Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हबीबगंज रेलवे स्टेशन : कोठे का दल्ले द्वारा उद्घाटन का सच

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 17, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हबीबगंज रेलवे स्टेशन : कोठे का दल्ले द्वारा उद्घाटन का सच

हबीबगंज रेलवे-स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘रानी कमलापति’ रखा जा है औऱ रानी कमलापति के पति का नाम ‘निजाम शाह’ था. इतिहास के पन्ने पलटने पर ज्ञात होता है कि सन् 1600 से 1715 तक गिन्नौरगढ़ किले पर गोंड राजाओं का आधिपत्य रहा तथा भोपाल पर भी उन्हीं का शासन था। गोंड राजा निजाम शाह की सात पत्नियां थीं, जिनमें कमलापति सबसे सुंदर थी.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

विदित हो कि मुस्लिम नाम होने के कारण 14 नवंबर 2021 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया गया, जो भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जो खुद को बादशाह समझता है, मुसलमानों के प्रति नफरतों के कारण आये दिन किसी न किसी शहर, प्रांंत, जिलों का नाम बदलते जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है – हबीबगंज रेलवे स्टेशन.

नफरती घोड़े पर सवार नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को भोपाल में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, इसका नाम बदलकर भोपाल रियासत की अंतिम हिंदू रानी गोंड समाज की गौरव रानी कमलापति के नाम पर रखा दिया है. पर नफरती भेड़िया लोगों से यह छुपा रहा है कि रानी कमलापति का पति एक मुसलमान ‘निजाम शाह’ ही थे, जिसकी वह 7वीं रानी थी.

यहां तक की निजाम शाह की खुद के भतीजे द्वारा हत्या कर दिये जाने के बाद एक मुसलमान ने ही रानी कमलापति की हिफाजत की और उस हत्यारे भतीजे को मौत के घाट उतारा. बहरहाल, मामला इतना आसान भी नहीं है. दरअसल, रानी कमलापति की इज्जत आफजाई के बतौर जो कदम नफरती भेड़िया नरेन्द्र मोदी ने उठाया है, उसका एक दूसरा पहलू भी है, जिसे गिरीश मालवीय ने बड़ी ही बारीकी से उठाया है –

क्या आप जानते हैं कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उद्घाटन किया. उस रेलवे स्टेशन का 49 प्रतिशत मालिकाना हक एक विदेशी कम्पनी इंटरअप इंक के पास है ? जी हां यह सच है ! निजीकरण के ऐसे ही साइड इफेक्ट्स होते हैं, कब कम्पनियां देशी से विदेशी बन जाए पता ही नहीं चलेगा ! दरअसल जिसे नए भारत का नया रेलवे स्टेशन बताया जा रहा है, वह भारत का सबसे पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन है. यह स्टेशन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आधारित है.

इसी साल अगस्त में दैनिक भास्कर में एक खबर छपी कि अमेरिकी फंड हाउस इंटरअप इंक ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विकसित कर रही बंसल पाथवे में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 915 करोड़ रुपए में खरीद ली है. अमेरिकी ग्रुप इंटरअप ने बंसल पाथवे का मूल्यांकन 1870 करोड़ रुपए आंका था और 915 करोड़ रुपए देकर उसने ग्रुप में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है, यानी टेक्निकली जो भी बंसल पाथवे की प्रॉपर्टी है, उसमें अमेरिकी ग्रूप इंटरअप इंक की 49 प्रतिशत भागीदारी है.

इस खरीद को मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फॉरेन इन्वेस्टमेंट बताया जा रहा था लेकिन मीडिया अब आपको यह तथ्य बताना भूल गया. वैसे इस अमेरिकी ग्रुप इंटरअप्स इंक का रिकॉर्ड भी संदिग्ध है. यदि कोई पत्रकार ढंग से इस कम्पनी की छानबीन करे तो और भी कई हैरतअंगेज जानकारियां सामने आ सकती हैं.

मार्च 2017 को भारतीय रेलवे द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हबीबगंज को पूर्ण रूप से पहले निजी रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया गया. भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन की देख-रेख के समस्त अधिकार प्राइवेट कम्पनी बंसल ग्रुप को सौंपे गये और रेलवे स्टेशन से लगी बेशकीमती जमीन बंसल ग्रुप के हवाले कर दी गयी.

