Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बढ़ता व्यापार घाटा यानी, मोदी सरकार की फ्लॉप ‘मेक इन इण्डिया’ नीति

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 18, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
girish malviyaगिरीश मालवीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी कह रही है कि ‘रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है’. लेकिन मैडम इसके साथ ही कुछ और भी हो रहा है. इस साल की पहली छमाही में देश के व्यापार घाटे में चौंकाने वाला दुगुना उछाल देखने को मिला है.

जी हां यह सच है ! इस साल की पहली छमाही में यानी, अप्रैल से सितंबर 2022 तक हमारा व्यापार घाटा 148.46 अरब डॉलर हो गया है, जो इसके पहले वाले साल यानी 2021 के ठीक इन्हीं छह महीनों में मात्र 76.25 अरब डॉलर था. यह बात सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों से ही सामने आई हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि अप्रैल से सितंबर 2022 के दौरान देश का कुल एक्सपोर्ट 16.96 फीसदी बढ़कर 231.88 अरब डॉलर पर जा पहुंचा. लेकिन इसी अवधि के दौरान देश के कुल इंपोर्ट में 38.55 फीसदी का भारी इजाफा देखने को मिला और यह बढ़कर 380.34 अरब डॉलर हो गया.

एक्सपोर्ट के मुकाबले इंपोर्ट में इस भारी उछाल का असर देश के व्यापार घाटे पर पड़ा, जो अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान बढ़कर 148.46 अरब डॉलर हो गया. क्या भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह चिंता वाली बात नही हैं ? जबकि हम देख ही रहे हैं कि हमारा विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा है और डॉलर रुपए की तुलना में मजबूत हो रहा है ?

बढ़ता व्यापार घाटा देश की जीडीपी ग्रोथ पर भी विपरीत असर डाल रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के भुगतान संतुलन के आंकड़े जारी किए हैं. इनके अनुसार, चालू खाते के मोर्चे पर 23.9 अरब डॉलर का घाटा रहा, जो जीडीपी का 2.8 फीसदी है. पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में कैड 13.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.5 फीसदी था. यानी, ये भी लगभग दुगुना है.

दरअसल व्यापार घाटा निर्यात और आयात के मूल्य के बीच अंतर होता है. जब कोई देश निर्यात के मुकाबले अपने आयात पर ज्यादा पैसा खर्च करता है तो व्यापार घाटे की स्थिति पैदा होती है. आयात और निर्यात विश्व व्यापार के प्रमुख अंग हैं. कुछ देश निर्यात ज्यादा करते हैं तो कुछ का आयात ज्यादा रहता है. एक देश के निर्यात और आयात में अंतर एक सीमा तक तो स्वीकार्य होता है, पर भारत के संदर्भ में इस साल तो यह अंतर बढ़ता ही जा रहा है.

व्यापार घाटे के पीछे अनेक कारण हो सकते हैं. एक सीधा कारण यह है कि देश अपनी जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं को खुद देश में उत्पादित नहीं कर पाता और बाहर से मंगाने या लेने के लिए बाध्य होता है, इसके लिए हमें भारी रकम खर्च करनी पड़ रही है. इससे हमें पता चलता है कि मोदी सरकार की मेक इन इण्डिया नीति कितनी फ्लॉप सिद्ध हुई है.

एक बात और है कि यदि देश की मुद्रा कमजोर हो तो यह आयात और महंगा हो जाता है. व्यापार घाटे का ऊंचा होना देश की मुद्रा पर भी दबाव डालता है. भारत में इस समय ये दोनों ही स्थितियां देखने को मिल रही हैं. यानी, एक तो दुबले उस पर दो आषाढ़ वाली बात हो गई है.

इस तरह से दोगुनी स्पीड से बढ़ता व्यापार घाटा हमारी देनदारियों में वृद्धि करता जाएगा और देश के बजट का एक बड़ा हिस्सा इन देनदारियों को चुकाने पर खर्च करना होगा. और इसका असर यह पड़ेगा कि अर्थव्यवस्था की हालत और बदतर होती जाएगी.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मंदिरों में श्लोक, भजन, दानकर्ताओं के नाम उर्दू लेखन में

Next Post

अमेरिका की मंहगाई दिखाकर भारत की मंहगाई को स्थापित नहीं कर सकते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

अमेरिका की मंहगाई दिखाकर भारत की मंहगाई को स्थापित नहीं कर सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पदलोलुप विश्वास का आम आदमी के साथ विश्वासघात करने की तैयारी

January 7, 2018

अंबानी की मानहानि यानि चोरों की सीनाजोरी

October 21, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.