Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हिंदुस्तान के बंटवारे पर आधारित एक दास्तान गोई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 21, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदुस्तान के बंटवारे पर आधारित एक दास्तान गोई

Ram Chandra Shuklaराम चन्द्र शुक्ल

बहुत बेहतरीन व हकीकत पर बनी दास्तान गोई है यह, जिसके दोनों फनकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 1947 में मजहबी जुनून ने किस तरह से इंसानियत को तार-तार कर दिया था, इसका पर्दाफाश कर दिया है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस दास्तान गोई में शामिल एक हस्ती अंकित चड्ढा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. दास्तान गोई मूल रूप से अवध व लखनऊ से जुड़ी हुई कला है, जो नवाबों के काल में पल्लवित व पुष्पित हुई और परवान चढ़ी. लखनऊ में वर्तमान समय में भी यह कला जिंदा है और दास्तान गोई की महिफिलों में भारी भीड़ जुटती है. इस शहर में आज भी बेहतरीन दास्तान गोई के कलाकार मौजूद हैं.

पिछले लगभग एक डेढ़ महीने से बेगम अनीस किदवई की किताब ‘आजादी की छांंव में’ पढ़ रहा हूंं. इस किताब के अब तक 200 पृष्ठ पढ़ चुका हूंं. 15 अगस्त को हुए बंटवारे व उसके बाद पाकिस्तान न जाकर हिंदुस्तान में रहने का फैसला करने वाले मुसलमानों के साथ हिंदुस्तान के स्वयंभू मजहब के ठेकेदारों, आरएसएस, हिंदू महासभा, कांग्रेस के एक फिरकापरस्त तबके के लोगों तथा दूसरी फिरकापरस्त ताकतों व जाहिल नौकरशाही ने कैसा बर्बर व जालिमाना सुलूक किया था- इसके तमामतर किस्से आपको इस दस्तावेजी व तारीखी तौर पर महत्वपूर्ण किताब में पढ़ने को मिल जाएंगे.

इस किताब की लेखिका के पति, जो उन दिनों देहरादून में सरकारी मुलाजिम थे और गांधी जी व उनके विचारों के समर्थक थे, भी इस फिरकापरस्ती के शिकार बनकर मार दिए गए थे. इसके बावजूद बेगम अनीस किदवई अपनी जिगरी दोस्त सुभद्रा कुमारी चौहान के साथ मिलकर दिल्ली के दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए बनाए गये कैम्पों में काम करती रहीं और इंसानियत की एक अनुकरणीय मिसाल पेश करती रही.

इस किताब के पढ़ने से यह पता चला है कि साम्प्रदायिक तत्व दोनों फिरकों में सक्रिय थे. एक फिरका अपनी जहालत व बर्बरता को हिंदुस्तान में अंजाम दे रहा था तो दूसरा फिरका पाकिस्तान में. मजहब तो बस आड़ भर के लिए था, असली खेल तो हिंदुस्तान से पाकिस्तान जाने वाले मुसलमानों तथा पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने वाले हिंदुओं की जमीन-जायदाद, घर, दुकान तथा स्त्रियों को हड़पने से जुड़ा था.

हिंदुस्तान के बंटवारे के लिए न तो हिंदुस्तान के अंग्रेजी हुक्मरानों को माफ किया जा सकता है और न ही कांग्रेस, मुस्लिम लीग, आरएसएस, हिंदू महासभा, गांधी व जिन्ना जैसे लोगों को ही इतिहास माफ करेगा.

इनके अंग्रेजी साम्राज्यवाद का मोहरा बन जाने के कारण ही बंटवारा हुआ और दस लाख से अधिक बेगुनाह इंसानों, जिनमें बड़ी संख्या में स्त्रियां और बच्चे थे, की जान चली गयी थी. बंटवारे के बाद फैली इस अराजकता व बर्बरता की दुनिया में कोई दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है.

15 अगस्त, 1947 को आधी रात के समय से लागू हुए बंटवारे के बाद दिल्ली में बनाए गये तीन मुस्लिम जोन का विवरण इस किताब में दिया गया है, जिसकी कहानी इस दास्तान गोई में पेश किए गये किस्से से मेल खाती है.

एक मुस्लिम जोन बल्ली मारान में था, दूसरा जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में था और तीसरा भी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके बाड़ा हिंदूराव में बनाया गया था. इन मुस्लिम जोन्स में रहने वालों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस का पहरा था, इसके बावजूद साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं घट रहीं थीं और कैम्पों से निकलकर मुसलमान दिल्ली से लाहौर व पाकिस्तान जाने वाली रेलगाड़ियों में किसी न किसी तरह जाकर बैठने में कामयाब हो रहे थे. यह सिलसिला 15 अगस्त, 1947 के बाद कई महीनों तक चलता रहा.

15 अगस्त, 1947 के बाद के 12-15 महीनों में दिल्ली का हकीकत में क्या हाल हुआ था अगर इसका पूरा व सच्चा ब्यौरा जानना है तो बेगम अनीस किदवई की 1970 के बाद प्रकाशित किताब ‘आजादी की छांंव में’ को जरूर पढ़ना चाहिए.

यह किताब इस राज का भी पर्दाफाश करती है कि 15 अगस्त 1947 को हुए बंटवारे के बाद हिंसा व बर्बरता करने कराने वालों में आरएसएस तथा हिंदू महासभा व कांग्रेस के ही फिरकापरस्त धड़े के लोग ही अगुवाई कर रहे थे, लूट पाट व हत्या करने वाले दंगाइयों की.

जो तथ्य अब तक सामने आए हैं उसके मुताबिक यही फिरकापरस्त लोग 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली व देश भर में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए भी जिम्मेदार रहे हैं. इन्होंने ही 30 जनवरी, 1948 को अपने एजेंटों से गांधी जी की हत्या करा दी थी.

दिल्ली के बाद इन दंगों व बर्बरता की चपेट में पंजाब का लगभग पूरा हिस्सा आ गया था क्योंकि पंजाब की सीमा का एक बडा हिस्सा नये बने मुल्क पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ था. ये दंगे हिंदुस्तान के हिस्से में आने वाले पंजाब में हुए ही इसके साथ ही पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले पंजाब में भी इसी बर्बरता को अंजाम दिया गया था.

इस समय हुई बर्बरता तथा इंसानियत को तार-तार कर देने वाली दास्तान को भीष्म साहनी की कहानी ‘अमृतसर आ गया है’, मोहन राकेश की कहानी ‘मलवे का मालिक’ तथा कहानी संभवतः मंटो की कहानी ‘पेशावर एक्सप्रेस’ में पढ़ा जा सकता है.

यह दास्तान गोई विभाजन की दर्द भरी हकीकत से रूबरू कराती है. शुक्रिया वीडियो उपलब्ध कराने वाले पत्रकार वीरेन्द्र शुक्ल जी का, जिन्होंने यह वीडियो उपलब्ध कराया.

हिंदुस्तान के बंटवारे पर आधारित एक दास्तान गोई के वीडियो

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

फासीवादी विचारधारा वामपंथी सड़ांध पर पैदा होता है

Next Post

हिन्दी को बांटकर कमजोर करने की साजिश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

हिन्दी को बांटकर कमजोर करने की साजिश

Recommended

तुम्हारी आंखों में डर अच्छा लगता है

May 31, 2024

‘मज़दूरों की हत्याएं नहीं सहेंगे’ – क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा, हरियाणा

April 3, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.