Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

हे लेखक !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 12, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हे लेखक !
हे लेखक !

हे लेखक !
तुम्हारे लिए वह क्षण कितना सुकून भरा होता होगा न
जब तुम अपनी किसी रचना को पूरी कर लेते हो !
चेहरे पर एक आध्यात्मिक आभा आ जाती होगी न !

तुमने अपनी किसी कविता में कहा भी तो था
कि रचना, बच्चे को जन्म देने जैसा है
बच्चे के जन्म के बाद का उद्दात्त सुकून

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

इस उद्दात्त सुकून के बाद
क्या होता है तुम्हारे अक्षरों का,
तुम्हारे वाक्यों का, तुम्हारी रचनाओं का ?
पता है तुम्हें ?

तुम्हारे अक्षरों को अंधेरे तहख़ानों में
कागज पर उतारा जाता है
कागज़ी खुशबू के बीच
मशीन की धड़धड़
चरर्रर्रर्रर ठक फटाक
कागजों के तेजी से स्थान परिवर्तन में
हम कभी भी तुम्हारा लिखा
पूरा वाक्य नहीं पढ़ पाते

हां, आंखें जरूर कुछ शब्दों पर फिसल जाया करती हैं
जैसे दौड़ती ट्रेन की खिड़की से फिसलती हैं आंखें
खेतों पर, पेडों पर और ट्रेन के साथ भागते बच्चों पर

हां, आंखें कभी-कभी ठहर भी जाती हैं
तुम्हारे किसी शब्द पर
लेकिन इतना समय नहीं होता
कि हम पास के शब्द से उसका रिश्ता ढूंढ पाये

इंकलाब, प्रेम, अनुभूति
निकल जाते हैं आंखों से टकरा कर
बिना अपना मकसद बताये
जैसे ट्रैफिक पुलिस के सामने से
गुज़र जाती हैं गाड़ियां
बिना अपना गंतव्य बताये

अपने कंधों पर
तुम्हारी ताज़ी-महकती किताबों का
गठ्ठर लिए हम निकलते हैं
गांव शहर की दुकानों पर
और अब तो घर-घर भी

उस वक़्त भी हमें नहीं पता होता
कि हमारे कांधे पर क्या है ?
हालांकि कभी-कभी हमारे कंधे छिल जाते हैं
तुम्हारी किताबों के बोझ से
लेकिन हमें नहीं पता होता
कि यह बोझ किसका है ?
तुम्हारे आंसुओं का,
तुम्हारे असफल प्रेम का
या सब कुछ जला डालने की
तुम्हारी व्यग्र इच्छा का

हमें तो टाइम पर काम खत्म करना है
और फिर किसी दूसरे लेखक की
भावनाओं का बोझ ढोना है

हे लेखक !
क्या ऐसा नहीं हो सकता
कि रचने के बाद,
अपने आध्यात्मिक सुकून के बाद
निश्चित ही थोड़ा आराम के बाद
अपने शब्दों,
अपने वाक्यों,
अपनी रचना की उंगली थामकर
चल पड़ो….
तुम्हारे शब्द,
तुम्हारे वाक्य,
तुम्हारी रचना तुम्हें जहां भी ले जाए..

पहले छापेखाने में
और फिर सड़कों पर,
उन संकरी गलियों में जहां
धूप को भी कई-कई बार मुड़ना पड़ता है
गांवों-कस्बों में नुक्कड़ों-चौराहों पर
और हां, घने जंगलों में भी
वहां भी तुम्हारे पाठक हैं

तभी तुम जान पाओगे
कि तुम्हारे रचे शब्दों का क्या हुआ ?
तुम्हीं ने तो कहा था
कि रचना प्रक्रिया जन्म देने की प्रक्रिया है

जन्म देने के उद्दात्त सुकून के बाद मां क्या करती है
बच्चे को अपने शरीर की ऊष्मा देती है
बच्चे को उठना चलना और फिर दौड़ना सिखाती है
तुम्हें भी अपने रचे शब्दों को देनी है अपनी ऊष्मा

गांवों शहरों नुक्कड़ों और घने जंगलों में
अपने शब्दों को उठना,
चलना और दौड़ना सिखाना है

आओ,
अपने रचे अक्षरों की उंगली थाम निकल पड़ो
वहां…
जहां ‘आग’ से आग
और ‘मिट्टी’ से मिट्टी बनानी है
सचमुच की आग और सचमुच की मिट्टी !

  • मनीष आजाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

यूक्रेन युद्ध : अमरीका के नेतृत्व में चलने वाले नाटो को भंग करो

Next Post

दुनिया के सबसे निडर पत्रकार जूलियन असांजे को रिहा करो !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

दुनिया के सबसे निडर पत्रकार जूलियन असांजे को रिहा करो !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रोजा लक्जमबर्ग : एक अद्वितीय विश्व क्रांतिकारी नायिका

July 8, 2023

भारत माता की जय : असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी चालाकी

April 8, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.