Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

कुछ करना था

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 4, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आवारा और बरबाद तो हो ही चुका हूं करीब-करीब.
यह दुष्ट नगर, अंतियोक, मुझे खा गया,
यह हत्यारा नगर और यहां की अय्याश जिंदगी.

लेकिन अभी स्वस्थ और जवान तो हूं.
ग्रीक भाषा का उस्ताद
(अरस्तु अफलातून को आद्योपांत पढ़े हुए
वक्ता, कवि – सभी कुछ तो हूं)
फौजी मामलों में भी कुछ दखल रखता ही हूं
कई बड़े-बड़े फौजी अफसर मेरे दोस्त हैं.
थोड़ा बहुत शासन भी जानता हूं.
पिछले साल, छह महीने अलेक्जेंड्रिया में रहा था
और देखा कि कैसे घूस और दोस्ती वगैरह से काम निकलता है.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

मैं तो समझता हूं कि मैं हर तरह से
इस देश के लायक हूं
मेरा प्यारा देश, सीरिया.

वे लोग जहां चाहें मुझे रखकर देख लें
देश का फायदा ही रहेगा. मुझमें कोई कमी नहीं मिलेगी.
फिर भी, यदि उन्होंने मेरे रास्ते में अड़चनें डालीं –
तो इन अफसरों का इलाज मेरे पास है – क्या,
अभी बताना जरूरी है ? –
वे अगर मेरे रास्ते में आए तो अच्छा न होगा.
सबसे पहले तो ज़बीनास से बात करूंगा,
और अगर उस मूर्ख ने मेरी परवाह नहीं की,
तो उसके प्रतिद्वन्द्वी ग्राइपास के पास जाऊंगा,
और अगर उस गदहे ने भी मुझे काम नहीं दिया,
तो फौरन हाइरकेनस के पास

उन तीनों में से एक न एक तो मुझे चाहेगा ही

जहां तक मेरा सवाल है
मेरे लिए तीनों बराबर हैं
जहां तक सीरिया का सवाल है
उस के लिए तीनों बराबर से नुकसानदेह.

लेकिन मैं एक बरबाद आदमी, क्या करूं.
मुझे तो किसी तरह अपना पेट पालना है.
विधाता ही कुछ करता, एक चौथा आदमी बनाता
जो ईमानदार होता.
बड़ी खुशी से मैं अपने आपको उसे सौंप देता.

  • कॉन्सटैन्टीन पी. कवाफ़ी
    अनुवाद – कुंवर नारायण

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

महंगाई, मंदी और रुपये की कमज़ोरी जैसे मुद्दे हिन्दू राष्ट्र में नहीं होता !

Next Post

यह कैसी देशभक्ति है जिसे जगाने के लिए किसी को बार-बार आगे आना पड़ता है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

यह कैसी देशभक्ति है जिसे जगाने के लिए किसी को बार-बार आगे आना पड़ता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन का शुरुआती दौर, सर्वहारा आंदोलन और भगत सिंह

November 8, 2018

आंकड़ों की बाजीगारी से खेलती मोदी सरकार

December 3, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.