जाकर डिग्रीधर से मिलेगा. उसने थोड़ा बहुत एवियेशन फ्यूल जुगाड़ा और उडान भरी.

प्लेन की फटी हुई सीट पर ठुड्डी टिकाए वह बड़ा उदास था.

ऐसे में व्यक्ति फ्लैश बैक में चला जाता है. फ्लैश बैक में गौतम ने देखा- एक बुढिया के घर में कुछ चोर घुस आए. बुढ़िया भिक्षाटन करके कुछ चने लाई थी. सोचा था कि प्रातः इसे फुलाकर नमक के साथ खाउंगी.

मगर रात को ही घुसे चोरों ने चने चुरा लिए और भागकर युनिवर्सिटी में चले छुप गए. वहां डिग्रीघर, जो तब डिग्रीहीन थे, मित्र गौतम के साथ एंटायर पॉलिटिकल साइंस पढते थे. मने पढ़ते क्या थे, कभी गिलहरी बनते, कभी शेर, कभी मगरमच्छ पकड़कर हॉस्टल में ले आते. कभी इससे नाता जोड़ते, कभी उससे. इन सब तमाशों से समय मिलता तो बंगलादेश संग्राम में भाग लेते.

वही वीसी आफिस में चोरो ने पोटली छुपा दी. अब गौतम जो थे, ब्रम्हज्ञानी थे. उन्हें पता था कि पेपर चुराने जब डिग्रीहीन वहां जाएगा, तो चना देखकर रूकेगा नहीं, सारे चट कर जाएगा. ये चने शापित हैं, क्योंकि बुढिया ने शाप फेंक मारा है कि जो उसके चोरी हुए चने खाएगा, वो दरिद्र हो जाएगा.

इसलिए वे स्वयं सारे चने भकाभक खा गए, तब से वे दरिद्र हो गए. मगर प्रभु को दरिद्र होने से बचा लिया था. इतने में प्लेन रायसीना में लैण्ड कर गया.

महाराज ! महाराज ! महाराज !

गुजरात से एक गरीब आदमी आया है. उसका कोट फटा हुआ है, टाई उधड़ी हुई है, पैण्ट में पैबंद है. अपना नाम ‘गौटी ब्रो’ बताता है. कहता है आपका मित्र है …!

ओह ! गौटी ब्रो ??? ही इज माई पर्सनल फ्रेण्ड … आने दो. आदेश पाकर संबित ने गौतम को भीतर भेजा. डिग्रीधर ने उसकी दीन दशा देखी तो कैमरे की ओर देखकर, फफक फफक कर रोने लगे. जब कैमरे शॉट सही आ गया तो आंसू पोछकर भगवन बोले – तू मुझसे मांगने आया है, कमीशन में क्या लाया है ??

गौतम ने हाथ जोड़े. अपनी सारी कंपनियों के पेपर उनके सामने रख दिये. कहा आपके नाम कर देता हूं. प्रभु मुस्कुराये –

‘ये घाटे और कर्जे वाली कंपनियां लेकर मैं क्या करूंगा मित्र. ये अपने ही नाम पर रहने दो. इसमे इन्वेस्टमेण्ट आए, मुनाफा हो तो समझ लेना ये मेरा ही माल है.’

यह कहकर प्रभु ने एक मुट्ठी पेपर उठाए.

फिर दूसरी मुट्ठी पेपर उठाए.

बाकी पेपर तीसरी मुठ्टी में उठाने वाले थे कि गौतम पैरो में गिर गया. बोला- दया निधान कम से कम 33 परसेट तो मेरे पास छोड़ दो.

गौतम प्लेन उठाकर वापस गुजरात पहुंचा. देखा, तो साम्राज्य के सारे पोर्ट, खदान, पीएसयू उसके नाम हो चुके थे. जहां तहां का काला धन उसके खातों में आ चुका था. बीवी मुस्कुरा रही थी, उसके हाथ में फोर्ब्स की लेटेस्ट कॉपी थी.

गौतम का फोटो दूसरे नंबर पर चिपका था. बीवी खुश होकर बलैंया लेने लगी. गौतम ने फोर्ब्स की किताब हाथ में ली. डबडबाई आंखों से अपनी तस्वीर देखता रहा. आंसुओं की झिलमिल के बीच किताब में .. उसे अपनी जगह डिग्रीधर की छवि दिखाई दे रही थी.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जब मैं मरूंगा…

Next Post

तुम्हें सब कुछ चाहिए आदमी के सिवा…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

तुम्हें सब कुछ चाहिए आदमी के सिवा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मदरसा : मजहबी मुर्ख (गधा) तैयार करने की जगह

July 2, 2019

नफरत का विश्वगुरु आरएसएस, आज भी कांग्रेस के लिए दरी बिछाता है…!

August 28, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.