Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

कहां तक समझी पारोमिता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 18, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उधड़े
आख़िरश
जाना ही पड़ा
उसके घर तक
मन तो नहीं था
लेकिन पांव ले गये
मन आदतें नहीं पालता
शरीर पालता है
जैसे कान के पास भिनभिनाते
मच्छर को मारने के लिये
उठ जाता है
सोया हुआ हाथ
अब चूंकि मन नहीं था
और आदतन चला गया था
उसके घर
तैयार भी नहीं था
पार्टी के लिये
वो तो भला हो उसका
जब मैं अंदर आ रहा था
ठीक दरवाज़े पर खड़ी थी
(अब मत पूछना, आदतन ?)
मुझे बदरंग, उधड़े हुए
आंधी में उड़ते हुए
चिथड़े की तरह
आते देख
सतर्क हो गई वो
सबकी नज़रों से बचाकर
खींच कर ले गई
घर के उस हिस्से में
जिसे बस हम दोनों जानते थे
जहां बस हम दोनों होते थे कभी
जब ये बड़ा सा मकान
भरा हुआ था
शरणार्थियों से
मुझे झिड़क कर बोली
देखती हूं तुम्हें रोज़
बड़े चले थे अकेले रहने
पोशाक तो ठीक से बदल नहीं सकते
किस मौक़े पर क्या जंचेगा नहीं पता
उस दिन
जब पड़ोस वाले चाचा गुज़रे
तुम पहुंच गये कंधा देने
रंगीन कपड़ों में
मानती हूं मरी आंखें
रंग नहीं देख पाती
लेकिन ज़िंदा आंखें तो
रुह को सफ़ेद मानती हैं
इसलिये, तुम रंगीन कपड़ों में
श्मशान जाते हुए फब तो रहे थे
बिल्कुल एक युवा प्रेमी की तरह
लेकिन लोग
लोग अजीब नज़रों से
घूर रहे थे तुम्हें
आज ज़ब कि ज़माना बदल गया है
लोग डाइपर की तरह बदल रहे है
चेहरे की किताब पर डी पी
तुम चिपकाये बैठे हो
पांच साल पुरानी तस्वीर
क्या जताना चाहते हो
इन पांच सालों में तुम
ज़रा भी नहीं बदले
कोई बादल नहीं बरसा तुम्हारे उपर
कोई हवा नहीं सुखाई
कोई आग नहीं जलाई
अनश्वर हो
आत्मा हो
आख़िर समझते क्या हो ख़ुद को
और आज तो हद कर दी तुमने
बिन बुलाये आ गये पार्टी में
वो भी इस तरह उधड़े हुए
मैं चुपचाप सुनता रहा उसे
उसकी सारी शिकायतें वाजिब थी
हक़ भी था उसका
मैं क्या कहता
पारोमिता
आंधी के विरुद्ध उड़ते हुए पहुंचा था
तुम्हारे घर तक
अंधेरे और आँधियों के नाख़ून
बढ़े हुए थे
और उधेड़ रहे थे मुझे
तभी याद आया
सालों पहले गांव के मेले से
हम दोनों ख़रीदे थे
ऐसी ही रात के लिये
एक नेलकटर
जो साथ ले जाना
भूल गया था मैं
घर छोड़ने के पहले
वही लेने आया था
कैसा भी सूट पहनता
नोच ही देती
आंधियों और अंधेरों के नाख़ून
सो उनको काटे बग़ैर
रास्ता क्या था
ख़ैर
मुझे नहीं पता
कहां तक समझी पारोमिता
अंतिम बार विदा लेते समय
उसके पीछे तेज़ रोशनी थी
और चेहरा
अंधेरे में गुम था.

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें] 

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

Previous Post

बैंककर्मियों का हड़ताल : नफरत से भरा नागरिक निजीकरण का विरोध नहीं कर सकता है

Next Post

भीमा कोरेगांव मामले पर नई फ़ोरेंसिक रिपोर्ट : तीन महत्वपूर्ण और परेशान करने वाले सवाल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

भीमा कोरेगांव मामले पर नई फ़ोरेंसिक रिपोर्ट : तीन महत्वपूर्ण और परेशान करने वाले सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भ्रष्टाचारियों और काले धन वाले की वैतरणी बनी भाजपा

November 20, 2017

अंबानी का नौकर मोदी किसानों को गुलाम बनाने के लिए करता दुश्प्रचार

December 18, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.