Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

धर्मों के झूठ और बच्चों वाली बातों से बाहर निकलो यार !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 28, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
धर्मों के झूठ और बच्चों वाली बातों से बाहर निकलो यार !
धर्मों के झूठ से बाहर निकलो यार !
हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार

सभी धर्मों की शुरुआत 3500 साल के अंदर-अंदर हुई है. उससे पहले के मनुष्य रेगिस्तान में भटक रहे थे, जंगलों में रह रहे थे. पशुपालन कर रहे थे. खेती की शुरुआत कर रहे थे. खेती की शुरुआत के साथ-साथ मनुष्य ने घूमना बंद करके बस्तियां गांव घर बनाकर टिक कर रहना शुरू किया. इसी के साथ दुनिया में अमीरी गरीबी बड़ा छोटा ऊंचा नीचा शुरू हुआ.

टिक कर रहना शुरू किया तो इंसान ने सोचना शुरू किया. इंसान ने प्राकृतिक घटनाओं, समाज, रिश्ते, इंसान और जिंदगी के बारे में सोचा. उसने कयास लगाए, प्रयोग किया, अनुभव प्राप्त किया. उसने आग का इस्तेमाल पहले ही सीख लिया था. पहिया बनाया, खेती के औजार बनाए, गाड़ियां बनाई, पशुओं को उसमें जोत गति बढ़ाई, तारों के बारे में सोचा, क्या खाना है क्या नहीं खाना यह सीखा.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

बहुत सी चीज़ें उसकी समझ से अभी भी बाहर थीं. इंसान मरता क्यों है ? मरने के बाद भी कुछ होता है क्या ? जन्म से पहले हम कहां होते हैं ? दुनिया किसने बनाई ? भविष्य में क्या होगा ? यह सारे सवाल उसके मन में उठते थे. लेकिन उसके पास उनके जवाब जानने का कुछ तरीका नहीं था. इसलिए उसे जो भी समझ में आया उसने वह मानना शुरू कर दिया.

तो किसी ने कल्पना की कि हम मरने के बाद दोबारा पैदा होते हैं. किसी ने कल्पना की कि नहीं, हम कब्र में कयामत तक सोते रहेंगे. किसी ने एक ईश्वर की कल्पना की तो किसी ने कहा नहीं अलग-अलग बातों के लिए अलग-अलग देवता है. लेकिन यह सब इंसान के दिमाग में ही पैदा होने वाली बातें थी. इनका ना कोई आधार था, ना कोई सबूत था. क्योंकि यह सत्य नहीं थी इसलिए अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग समय में अलग-अलग कल्पनाएं पैदा हुई.

लेकिन यह कल्पनायें उस समय पैदा हुई जब मनुष्य के पास सृष्टि के शुरू होने के बारे में जांच करने या मृत्यु के बाद क्या होता है, इसके बारे में वैज्ञानिक शोध करने की समझ नहीं थी. दुनिया में अलग जगह पर कौन से जानवर होते हैं, इसके बारे में भी उसे जानकारी नहीं थी. इसलिए धर्म ग्रंथों में उसी तरह के जानवरों का वर्णन है जो धर्म ग्रंथ लिखने वाले स्थान पर स्थानीय तौर पर पाए जाते हैं.

धर्मों में मरने के बाद की जिंदगी के बारे में जो वर्णन किया है, वह उस इलाके की जलवायु के हिसाब से लिख मारा गया है. उत्तर भारत और अरब की जलवायु गरम है. इसलिए नर्क और जहन्नुम में आग का ज़िक्र किया गया है ताकि गर्मी से परेशान लोग नरक या जहन्नुम के बारे में सोचें तो डर महसूस करें. लेकिन तिब्बत में ठंड बहुत होती है और बर्फ लगभग साल भर जमी रहती है. वहां नर्क में गर्मी की बात की जाती तो लोग खुश हो जाते इसलिए तिब्बत में धर्मगुरु बताते हैं कि नर्क में बर्फ जैसी ठंड है ताकि ठंड से परेशान लोग नरक से डरें.

चचा ग़ालिब लिख भी गए हैं – हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को ‘ग़ालिब’ ये ख़याल अच्छा है. जो धर्म ग्रंथ अरब में लिखा गया उसमें अरब में पाए जाने वाले जानवरों का वर्णन है. जो धर्म ग्रंथ भारत में लिखे गए उसमें भारत में पाए जाने वाले जानवरों का वर्णन है. बाद में यातायात के साधनों का विकास होने दूरसंचार क्रांति होने के बाद हम सारी दुनिया में घूमने लगे. हमें पूरी दुनिया में पाए जाने वाले जानवरों के बारे में पता चला.