समझौते के अनुसार इस निजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे केवल गाड़ियों का संचालन करेगी तथा पूरे रेलवे स्टेशन का संचालन प्राइवेट कंपनी बंसल ग्रुप करेगा. इस समझौते के अनुसार हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की पार्किंग से लेकर खान-पान तक बंसल ग्रुप के अधीन ह. बंसल ग्रुप को रेलवे स्टेशन की ज़मीन की कमर्शियल स्पेस की लीज 45 साल के लिए मिली है.

बंसल ग्रुप के साथ पीपीपी मॉडल पर समझौते के तहत तीन वर्ष में बंसल हैथवे को इस रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करना था. यानी मार्च 2020 तक यह तैयार हो जाना था लेकिन यह प्रोजेक्ट लेट हो गया और नवम्बर 2021 में यह पूरा तैयार हुआ है.

2018 में जैसे ही इस बंसल ग्रुप ने रिडेवलपमेंट के लिए जैसे ही रेलवे स्टेशन का अधिपत्य हासिल किया, उसने हबीबगंज स्टेशन पर पार्किंग के रेट अचानक पांच गुना तक बढ़ा दिए उसने 24 घण्टे के लिए दो पहिया वाहन चालकों से रेलवे स्टेशन में पार्किंग के 235 रुपए और चार पहिया वाहन चालकों से 590 रुपए वसूलने शुरू कर दिए. बाद में जनप्रतिनिधियों ने रेलवे विभाग से इसकी शिकायत की तब रेट कम किया गया.

इतना ही नही बंसल पाथवे हबीबगंज लिमिटेड द्वारा हबीबगंज स्टेशन परिसर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट निर्माण के लिए मंजूरी से अधिक खुदाई की गयी, इस शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच की गई तो पाया कि कंपनी के पास 2 हजार घनफीट के खुदाई की मंजूरी की तुलना में 10 गुना अधिक खुदाई की गई थी. यही नहीं इस खुदाई से निकले खनिज को बाद में रेलवे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल करना था लेकिन इसे बाजार में बेचा गया.

ऐसी रिपोर्ट हमारा मीडिया क्यों नहीं देता समझ में नहीं आता. सिर्फ वाहवाही करना ही हमारे मीडिया का दायित्व रह गया है ?

जनता के टैक्स के 100 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देकर यह रानी कमलापति स्टेशन निजी हाथों में बेच दिया गया है. यह ठीक उसी तर्ज पर किया गया है, जिसमें चंद रोज पहले ही 400 करोड़ रुपये से जयपुर एयरपोर्ट को बेहतरीन बनाकर अदानी के हाथों बेच दिया गया था.

राजस्थान पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एयरपोर्ट के विकास के लिए साल 2015-17 के बीच रन-वे निर्माण, ई-कैटेगिरी लाइटिंग सिस्टम पर 139.1 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसके बाद साल 2016 में कार्गो कॉम्प्लेक्स पर 21 करोड़ रुपए खर्च हुए। तीसरा, साल 2018-19 के बीच नाले का निर्माण और मरम्मत पर 8.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे.

वहीं, 2018-19 के बीच टर्मिनल 1 की मरम्मत, हैरिटेज लुक पर 67.20 करोड़ का खर्च किया गया था। सभी को मिला दें तो पिछले पांच साल में इस एयरपोर्ट को संवारने में कुल 398.07 करोड़ रुपए खर्च किये गए. पिछले 5 सालों के दौरान इस एयरपोर्ट के विकास पर करीब 398 करोड़ रुपये खर्चने के बाद अब इसे अडानी ग्रुप को सौंप दिया गया, इसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार ने अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए ही ये तमाम सुधार करने हेतु इतने पैसे खर्चे ताकि इन सभी सुविधाओं के बढ़ने के बाद अडानी ग्रुप को एयरपोर्ट की हालत सुधारने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्चने होंगे और मुफ्त में मोटी कमाई होती रहेगी. यही कारण है कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति के नाम से बदल देने से रानी कमलापति का सम्मान नहीं बढ़ा अपितु उन्हें अब दुबारा विदेशियों के हाथों नरेन्द्र मोदी ने निलाम कर दिया.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कठफोड़वा

Next Post

तब बात करेंगे …

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

तब बात करेंगे ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब कहानी ने पलटकर कहानीकार से सवाल किया

April 30, 2024

गर्वित रंडियां : मेरी कोई बेटी हुई तो मैं उसको अरुंधति रॉय और शेहला रशीद जैसी ही रंडी बनाऊंगी…!

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.