बीमारी क्यों होती है ? बैक्टीरिया वायरस क्या होते हैं ? सृष्टि की उत्पत्ति कैसे हुई ? पदार्थ कैसे बने ? दो या अधिक पदार्थ को मिलाने से क्या होता है ? वैज्ञानिक खोजो के कारण हम यह जान गए हैं. जैसे कोई बच्चा बचपन में परियों की या भूतों की कल्पना करता है लेकिन बड़ा होने के बाद वह इस तरह की बातें करें तो लोग हंसते हैं.

हमारे धर्म ग्रंथ उस समय लिखे गए जब हम बच्चों जैसे थे. आज नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी से ज्यादा जानती हैं. इसलिए अगर हम अभी भी बच्चों जैसी कल्पनाएं सच मानकर उसके अनुसार आज की दुनिया को देखने की नजर बनायेंगे तो हमें समस्या की सही वजह का पता नहीं चलेगा. और हम उसके समाधान तक भी नहीं पहुंच पाएंगे.

(मसलन) यहां डाल डाल पर सोने की चिडियां करती हैं बसेरा, और बाकी के मुल्कों में हाड़ मांस की चिडियां बसेरा करती हैं. ये देश है वीर जवानों का, बाकी के देश डरपोक बुड्ढों के हैं. मेरे देश की धरती सोना उगले, बाकी के देशों की धरती सिर्फ अनाज उगलती है. यहां राम अभी तक है नर में नारी में अभी तक सीता है, बाकी के देश में नर और नारी तुच्छ जीव हैं.

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफ़ाई रहती है, बाकी के देशों के लोगों के होठों पे झूठ और दिल में गंदगी रहती है. काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है, बाकी के देशों के लोगों के बीच में जात पात का नाता है.

आज दुनिया में खाना बहुत है, जमीन बहुत है, कपड़े बहुत हैं, दवाइयां बहुत है लेकिन फिर भी लोग बिना मकान के हैं, भूखे हैं, बिना कपड़े के हैं, बीमारी से मर रहे हैं. गुंडे, बदमाश, अपराधी, तानाशाह सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं. लेकिन इंसानी समाज इन समस्याओं का समाधान नहीं खोज पा रहा है.

क्योंकि वह अभी भी इन समस्याओं का कारण अपने धर्म ग्रंथों में बताये गए सिद्धांतों के अनुसार देखने की कोशिश कर रहा है. इसलिए इंसानियत जब तक वैज्ञानिक और तर्कपूर्ण ढंग से सोचना शुरू नहीं करेगी. दुनिया इसी तरह तानाशाहों बदमाशों के चंगुल में रहेगी और इंसानियत इसी तरह दु:ख में डूबी रहेगी.

अब इन बच्चों वाली बातों से बाहर निकलो यार. सारी दुनिया में तुम्हारे जैसे ही इंसान रहते हैं. कब तक खुद को धोखा देते रहोगे, कब तक भ्रम में रहोगे ? हमारे देश में भयानक जाति का भेदभाव है, हम लोगों की बस्तियां जला देते हैं, हम अपने जंगलों को नष्ट कर रहे हैं, और जंगलों की रक्षा करने वालों को पुलिस से मरवा रहे हैं,

हम औरतों को पेट में मार रहे हैं, सड़कों पर बेइज्ज़त कर रहे हैं, नौजवानों की बेरोज़गारी सबसे अधिक है, बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, इन सब कमियों को स्वीकार करो, और इन्हें ठीक करने की कोशिश करो, झूठे घमंड से कोई फायदा नहीं होता.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

दलित चेतना एक प्रति–सांस्कृतिक चेतना है

Next Post

ढपोरशंख ने हवाई चप्पल वाले को रेल पर चढ़ने लायक नहीं छोड़ा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

ढपोरशंख ने हवाई चप्पल वाले को रेल पर चढ़ने लायक नहीं छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मनीष सिसोदिया प्रकरण : न समझोगे तो मिट जाओगे ओ विपक्ष वालों !

March 1, 2023

हमारे समय में जयशंकर प्रसाद

March 5, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.